Girgaum - Rokthok Lekhani News

घोटाले के खिलाफ गिरगांव चौपाटी से राजभवन तक मार्च
मुंबई : कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को देशभर में राजभवन पर मार्च निकाला। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा है कि अगर मोदी सरकार लंबे समय तक सत्ता में रही तो देश में लोकतंत्र खत्म हो जाएगा। इसलिए हमारी मांग है कि मोदी सरकार को बर्खास्त किया जाए। देश में हुए घोटाले के खिलाफ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले के नेतृत्व में सोमवार को गिरगांव चौपाटी से राजभवन तक मार्च निकाला गया। उसके बाद कांग्रेस नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल रमेश बैस को अपना निवेदन दिया। इस मार्च में कांग्रेस विधायक दल के नेता बालासाहेब थोरात, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, पृथ्वीराज चव्हाण, विधान परिषद के ग्रुप लीडर सतेज बंटी पाटिल आदि नेताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने आगे कहा कि घोटाले की वजह से एसबीआई और एलआईसी में जनता के पैसे डूबने का डर है, इसलिए कांग्रेस पार्टी ने राज्यपाल के माध्यम से लोगों की आवाज को राष्ट्रपति तक पहुंचाने के लिए यह मार्च निकाला है। यह मार्च किसानों, मजदूरों और युवाओं की समस्याओं को लेकर निकाला गया है। मोदी सरकार केंद्रीय जांच एजेंसियों के जरिए विपक्षी नेताओं पर नकेल कस रही है, उन्हें जेल में डाल रही है। लेकिन डर के मारे भाजपा में शामिल होने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं होती है।

अगर मोदी सरकार लंबे समय तक सत्ता में रही तो देश में लोकतंत्र के लिए ये घातक होगा। अशोक चव्हाण ने कहा कि स्टेट बैंक और एलआईसी में लोगों का पैसा निवेश किया गया था लेकिन अब ये खतरे में हैं। घोटाले के खिलाफ देश में सबसे पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आवाज उठाई। लेकिन मोदी सरकार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी को संसद में बोलने की अनुमति नहीं देती है। देश की आम जनता के साथ खड़े होने के कारण कांग्रेस पार्टी जनता के हित के लिए सड़कों पर उतरी है।

गिरगांव में बेरोजगार लोगों को ठगने वाले तीन गिरफ्तार...
मुंबई : पुलिस ने नौकरी के इच्छुक लोगों को ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता गिरगांव की एक 31 वर्षीय महिला है, जिसे यह वादा करके उससे 2.65 लाख की ठगी की गई थी कि वह उसे साझा किए गए ऑनलाइन लिंक को लाइक करके जल्दी पैसा कमा लेगी, पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही हैं। महिला ने पुलिस को बताया कि उसे व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया जिसमें योजना की जानकारी दी गई थी, उसने दिलचस्पी दिखाई और उसे व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा गया।

उससे उसके बैंक डिटेल्स के बारे में पूछा गया और एक लिंक पसंद करते ही उसके खाते में 1,450 जमा कर दिए गए, महिला ने काम करने का फैसला किया और धोखेबाजों के कहने पर प्रोसेसिंग फीस के लिए महिला ने जालसाज के खाते में 2,65,574 ट्रांसफर कर दिया। हालांकि, उसे समीक्षा के लिए कोई नया लिंक नहीं मिला और उसे और पैसे जमा करने के लिए कहा गया। महिला को एहसास हुआ कि उसके साथ ठगी हुई है और उसने वीपी रोड पुलिस से शिकायत की।

जिसके बाद गिरफ्तारियां की गईं। आरोपियों में से दो राजस्थान के हैं, जबकि तीसरा हरियाणा का है। वे मुंबई के दाना बंदर इलाके में एक किराए के कार्यालय से धोखाधड़ी रहे थे। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक किशोर शिंदे के अनुसार, आरोपियों के पास फर्जी कंपनियों के नाम पर 10 से अधिक बैंक खाते हैं। उनके द्वारा कुल नौ सेल नंबरों का इस्तेमाल किया जा रहा था और उनके बैंक खाते में 3.45 लाख रुपए पाए गए, जिसे फ्रीज कर दिया गया है और आगे की जांच की जा रही हैं।

मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया और गिरगांव चौपाटी पर शुरू होगा लाइट ऐंड साउंड शो... पर्यटन मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने की घोषणा
मुंबई: मुंबई में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पर्यटन मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने गेटवे ऑफ इंडिया और गिरगांव चौपाटी के लोकमान्य तिलक उद्यान में लाइट ऐंड साउंड शो शुरू करने की घोषणा की है। इसकी सफलता के बाद उन्होंने मुंबई के पूर्वी व पश्चिमी उपनगर के कई हिस्सों में पांच स्थानों पर इसी तरह के लाइट ऐंड साउंड शो शुरू करने की योजना बनाई है। इन स्थानों पर स्थानीय कलाकारों को अपनी कला का प्रदर्शन करने का अवसर भी मिलेगा।

शुक्रवार को महाराष्ट्र पर्यटन विकास महामंडल (एमटीडीसी) की 48वीं वर्षगांठ पर मंत्रालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें साल 2023 के कैलेंडर का विमोचन किया। इस अवसर पर पर्यटन मंत्री लोढ़ा ने कहा कि अगले 30 दिनों में गेटवे ऑफ इंडिया और गिरगांव चौपाटी पर पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए लाइट ऐंड साउंड शो शुरू करेंगे। इसके लिए सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं।

