lover - Rokthok Lekhani News

नवी मुंबई : प्रेमी के लिए पति की हत्या, शव के किए तीन टुकड़े; नवी मुंबई में सनसनीखेज खुलासा
नवी मुंबई : नवी मुंबई के ऐरोली इलाके में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है, जहां प्रेम संबंध में बाधा बन रहे पति की हत्या कर पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर शव के तीन टुकड़े कर दिए और उन्हें अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया। करीब 11 महीने तक छिपी रही इस वारदात की गुत्थी आखिरकार रबाले एमआईडीसी पुलिस ने सुलझा ली। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी सुनीता कुशवाह (40) और उसके प्रेमी राहुल दशरथ प्रजापति (30) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान बलीराम सूर्यनाथ कुशवाह (50) के रूप में हुई है। बलीराम कुशवाह ऐरोली के यादव नगर इलाके में अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते थे। इसी दौरान उनकी पत्नी सुनीता का घणसोली निवासी ऑटो रिक्शा चालक राहुल प्रजापति के साथ प्रेम संबंध बन गया। बताया जा रहा है कि बलीराम को पत्नी और राहुल के रिश्ते की जानकारी हो गई थी और वह लगातार इसका विरोध कर रहे थे। पुलिस जांच में सामने आया कि पति के विरोध से परेशान होकर सुनीता और राहुल ने बलीराम को रास्ते से हटाने की साजिश रची। आरोप है कि दोनों ने मिलकर बलीराम की हत्या कर दी। हत्या के बाद पुलिस और परिवार को गुमराह करने के लिए आरोपियों ने शव के तीन टुकड़े किए और उन्हें अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी सामान्य जीवन जीते रहे, जिससे किसी को भी उन पर शक नहीं हुआ।

पुलिस के मुताबिक, घटना के कई महीने बीत जाने के बाद भी बलीराम का कोई सुराग नहीं मिलने पर उनके परिवार को चिंता हुई। करीब आठ महीने बाद बलीराम का भाई गांव से नवी मुंबई पहुंचा और उसने अपने भाई के लापता होने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद रबाले एमआईडीसी पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने बलीराम के परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ की। इस दौरान पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले और पत्नी सुनीता तथा उसके प्रेमी राहुल की गतिविधियों पर संदेह हुआ। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर अलग-अलग पूछताछ की। पूछताछ में दोनों के बयानों में विरोधाभास सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने हत्या की साजिश रचने और वारदात को अंजाम देने की बात कबूल कर ली। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है और शव के अवशेषों व अन्य सबूतों की तलाश की जा रही है। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस का कहना है कि लंबे समय तक छिपी इस हत्या का खुलासा तकनीकी जांच और पूछताछ के आधार पर किया गया। मामले में आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत अन्य संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

मुंबई : भांडुप में सिक्योरिटी गार्ड को पत्नी के कथित प्रेमी ने चाकू मारा
मुंबई : भंडुप में एक 46 साल के सिक्योरिटी गार्ड को बेरहमी से चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। यह घटना तब हुई जब उसने अपनी पत्नी को उसके कथित प्रेमी के घर पर पकड़ लिया। भंडुप पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी पहचान सचिन वसंत घरगे के रूप में हुई है। उस पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया गया है। पारिवारिक विवाद की पृष्ठभूमि प्राथमिकी के अनुसार, पीड़ित अपने परिवार के साथ भंडुप (पश्चिम) के टेंभीपाड़ा इलाके में गावदेवी रोड पर रहता है। इस झगड़े की जड़ एक पुराना पारिवारिक विवाद है, जिसमें पीड़ित की 38 साल की पत्नी शामिल थी। उसे पहले भंडुप पुलिस ने अपनी सास के सोने के गहने चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

जेल से रिहा होने के बाद, पत्नी उसी इलाके में एक किराए के अपार्टमेंट में रहने लगी। इस दौरान, पीड़ित को पता चला कि उसकी पत्नी का सचिन घरगे के साथ अवैध संबंध है। हालांकि पीड़ित ने इन आरोपों के बारे में अपनी पत्नी से बात की थी, लेकिन वह लगातार इन आरोपों से इनकार करती रही। 16 मार्च की रात को स्थिति और बिगड़ गई। पत्नी रात लगभग 10:00 बजे पीड़ित के घर आई थी। लेकिन, जब पीड़ित रात लगभग 1:00 बजे जागा, तो उसने देखा कि उसकी पत्नी घर से गायब है।

