traffic problem - Rokthok Lekhani News

मुंबई में ट्रैफिक समस्या को दूर करने में असफल मेट्रो... लोकल से सफर करना पसंद करते हैं लोग
मुंबई : मेट्रो लाइन २A और ७ के अधिकतर स्टेशन हाईवे पर हैं और लोकल ट्रेन के करीब हैं। इसलिए दूर रहनेवाले मेट्रो की जगह लोकल से सफर करना पसंद करते हैं, क्योंकि मेट्रो के पास से अंदर जाने के लिए बस की सुविधा उपलब्ध नहीं है और ऑटोरिक्शा या प्राइवेट गाड़ी का खर्च आम आदमी को प्रतिदिन महंगा पड़ता है।

मेट्रो की सुविधा को आम मुंबईकर की लाइफलाइन बनाने के लिए मेट्रो के सभी प्रोजेक्ट का तय समय पर पूरा होने के साथ-साथ किराए में रियायत, मासिक पास और छुट्टी के दिनों में लोगों को आकर्षित करने के लिए विशेष योजना और प्रâीक्वेंसी बढ़ाने के साथ-साथ कनेक्टिविटी बढ़ाने की जरूरत है।

लोकल ट्रेन में होनेवाली भीड़ को कम करने, पश्चिमी द्रुतगति मार्ग पर होनेवाले भयंकर ट्रैफिक को कम करने के लिए के लिए मेट्रो की इन लाइनों के चालू होने पर मुक्ति मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

पश्चिमी द्रुतगति मार्ग पर अभी भी लोगों को ट्रैफिक की भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है, इसका मुख्य कारण मेट्रो की इन लाइनों पर अभी भी प्रवास करनेवाले यात्रियों की संख्या बहुत कम है, उसका सबसे बड़ा कारण लोकल के मुकाबले मेट्रो का किराया और प्रâीक्वेंसी की कमी होना है। रेलवे विभाग ने भी एसी ट्रेन का किराया आधा कर दिया है, जिसके कारण मेट्रो को वैसा रिस्पॉन्स नहीं मिल पा रहा है।

ट्रैफिक की समस्या बनी कल्याणवासियों के लिए मुसीबत... महानगरपालिका और यातायात पुलिस चुप्पी साधे हुए
कल्याण : यातायात समस्या कल्याण के नागरिकों के लिए मुसीबत बन गई है संबंधित महानगरपालिका प्रशासन और यातायात पुलिस इस ट्रैफिक समस्या से नागरिकों को निजात दिलाने में नाकाम साबित हो रही हैं। जिससे महानगरपालिका और ट्रैफिक पुलिस के प्रति नागरिकों में नाराजगी बढ़ती जा रही हैं।

कल्याण-डोबिवली महानगरपालिका क्षेत्र में खासकर कल्याण पश्चिम में एक तरफ जहां महानगरपालिका प्रशासन फुटपाथ और सड़क किनारे कब्जा कर बैठे दुकानदारों, फेरीवालों से फुटपाथ खाली कराने और किए गए अतिक्रमण को हटाने में नाकाम हो रहा हैं।

वहीं स्थानीय ट्रैफिक पुलिस अनियमित यहां-वहां मनमर्जी से खड़े ऑटो रिक्शा और अन्य वाहनों को नियंत्रित करने में नाकाम साबित हो रही हैं। जिससे लोगों को पैदल चलने के लिए भी जगह नहीं बचती है और यह ट्रैफिक समस्या आवागमन करने वाले नागरिकों के लिए मुसीबत बन गई है।

बता दें कि कल्याण पश्चिम रेलवे स्टेशन पास स्मार्ट सिटी योजना के तहत के उड़ान पुल के वाहन पार्किंग और एसटी डिपो के विकास कार्य चल रहे हैं जिससे सड़कें भी अवरुद्ध हैं। कल्याण कोर्ट के आगे-पीछे की सड़कों के साथ ही कुछ रूटों को वन वे किया गया हैं।

दुपहिया वाहन और ऑटो रिक्शा के साथ ही अन्य वाहन चालक भी नो एंट्री यानी वन वे में ही दूसरी तरफ से घुस जाते हैं। यहां तक कि ट्रैफिक पुलिस कार्यालय के सामने से भी नो एंट्री में से ही हर रोज वाहन आते जाते हैं। जिससे आए दिन ट्रैफिक जाम हो जाता है। अगर ट्रैफिक पुलिस जवान ऐसी जगहों पर तैनात रहें तो वाहन चालक नो एंट्री में नहीं घुस सकेंगे।

