Nupur Sharma - Rokthok Lekhani News

भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा इस्लामिक इस्टेट के निशाने पर ...
मुंबई : पैगंबर मोहम्मद की शान में आपत्तिजनक बातें कहने के कारण विवादों में आई नूपुर शर्मा से पल्ला झाड़ कर इस्लामिक देशों के गुस्से को शांत करने में भाजपा सफल हो गई। नूपूर भी माफी मांगकर विवाद खत्म करने का प्रयास कर चुकी हैं लेकिन इस्लामी कट्टरवादियों और आतंकियों ने नूपुर को अभी तक माफ नहीं किया है।

नूपुर, अलकायदा और इस्लामिक इस्टेट (आइसिस) जैसे अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठनों के निशाने पर हैं। ऐसा खुलासा हाल ही में रूस में पकड़े गए आतंकी ने पूछताछ के दौरान किया था। अब खबर आई है कि हिंदुस्थानी जांच एजेंसी एनआईए उक्त आतंकी से पूछताछ करने का प्रयास कर रही है।

बता दें कि न्यूज चैनल पर लाइव बहस के दौरान इस्लामिक स्कॉलर द्वारा उकसाए जाने पर भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद की शान में कुछ आपत्तिजनक बातें कह दी थीं। जिसके बाद से कट्टरपंथी नूपुर को लगातार धमकी दे रहे हैं।

नूपुर का समर्थन करने के कारण उदयपुर, अमरावती और कर्नाटक में तीन लोगों की हत्या कर दी गई। करीब दर्जन भर लोगों को अभी धमकियां मिल रही हैं। इसी बीच रूस में जांच एजेंसियों ने अजामोव नामक उज्बेकी नागरिक को गिरफ्तार किया था, जो कि आइसिस का सदस्य बताया जा रहा है।

आइसिस द्वारा ऑनलाइन प्रशिक्षित किए गए कट्टरपंथी अजामोव को नूपुर शर्मा का काम तमाम करने की जिम्मेदारी दी गई थी। इसी मिशन के लिए इसके सहयोगी कीरगज को ट्रेनिंग दी गई थी, जो कि टर्की गया और बाद में खबरों के अनुसार वहां मारा गया।

ऐसा दावा किया जा रहा है कि भारतीय जांच एजेंसी लगातार ही रूसी और उजबेक की जांच एजेंसियों के संपर्क में थी ताकि वह अजामोव को पकड़ सकें। जुलाई में भारतीय सुरक्षा एजेंसी की ओर से कई गुफ्त जानकारियां एफएसबी को दी गई थीं, जिसके बाद २२ अगस्त २०२२ को एफएसबी ने इस आतंकी के गिरफ्तार होने की जानकारी दी थी।

अब आतंकी अजमोव से पूछताछ के लिए भारतीय सुरक्षा जांच एजेंसी (एनआईए) ने रूसी सुरक्षा जांच एजेंसी पेâडरल सिक्योरिटी सर्विस (एफएसबी) को सवालों की लिस्ट भेजी है। हालांकि इस मामले में अब तक रूसी एजेंसी से किसी तरह का जवाब नहीं मिला है।

भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा के समर्थन में आए राज ठाकरे, कहा- वही बात जाकिर नाइक ने भी कही थी...
मुंबई : महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने पैगंबर मोहम्मद पर बयान देकर विवादों में घिरीं नूपुर शर्मा का समर्थन किया है। भाजपा की निलंबित प्रवक्ता का समर्थन करते हुए कहा कि उनसे हर किसी ने माफी मांगने को कहा था।

मैं उनका समर्थन करता हूं। नूपुर शर्मा ने जो बात कही थी, वही बात जाकिर नाइक ने भी पहले कही थी। किसी ने भी नाइक से माफी की मांग नहीं की थी। इंडिया टुडे से बात करते हुए राज ठाकरे ने यह बात कही। उन्होंने इस दौरान एआईएमआईएम के विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधा और कहा कि उसने कई बार हिंदू देवी और देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

नूपुर शर्मा ने मई के आखिरी सप्ताह में टीवी चैनल पर डिबेट के दौरान पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी कर दी थी। इसे लेकर जमकर बवाल मचा था और देश भर में प्रदर्शन हुए थे। यही नहीं नूपुर शर्मा का समर्थन करने के मामले में पुणे के उमेश कोल्हे और उदयपुर के कन्हैयालाल की हत्या भी हो गई थी।

यही नहीं नूपुर शर्मा पर सुप्रीम कोर्ट ने भी तीखी टिप्पणी की थी और कहा था कि उनके एक बयान के चलते पूरे देश में भूचाल मचा हुआ है। अदालत ने उनसे कहा था कि उन्हें टीवी पर जाकर पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए थी, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया था।

इस बीच राज ठाकरे ने अपने चचेरे भाई उद्धव ठाकरे पर भी निशाना साधा है। उन्होंने भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ने को लेकर कहा कि उद्धव ठाकरे ने ऐसा किया और उन्हें सिर्फ ढाई साल के लिए ही मुख्यमंत्री का पद मिल पाया था।

राज ठाकरे ने कहा कि मैं जब शिवसेना में था तो बालासाहेब ठाकरे ने फैसला लिया था कि जिस पार्टी के पास ज्यादा विधायक होंगे, उसी का मुख्यमंत्री होगा। आप उन चीजों को कैसे बदल सकते हैं, जो पहले से तय हो चुकी हैं? उन्होंने कहा कि जब चुनाव प्रचार के दौरान ही नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने कहा था कि देवेंद्र फडणवीस सीएम होंगे तो शिवसेना ने आपत्ति क्यों नहीं जताई थी।

पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ दिए बयान मामले में सुप्रीम कोर्ट ने नूपुर शर्मा को दी अंतरिम राहत... अनिवार्य कार्रवाई न करने का आदेश
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ दिए अपने बयान के मामले में नूपुर शर्मा को बड़ी राहत दी है. अदालत ने उसकी गिरफ्तारी 10 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दी है। इस मामले की अगली सुनवाई भी उसी दिन तय की गई है।

कोर्ट ने केंद्र और उन राज्यों को नोटिस जारी किया है जहां उनके खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं. नोटिस में कोर्ट (सुप्रीम कोर्ट) ने राज्यों और केंद्र सरकार से पूछा है कि क्यों न नुपुर शर्मा के खिलाफ केस एक जगह ट्रांसफर किए जाएं. माना जा रहा है कि राज्यों और केंद्र के जवाब के बाद कोर्ट केस ट्रांसफर करने का फैसला करेगी।

इस मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम अपने पहले के आदेश में थोड़ा बदलाव करते हैं. हम नहीं चाहते कि आप हर अदालत में जाएं। नूपुर शर्मा की ओर से दायर याचिका में अलग-अलग जगहों पर 9 एफआईआर दर्ज की गई हैं, इन सभी को एक जगह ट्रांसफर किया जाए.

कहा गया कि देश के अलग-अलग शहरों में नहीं जाना चाहिए। नूपुर शर्मा के वकील मनिंदर सिंह ने कहा कि नुपुर शर्मा की जान को खतरा है। उसे धमकियां मिल रही हैं। इस पर कोर्ट ने कहा, हम आपके कानूनी विकल्पों को बरकरार रखना चाहते हैं।