उसे शक हुआ कि उसकी पत्नी घरगे के साथ हो सकती है, इसलिए पीड़ित आरोपी के घर गया और दरवाजा खटखटाया। जब उसे कोई जवाब नहीं मिला, तो उसने दरवाजा पर लात मारकर जबरदस्ती अंदर प्रवेश किया। अंदर घुसने पर, उसने अपनी पत्नी को घरगे के घर के अंदर पाया। आरोपी ने पीड़ित पर चाकू से हमला किया दोनों के बीच तीखी बहस हुई, जिसके दौरान घरगे ने कथित तौर पर पीड़ित को गालियां दीं और उसे वहां से चले जाने को कहा। जब पीड़ित वहां से बाहर निकल रहा था, तो घरगे ने पीछे से उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसे जानलेवा चोटें आईं।

पीड़ित की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। पीड़ित के एक दोस्त ने पुलिस को सूचना दी और उसे तुरंत मुलुंड जनरल अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित को बेहतर इलाज के लिए स्थानांतरित किया गया चोटों की गंभीरता को देखते हुए, मुलुंड जनरल अस्पताल के डॉक्टरों ने पीड़ित को प्राथमिक उपचार दिया और फिर उसे बेहतर इलाज के लिए केईएम अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया। वह फिलहाल इलाज करवा रहा है और डॉक्टरों की निगरानी में है। भांडुप पुलिस ने सचिन घरगे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है और इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

मुंबई: प्रेमी की तलाश में बच्चे को लेकर मुंबई से बनकटा पहुंची युवती, स्टेशन पर रहने को मजबूर
मुंबई: प्रेम संबंध में धोखा मिलने के बाद एक युवती मुंबई से अपने प्रेमी की तलाश में बनकटा पहुंच गई। उसने थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर शोषण करने का आरोप लगाया है। युवती इन दिनों अपने छोटे बच्चे के साथ बनकटा रेलवे स्टेशन पर रहने को मजबूर है। उसने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस शिकायत के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

पीड़िता के अनुसार, वह मुंबई में एक कंपनी में कार्यरत थी, जहां उसकी मुलाकात उक्त युवक से हुई। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और युवक ने शादी का भरोसा दिलाया। इसी दौरान दोनों साथ रहने लगे। युवती का आरोप है कि इस संबंध से उसका एक बच्चा भी है। कुछ समय बाद युवक उसे छोड़कर अपने गांव लौट आया और संपर्क खत्म कर दिया।

बनकटा पहुंची युवती
प्रेमी की तलाश में युवती बनकटा पहुंची और उसके घर गई, जहां उसके साथ मारपीट कर भगा दिया गया। इसके बाद वह थाने पहुंची, लेकिन पुलिस ने मामला मुंबई का बताते हुए तत्काल कार्रवाई नहीं की। इस संबंध में एसओ दिनेश मौर्य ने बताया कि मामला दूसरे राज्य से जुड़ा है। शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है और तथ्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मुंबई : महिला ने समलैंगिक प्रेमिका की चाकू घोंपकर कर दी हत्या
मुंबई : मुंबई में सनसनीखेज वारदात हुई है। एक ३५ वर्षीया महिला ने अपनी ३७ वर्षीय प्रेमिका की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। बताया जाता है कि दोनों महिलाओं के बीच समलैंगिक संबंध थे। दोनों एक-दूसरे के साथ कई सालों से रह रही थीं। एक महिला दूसरी को धोखा देने लगी तो गुस्साई महिला ने चाकू से उसके सीने पर कई वार कर अपनी महिला साथी का बड़ी बेरहमी से कत्ल कर दिया। पुलिस ने महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों महिलाएं सहेली थीं। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और रिलेशनशिप में रहने लगीं। काफी समय बीत जाने के बाद आरोपी महिला ने अपनी सहेली से शादी करने की बात कही। इस बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होने लगे।  फिर दोनों में विवाद शुरू हुआ। विवाद इस कदर बढ़ गया कि महिला आरोपी ने चाकू से अपनी सहेली के सीने पर कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतका की पहचान सांताक्रुज-वेस्ट में नवजीवन सोसायटी की रहने वाली रेशमा धोने के रूप में हुई है। आरोपी महिला का नाम प्रीति है, जो सांताक्रुज-वेस्ट के फूलवाली गली की रहने वाली है। दोनों महिलाएं घरेलू सहायिका के तौर पर काम करती थीं। एफआईआर के मुताबिक, यह घटना आरोपी के घर पर हुई। आरोपी ने मृतका से उससे न मिलने के बारे में पूछा, जिसके बाद बहस शुरू हो गई। बहस बढ़ गई, जिसके बाद प्रीति ने कथित तौर पर रेशमा के सीने में चाकू घोंप दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सांताक्रुज पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां अदालत ने उसे २२ जनवरी तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।