Dhule - Rokthok Lekhani

पालघर और धुले में दो सड़क हादसे, चार की मौत
पालघर : महाराष्ट्र के पालघर और धुले जिले में शुक्रवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। पालघर में हुए सडक़ हादसे के आरोपित ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि धुले सड़क हादसे का आरोपित ड्राइवर फरार है।

इन दोनों मामलों की छानबीन जारी है। पालघर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि पालघर की दो महिलाएं लता नीलेश तारे (45) और बेबी चंद्रकांत जाधव (65) आज साप्ताहिक बाजार में खरीदारी कर पालघर-नांदोर रोड से पैदल घर जा रही थीं। इसी दौरान इन दोनों को एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने दोनों को कुचल दिया। इस हादसे में दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद स्थानीय नागरिकों ने पिकअप वाहन चालक को पकडक़र पुलिस को सौंप दिया। पालघर पुलिस स्टेशन की टीम इस मामले की जांच कर रही है।

इसी तरह धुले जिले में मुंबई-आगरा हाईवे पर अवधन गांव के पास शुक्रवार को धुले से मालेगांव जाने वाली रोड पर होटल मानस के सामने एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक टू-व्हीलर को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में टू-व्हीलर सवार लक्ष्मण निम्बा गुंजाल (35) और उनके तीन साल के बेटे आदित्य लक्ष्मण गुंजाल की मौके पर ही मौत हो गई। लक्ष्मण गुंजाल अपने बेटे के साथ टू-व्हीलर पर गणेगांव की ओर जा रहे थे। इस घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।

इस घटना की जानकारी मिलते ही धुले पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और दोनों शव बरामद कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। धुले पुलिस स्टेशन की टीम सीसीटीवी के सहयोग से फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है।

धुले : पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी इंजेक्शन देकर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया
धुले : महाराष्ट्र के धुले में एक पति ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी इंजेक्शन देकर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। हत्या का आरोपी सेना का जवान बताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने दोनों मुख्य आरोपियों समेत पांच के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। वहीं, कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मामले को लेकर बताया कि पूरी घटना 10 मई की है। मृतिका की पहचान शारदा उर्फ पूजा (38) के रूप में हुई है। वह धुले के वलवाडी स्थित साई शिल्प में प्लॉट नंबर 15(ब) में रहती थी। जांच में सामने आया है कि आरोपी पति कपिल बागुल (43) ने चार अन्य लोगों के साथ मिलकर पूजा को जबरदस्ती पकड़कर उसे कीटनाशक का इंजेक्शन दिया। इंजेक्शन देने के बाद पूजा के मुंह से झाग निकलने लगा और वह दर्द से तड़पने लगी। यहां तक कि आरोपी पति उसे तड़पता देखता रहा।

मौत के बाद शव को पहले एक निजी अस्पताल और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया। पश्चिम देवपुर पुलिस को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जहां यह स्पष्ट हुआ कि पूजा को कीटनाशक का इंजेक्शन दिया गया था। उसके हाथ और मुंह पर इंजेक्शन के निशान थे। इस मामले में पूजा के भाई भूषण शिवाजी महाजन की शिकायत पर पश्चिम देवपुर पुलिस स्टेशन में आरोपी कपिल बागुल, ससुर बुधा बागुल, सास विजय बागुल, ननद रंजना धनश और कपिल की प्रेमिका प्रज्ञा महेश कर्डीले के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

शिकायत में कहा गया है कि आरोपी कपिल पूजा पर मायके से प्लॉट खरीदने के लिए दो लाख रुपए लाने का दबाव बना रहा था। इसके चलते वह पूजा को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था। वहीं, जब पूजा को अपने पति के प्रज्ञा कर्डिले के साथ अवैध संबंधों का पता चला, तो वह इसका विरोध करने लगी। इसी कारण ससुर, ननद और प्रज्ञा ने कपिल और उसकी मां को उकसाया और अंतत: उन्होंने मिलकर पूजा की हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, कपिल बागुल बीए पास है और सेना में कार्यरत है। उसकी पत्नी पूजा बीएससी बीएड थी। वर्ष 2010 में दोनों की शादी हुई थी और उन्हें 9 साल की बेटी और 7 साल का बेटा है।

