Ranbir Kapoor - Rokthok Lekhani

आर्यन खान की ‘स्टारडम’ पर काम हुआ शुरू, छह पार्ट की सीरीज, रणबीर कपूर का कैमियो
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने अपने पहले प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है. आर्यन एक 6 पार्ट की वेब सीरीज़ का निर्देशन कर रहे हैं, जिसका नाम स्टारडम रखा गया है. खास बात ये है कि आर्यन खान की डेब्यू वेब सीरीज़ में अभिनेता रणबीर कपूर भी नज़र आने वाले हैं. हालांकि उनका रोल छोटा होगा यानी वो कैमियो करेंगे.

वेब सीरीज़ ‘स्टारडम’ की शूटिंग मुंबई में ही चल रही है. हाल ही में शाहरुख खान खुद अपने बेटे की वेब सीरीज़ की शूटिंग देखने पहुंचे थे. रणबीर कपूर भी कुछ रोज़ पहले अचानक आर्यन खान की सीरीज़ के सेट पर पहुंचे और उनके काम को देखा.

ये वेब सीरीज़ हिंदी सिनेमा के इर्द गिर्द बनाई जा रही है. इसमें हिंदी सिनेमा के इतिहास को दिखाए जाने की बात सामने आई है. इसमें लक्ष्य ललवाणी मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले हैं. रणबीर कपूर के अलावा भी कई और अभिनेताओं का इसमें कैमियो होने की बात कही जा रही है. हालांकि अब तक कुछ आधिकारिक तौर पर नहीं सामने आया है.....Work on Aryan Khan's 'Stardom' begins, six-part series, Ranbir Kapoor's cameo...

आपको बता दें कि शाहरुख खान रणबीर कपूर की दो फिल्मों में कैमियों कर चुके हैं. साल 2016 में आई फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में शाहरुख थोड़ी देर के लिए नज़र आए थे. वहीं पिछले साल आई फिल्म ब्रह्मास्त्र में भी शाहरुख ने अहम कैमियो निभाया था...Work on Aryan Khan's 'Stardom' begins, six-part series, Ranbir Kapoor's cameo...

शाहरुख खान पहले ही बता चुके हैं कि आर्यन का एक्टिंग की फील्ड में आने का कोई इरादा नहीं है. 2019 में एक इंटरव्यू के दौरान शाहरुख ने कहा था कि आर्यन एक अच्छे राइटर हैं. शाहरुख ने बताया था कि आर्यन ने ही उन्हें बताया था कि वो एक्टिंग नहीं करना चाहते हैं....Work on Aryan Khan's 'Stardom' begins, six-part series, Ranbir Kapoor's cameo...

बॉलीवुड Actor रणबीर कपूर ने करण जौहर पर लगाया इल्जाम...
बॉलीवुड Actor रणबीर कपूर इन दिनों सफलता का स्वाद चख रहे हैं। उनकी फिल्म 'तू झूठी, मैं मक्कार' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस और दुनियाभर में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।  रणबीर कपूर बॉलीवुड के उन एक्टर्स में शुमार हैं, जो अपनी निजी जिंदगी को लेकर मीडिया में कम ही बातचीत करते हैं, लेकिन हाल ही में रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान करण जौहर पर खुद की इमेज खराब करने का इल्जाम लगाया। रणबीर कपूर ने हाल ही में अपनी फिल्म 'तू झूठी, मैं मक्कार' के प्रमोशन के लिए करीना कपूर खान के शो 'वॉट विमेन वॉन्‍ट' में पहुंचे थे। जहां उन्होंने बेटी राहा और अपनी जिंदगी से जुड़े कई ऐसे किस्से शेयर किये, जिसे सुनकर खुद करीना कपूर भी हैरान रह गईं।

इस दौरान करीना ने रणबीर से प्रश्न करते हुए कहा, 'बहुत से लोग हैं, जो कपूर खानदान के बारे में जानना चाहते हैं। उन्होंने रणबीर से पूछा कि उनके परिवार में सबसे ज्यादा कौन गॉसिप करता है। इसका जवाब देते हुए रणबीर ने कहा, 'मुझे लगता है कि मेरी और तुम्हारी गॉसिप करने के मामले में बुरी छवि बन गई है और ये सब करण जौहर की वजह से हुआ है'।  रणबीर कपूर ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'मुझे लगता है वह (करण जौहर) बहुत ही अकेला और ईर्ष्यालू है, क्योंकि इसके लिए हर कोई उसे ही ब्लेम करता है। उसे कोई कंपनी चाहिए, इसलिए उसने हमारा नाम लेना शुरू कर दिया। बात ये है कि हम दोनों फिल्मों और इंडस्ट्री को लेकर बहुत ज्यादा रुचि रखते हैं, इसलिए हम उसके बारे में बात करते हैं।