ट्रैफिक समस्या को लेकर पिछले दिनों महानगरपालिका मुख्यालय में भी महानगरपालिका अधिकारियों, ट्रैफिक पुलिस अधिकारी और स्थानीय पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग भी हो चुकी हैं और उसमें सड़क और फुटपाथ खाली कराकर वन वे रूटों पर यातायात सुचारू रूप से नियंत्रित कर ट्रैफिक समस्या का हर संभव निराकरण करने की बात हुई मगर कुछ हुआ दिखता नहीं है रहे ढाक के तीन पात वाली कहावत साबित हुई।

इस बारे में जब केडीएमसी के प्रभाग अधिकारी संजय कुमावत से बात कर ट्रैफिक समस्या और फुट पाठ खाली के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि ऑटो रिक्शा आदि के बारे में हम कुछ नहीं कर सकते है। वह ट्रैफिक पुलिस का काम हैं। हमने अब फेरी वालों पर कार्रवाई करने की मुहिम चलाई है।

जल्दी ही फुट पाथों को फेरी वालों से मुक्त कराया जायेगा। कल्याण ट्रैफिक पुलिस के इंचार्ज पुलिस निरीक्षक महेश तरडे से जब बात की गई और पूछा की ट्रैफिक समस्या के निदान के बारे में क्या कार्रवाई हो रही हैं तो उन्होंने कहा कि स्टेशन और कोर्ट के सामने स्मार्ट सिटी के तहत कार्य चल रहा है। इससे ट्रैफिक पर असर पड़ा है हम ऑटो रिक्शा और अन्य वाहनों को नियंत्रित करने में कार्रवाई करने के लिए ट्रैफिक पुलिस जवान तैनात किए जा रहे है। नागरिकों को शीघ्र ही इस समस्या से राहत मिलेगी।

कलवा के तीसरे पुल को शुरू करने की जरूरत...ट्रैफिक समस्या से ठाणेकर परेशान
ठाणे : ट्रैफिक के टेंशन को कम करने के लिए कलवा के तीसरे पुल को शुरू करने की जरूरत महसूस हो रही है। वहीं ठाणे और कलवा को जोड़नेवाले निर्माणाधीन तीसरे पुल की एक लेन को नवरात्रि के दौरान खोला जा सकता है।

राकांपा विधायक जितेंद्र आव्हाड ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात कर इसे जल्द खोलने की मांग की। आव्हाड ने बताया कि पुल की एक लेन की शुरुआत को लेकर मुख्यमंत्री सकारात्मक हैं। बता दें कि कलवा खाड़ी पर ब्रिटिश कालीन ब्रिज की जर्जर अवस्था में होने के बाद मनपा प्रशासन की तरफ से शुरू तीसरे निर्माणधीन पुल का कार्य प्रगति पथ पर है।

काम की शुरुआत के सात वर्ष बाद भी कलवा खाड़ी पर निर्माणाधीन तीसरे पुल का काम पूरा नहीं हो पाया है, जिसके चलते ठाणेकरों की परेशानी बढ़ रही है। इसके चलते कलवा, खारेगांव-बेलापुर मार्ग की तरफ जाने वाले वाहनों को लगातार ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है।

पुल की एक लेन को दिसंबर २०२१ में शुरू किया जाना था लेकिन नहीं हो पाया। उसके बाद मई और जून २०२२ की डेडलाइन दी गई, फिर जुलाई २०२२ के अंत तक साकेत परिसर और पुलिस कमिश्नर कार्यालय के पास की दो लेन को शुरू करने की बात कही गई लेकिन अभी यह भी संभव नहीं हुआ है।

वाहन चालकों और कलवावासियों की समस्याओं को देखते हुए मनपा प्रशासन ने वर्ष २०१४ में कलवा खाड़ी पर ही तीसरे पुल के निर्माण की शुरुआत की। इस पुल के निर्माण की कुल लागत १८३ करोड़ ६६ लाख ६१ हजार ३५३ रुपए है, जिसका वर्कऑर्डर १२ सितंबर, २०१४ को मनपा प्रशासन की तरफ से पुल बनाने वाली कंपनी को दिया गया था।

इस पुल के निर्माण की कुल कालावधि तीन साल थी। अर्थात इस पुल का निर्माण सितंबर २०१७ तक हो जाना चाहिए था लेकिन विभिन्न कारणों से तीन वर्ष के बदले सात वर्ष बीत जाने के बावजूद अब तक इस पुल का निर्माण कार्य चल रहा है।

कुर्ला ट्रैफिक पुलिस करेगी ट्रैफिक की समस्या का समाधान