इसकी सफलता के बाद मुंबई महानगर के पूर्वी और पश्चिम उपनगर सहित पांच जगहों पर भी लाइट ऐंड साउंड शो का प्रबंध किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि जहां पर भी लाइट ऐंड साउंड शो का आयोजन किया जाएगा, वहां स्थानीय लोक कलाकारों को अपनी कला प्रदर्शन के लिए उचित जगह मुहैया कराई जाएगी।

लोनावाला के कार्ला में एमटीडीसी की जगह पर चाणक्य स्मारक शुरू करने की घोषणा राज्य के पर्यटन मंत्री लोढा ने की। उन्होंने कहा कि वहां पर चाणक्य की मूर्ति सहित पांच बड़े खंड बनाएं जाएंगे, जहां पर चाणक्य की नीतियों, उनकी जीवन शैली और युद्ध शैली में उनके विचारों की पर्यटकों को जानकारी दी जाएगी। यहां पर 3-3 दिनों का थॉट्स ऑफ चाणक्य कोर्स भी शुरू करने की योजना है।

पर्यटन मंत्री लोढ़ा ने हो-हो बस सेवा की शुरूआत करते हुए कहा कि इस बस के माध्यम से पर्यटकों को मुंबई के विभिन्न टूरिस्ट स्पॉट की सैर कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि एमटीडीसी ने 11 बसों को 6 साल पहले हायर किया था, लेकिन ये बसें पिछले 3 साल से ऐसे ही खड़ी हैं। उसी बस को अब वेंडर के माध्यम से एमटीडीसी चलाने जा रही है। उससे पहले इन बसों का मरम्मत कार्य कराया। प्रति बस पर 12 लाख रुपये खर्च आया।

लंबी दूरी वाले रूट के लिए बसों का किराया 400 रुपये और छोटे रूट पर किराया 200 रुपये होगा। बसों में पर्यटकों को नाश्ता भी दिया जाएगा। इन बसों की ऑनलाइन बुकिंग की जा सकेगी। लोढ़ा ने कहा कि हमारा प्रयास एक बस को सिर्फ युवाओं के लिए शुरू करने का है। उन्होंने कहा कि औरंगाबाद जिले की अजंता गुफाओं के पास स्टार गेजिंग (तारों के दर्शन) गतिविधि शुरू की जाएगी।

पर्यटन मंत्री लोढ़ा ने कहा कि पर्यटन क्षेत्र में रोजगार की असीम संभावनाएं हैं। हमारी कोशिश है कि युवाओं को पर्यटन क्षेत्र से जोड़ा जाए। उसके लिए एमटीडीसी के रिसोर्ट में युवाओं को 11 महीने का प्रशिक्षण देने की भी योजना बनाई है।

मुंबई के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल गिरगांव चौपाटी लेजर शो से जगमगाएगी...
मुंबई: मुंबई के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल गिरगांव चौपाटी पर अब लोगों को लेजर शो का नजारा भी देखने को मिलेगा। बीएमसी ने चौपाटी पर लोकमान्य तिलक गार्डन के सामने समुद्र तट पर वॉटर कर्टेन रंग-बिरंगी लेजर शो की योजना बनाई है। साथ ही, यहां सेल्फी पॉइंट भी बनाया जाएगा।

मुंबई में यह पहली चौपाटी होगी, जहां लेजर शो का आयोजन होगा। बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि लेजर शो प्रॉजेक्ट पर करीब 3 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है, जल्द ही वर्क ऑर्डर भी दे दिया जाएगा। हमें उम्मीद है कि फरवरी से इस पर काम शुरू हो जाएगा। अधिकारी ने बताया कि सिंगापुर और बैंकॉक की तरह यह वॉटर कर्टेन लेजर शो होगा। इसके लिए समुद्र के किनारे की जगह चुनी गई है। इससे समुद्र का नजारा काफी दर्शनीय होगा।

दक्षिण मुंबई में स्थित गिरगांव चौपाटी पर प्रतिदिन हजारों लोग घूमने आते हैं। अभी तक यहां ऐसी कोई व्यवस्था नहीं थी, जिससे दर्शकों का मनोरंजन हो सके। लेजर शो के जरिए लोग आकर्षित होंगे, जिससे यहां पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

मरीन ड्राइव से गिरगांव चौपाटी के बीच करीब तीन किलोमीटर लंबे समुद्र तट पर शाम को काफी भीड़ होती है। बीएमसी को उम्मीद है कि लेजर शो के आयोजन से इसमें काफी बढ़ोतरी होगी। यहां साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। बीएमसी ने यहां 30 सीटर बायो टॉइलेट बनाने का निर्णय लिया है।

गिरगांव चौपाटी पर एक खूबसूरत व्यूइंग डेक का निर्माण किया गया है। यह डेक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट पर बनाया गया है। इस व्यूइंग डेक से एकसाथ लगभग 500 लोग अरब सागर के विहंगम दृश्य का आनंद लेते हैं। साथ ही, यहां व्यूइंग गैलरी में लगभग 1,000 लोग एकसाथ जा सकते हैं।

यहां आने वाले पर्यटक समुद्र में उठने वाली लहरों का भी आनंद लेते हैं। डेक का पूरा क्षेत्र 470 वर्ग मीटर है, जिसमें 75 लोगों के बैठने की क्षमता है। डेक पर बीएमसी सोलर पैनल लगाने की योजना पर भी काम कर रही है।