आपको बता दें कि करण जौहर कई मौकों पर ये बात कह चुके हैं कि इंडस्ट्री में रणबीर-कटरीना सबसे ज्यादा गॉसिप करते हैं, यहां तक कि उनका एक ग्रुप भी है। रणबीर कपूर के करियर की बात करें तो वह श्रद्धा कपूर के साथ 'तू झूठी, मैं मक्कार' के बाद अब जल्द ही नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना के साथ फिल्म 'एनिमल' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनका किरदार अन्य फिल्मों से अलग होने वाला है। रणबीर ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह इस फिल्म के बाद थोड़ा फिल्मों से ब्रेक लेंगे और परिवार के साथ समय बिताएंगे।

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा को मिला ये खास तोहफा... एक्ट्रेस ने फैंस को दिखाई झलक
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट मां बनने के बाद बेटी राहा कपूर के साथ अपना ज्यादातर वक्त बिता रही हैं. वह अक्सर बेटी को लेकर कुछ ना कुछ पोस्ट शेयर करती रहती हैं. अब आलिया की एक दोस्त ने उनकी नन्ही परी के लिए एक खास तोहफा भेजा है, जिसकी झलक एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दिखाई है.

आलिया भट्ट ने इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बेडिंग सेट की फोटो दिखाई है. ये तोहफा आलिया की एक दोस्त ने राहा कपूर के लिए भेजा है. पिंक कलर का बेडिंग सेट बहुत खूबसूरत लग रहा है. दिलचस्प बात ये है कि इस बेडिंग सेट पर व्हाइट कलर से राहा का नाम भी लिखा है.

एक्ट्रेस आलिया ने इस फोटो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'सबसे खूबसूरत बेडिंग सेट'. इसके अलावा उन्होंने अपनी दोस्त रिया को बेटी राहा कपूर की तरफ से थैंक्यू कहा है. मालूम हो कि आलिया भट्ट ने 6 नवंबर को बेटी को जन्म दिया था.

कुछ दिनों बाद आलिया ने बेटी की एक फोटो पोस्ट करते हुए बताया कि पति रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने उनकी बेटी का नाम राहा रखा है. हालांकि, उस दौरान उन्होंने बेटी का चेहरा नहीं दिखाया था.

वर्क फ्रंट की बात करें तो इस साल आलिया भट्ट की तीन फिल्में रिलीज हुई हैं, जिसमें 'आरआरआर', 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और 'डार्लिंग्स' शामिल हैं. तीनों फिल्मों में आलिया की एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई. आलिया बहुत जल्द 'हार्ट ऑफ स्टोन' से हॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं.

इस मूवी में वह गैल गैडोट के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी, जो मार्वल स्टूडियो की फिल्म में वंडर वुमन का किरदार निभा चुकी हैं. इसके अलावा आलिया के पास करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी है. इसमें उनके को-स्टार रणवीर सिंह होंगे.

बॉलीवुड फिल्म स्टार आलिया भट्ट -रणबीर कपूर के घर गूंजी किलकारियां, नन्हीं परी ने रखे कदम
बॉलीवुड फिल्म स्टार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के घर में किलकारियां गूंज उठी हैं। आज सुबह ही अदाकारा आलिया भट्ट को मुंबई के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

जहां अदाकारा ने एक बेटी को जन्म दिया है। सामने आ रही ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक बेटी के पैरेंट्स बने हैं।

इस खबर के सामने आते ही इस स्टार कपल के फैंस में खुशी का माहौल देखा जा रहा है। हालांकि अभी तक खुद इस स्टार कपल के परिवार की ओर से ये जानकारी साझा नहीं की गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से ही बॉलीवुड लाइफ को ये खबर पता चली है। जिसके बाद हमें भी इन खबरों के आधिकारिक ऐलान का इंतजार है। हालांकि सोशल मीडिया पर बज है कि ये स्टार कपल एक बेटी के पैरेंट्स बन चुके हैं।

बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने इसी साल शादी रचाई है। दोनों ने 14 अप्रैल 2022 में एक दूसरे संग सात फेरे लिए। इनकी शादी एक इंटीमेट तरीके से हुई। जहां दोनों स्टार कपल ने अपने घर की छत पर ही पारंपरिक तरीके से शादी रचाई थी। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने झटपट शादी रचाई।

जिसकी वजह ये भी माना जाता है कि अदाकारा आलिया भट्ट शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो चुकी थी। शादी के 2 महीने के अंदर ही अदाकारा आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर संग अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान कर दिया था। जिसके बाद इन रिपोर्ट्स को हवा मिली।