वहीं, प्रज्ञा बीएससी और एमबीए है। कपिल और प्रज्ञा का कॉलेज के समय से ही प्रेम संबंध था। प्रज्ञा की शादी 2007 में हुई थी और उसकी दो बेटियां (17 व 13 वर्ष) हैं। प्रज्ञा का तलाक अंतिम चरण में है। हाल ही में कपिल और प्रज्ञा फिर से संपर्क में आए और दोनों मिलने भी लगे थे। यह जानकारी पुलिस जांच में सामने आई है।

धुले में वोटिंग के दिन पकड़ी गई 10000 किलो चांदी... पुलिस ने शुरू की जांच
धुले : महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों पर मतदार शुरू है। ऐसे में चुनावों के मद्देनज़र कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इस बीच धुले पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। धुले पुलिस अधिकारियों ने जिले के शिरपुर तालुका के थालनेर गांव में वाहनों की जांच के दौरान 94 करोड़ रुपये से ज़्यादा कीमत की लगभग 10,000 किलोग्राम चांदी की ईंटें ज़ब्त की हैं।

नासिक के विशेष पुलिस महानिरीक्षक दत्तात्र्य कराले ने विवरण साझा करते हुए कहा, “एक बड़ी पुलिस कार्रवाई में शिरपुर तालुका में एक कंटेनर में 94.68 करोड़ रुपये की 10 हज़ार किलोग्राम चांदी की सिल्लियाँ बरामद की गईं।” अधिकारी ने बताया, “राज्य में इस समय विधानसभा चुनाव के लिए मतदान चल रहा है। चुनाव के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा वाहनों की गहन जांच की जा रही है।

इसी पृष्ठभूमि में पुलिस ने आज सुबह पांच बजे शिरपुर तालुका के थालनेर गांव में एक कंटेनर की तलाशी ली और उसमें 94.68 करोड़ रुपये मूल्य की 10,000 किलोग्राम चांदी की सिल्लियां बरामद कीं।” अधिकारी ने बताया कि कंटेनर में मिले कीमती सामान बैंक से संबंधित बताए जा रहे हैं। “इस मामले की जांच अभी चल रही है। विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
इससे पहले 16 नवंबर को मुंबई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 8,476 किलों चांदी बरामद की थी।

बताया जा रहा है कि इस चांदी की कीमत लगभग 80 करोड़ रुपये है। इतनी बड़ी तादाद में चांदी के पकड़े जाने के बाद से पुलिस ने नाकाबंदी और सख्त कर दी है। इसके बाद 17 नवंबर को नागपुर यूनिवर्सिटी के सामने आपूर्ति कंपनी ‘सीक्वल लॉजिस्टिक्स’ के वाहन को पुलिस तथा चुनाव आयोग के अधिकारियों की एक टीम ने रोका। इस दौरान वैन में आभूषणों के रूप में 17 किलो सोना तथा 55 किलो चांदी की प्लेटें मिलीं थीं। लेकिन बाद में पता चला कि ये सोना और चांदी विदर्भ के अलग-अलग सराफा व्यापारियों के ऑर्डर के अनुसार उनके प्रतिष्ठानों तक पहुंचाया जा रहा था।

धुले में पिकअप वैन-कार की सीधी टक्कर... 3 महिलाओं समेत 6 की दर्दनाक मौत !
मुंबई:  धुले जिले में आज यानी रविवार को एक वैन और कार की टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए हैं। मामले पर पुलिस ने बताया कि यह हादसा सुबह शिंदखेड़ा तालुका के दासवेल फाटा में हुआ। बताया गया कि एक वैन के एक कार से टकरा जाने से तीन महिलाओं समेत 6 लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने यह भी बताया कि इस हादसे में चार लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर है कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना के समय वैन का चालक नशे में था, उसे मामूली चोटें आईं हैं। उन्होंने बताया कि नरदाना पुलिस घटना की जांच कर रही है।

मामले पर पुलिस के अनुसार शिंदखेड़ा के एक गांव से दस लोग बोलेरो कार से नरदाना में भागवत कथा सुनने गए थे। यह सभी लोग बीते शनिवार को देर रात करीब 2 बजे भागवत कथा सुनकर कार से अपने घर लौट रहे थे।

अचानक दसवेल कांटा के पास तेज रफ्तार मालवाहक पिकअप ने बोलेरो कार को सामने से सीधे टक्कर मार दी। घटना पर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पिकअप का ड्राइवर नशे में था और दुर्घटना हो जाने के बाद मौके से फरार भी हो गया है। शिंदखेड़ा पुलिस की टीम फरार पिकअप चालक की सरगर्मी से तलाश कर रही है।