Patole - Rokthok Lekhani

महाराष्ट्र : महिला आरक्षण पर सियासत गरम... पटोले का BJP पर पलटवार, ‘अब पाप का अंत शुरू’
महाराष्ट्र : नागपुर महिला आरक्षण पर भाजपा नेताओं द्वारा कांग्रेस पर लगाए जा रहे आरोपों पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने पलटवार करते हुए कहा कि मणिपुर घटना पर प्रधानमंत्री बोलते नहीं हैं और महिला सम्मान की बातें करते हैं। भटक्या समाज की महिलाओं का अपमान किया गया। महिला आरक्षण के नाम पर लाए गए संशोधन विधेयक के फेल हो जाने से अब भाजपा के पाप का अंत शुरू हो गया है। इसलिए कांग्रेस ने जश्न मनाया। वे नागपुर में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संवैधानिक व्यवस्था के विरोध में जाने वालों का विरोध करना कांग्रेस की भूमिका रही है। वर्ष 2023 में विधेयक मंजूर करने की भूमिका कांग्रेस ने ली थी। उन्होंने कहा कि हमारा महिला आरक्षण को विरोध नहीं है। ओबीसी और अनुसूचित जाति की महिलाओं का विरोध करना महिलाओं का अपमान है। हमारा विरोध मनुवाद से है।

नेताओं पर मामला क्यों नहीं पटोले ने सवाल किया कि अशोक खरात मामले में राजनीतिक लोगों पर कैस क्यों दर्ज नहीं हुए? भाजपा ने प्रवक्त्ता रखे, उनके पास सीडीआर पहुंचता है लेकिन अपराध दर्ज नहीं होता, खरात का एपस्टीन जैसा अंत होगा, उसे मार दिया जाएगा। उसकी पत्नी नहीं मिल रही है। इससे गृह मंत्रालय के कमजोर होने का संकेत मिलता है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा किस धर्म को पकड़कर राजनीति करती है या किस समाज को निशाना बनाती है, यह सबको पता है।

कांग्रेस कभी ऐसी गंदी राजनीति में नहीं पड़ती। राणा को बनाया जा रहा निशाना उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद नवनीत राणा शायद अब भाजपा को पसंद नहीं है। इसलिए उन्हें कैसे निशाना बनाया जाए, इसके प्रवास चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी पर 35 मामले दर्ज है। उन्हें हमेशा निशाना बनाने का काम मोदी सरकार ने किया है, उन्हें फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। वे सरकार के खिलाफ न बोले, इसके लिए मोदी सरकार दबाव की राजनीति कर रही है।

राजस्व मंत्री चंद्रेशखर बावनकुले ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का कांग्रेस द्वारा विरोध किये जाने पर जमकर आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत राजनीतिक आरक्षण देने का निर्णय ऐतिहासिक है और विकसित भारत 2047 के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है लेकिन इस विधेयक का विरोध करके कांग्रेस ने महिलाओं का अपमान किया, कांग्रेस द्वारा मनाया गया जश्न महिलाओं के सम्मान पर हमला है। वे नागपुर में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ (महिला आरक्षण विधेयक) के मुद्दे पर कांग्रेस और विपक्षी दलों पर जोरदार हमला बोला।

उन्होंने कहा कि लोकसभा में इस विधेयक का विरोध कर कांग्रेस ने एक बार फिर महिलाओं के खिलाफ अपनी भूमिका स्पष्ट कर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे पहले भी 1996 से विभिन्न सरकारों के कार्यकाल में कांग्रेस ने ऐसे प्रयासों का विरोध किया था। देश की करोड़ों महिलाओं को प्रतिनिधित्व मिलने का अवसर कांग्रेस ने नकारा। कांग्रेस द्वारा विधेयक के बाद मनाए गए जश्न पर कहा कि यह जश्न महिलाओं के सम्मान पर हमला है। यह विषय राजनीति का नहीं, बल्कि महिला सम्मान का है। आने वाले चुनावों में महिला मतदाता इसका निश्चित हिसाब करेंगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार का उद्देश्य निर्वाचन क्षेत्रों का पुनर्गठन कर जनप्रतिनिधियों को अधिक प्रभावी बनाना था, बड़े निर्वाचन क्षेत्रों को छोटा कर नागरिकों को अपने सांसदों से सीधे संपर्क का अवसर देना उद्देश्य था लेकिन विरोध के कारण यह संभव नहीं हो सका। ओबीसी और अन्य वर्गों के संदर्भमें कहा कि इस विधेयक से ओबीसी, एससी, एसटी तथा अन्य वर्गों का प्रतिनिधित्व बढ़ने की संभावना थी, विपक्ष पर उन्होंने जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया।

नागपुर : नाना पटोले ने ऑटो ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा को ज़रूरी बनाने के महाराष्ट्र सरकार के कदम की आलोचना की
नागपुर : कांग्रेस विधायक नाना पटोले ने शनिवार को महाराष्ट्र में ऑटो टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी ज़रूरी करने के राज्य सरकार के कदम की आलोचना की। उन्होंने इस कदम को "एक बेवकूफी भरा विचार" और महाराष्ट्र को तोड़ने और उसकी विरासत को खत्म करने की कोशिश बताया। नाना पटोले ने चेतावनी दी कि महाराष्ट्र सरकार लोगों पर मराठी थोपकर अपनी ही बर्बादी कर रही है। पटोले ने कहा, "लगता है सरकार अपनी ही बर्बादी पर तुली हुई है। हम भारतीय हैं, और हमारे देश की पहचान इसकी भाषाओं, धर्मों और जातियों की विविधता में है... भाषा के आधार पर महाराष्ट्र को तोड़ने और उसकी विरासत को खत्म करने की कोशिश एक बेवकूफी भरा विचार है।"

इससे पहले, समाजवादी पार्टी  के नेता अबू आसिम आज़मी ने भी इस कदम का विरोध करते हुए कहा कि हर राज्य की अपनी भाषा होती है और स्टूडेंट्स पर दबाव डालना सही नहीं है। इस मुद्दे पर आज़मी ने कहा, "हर राज्य की अपनी भाषा होती है। अगर इसे ज़रूरी बनाना है, तो स्कूलों को पहले मराठी सिखानी चाहिए, खासकर उन लोगों के लिए जो अच्छे से नहीं जानते। हर देश की अपनी भाषा होती है, तो हिंदी, जो देश की भाषा है, कहाँ बोली जाएगी?"

उन्होंने आगे कहा, "अगर आप चाहते हैं कि लोग मराठी सीखें, तो किताबें और क्लास दें, उन पर दबाव न डालें।"ये रिएक्शन राज्य के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर प्रताप सरनाइक के इस ऐलान के बाद आए हैं कि राज्य में रिक्शा चलाने के लिए मराठी भाषा ज़रूरी कर दी जाएगी।एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए, सरनाइक ने कहा कि यह फैसला राज्य के सभी रिक्शा ड्राइवरों पर लागू होता है, न कि सिर्फ़ मीरा भयंदर पर, जैसा कि पहले बताया गया था।ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर सरनाइक ने चेतावनी दी कि 1 मई तक चेकिंग के बाद नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। नई पहल के तहत ड्राइवरों को यह दिखाना होगा कि वे मराठी पढ़, लिख और बोल सकते हैं। इस पायलट प्रोजेक्ट का मकसद ट्रांसपोर्ट लाइसेंस जारी करने में होने वाली गड़बड़ियों से निपटना है और इसे समय के साथ पूरे राज्य में लागू किया जाएगा।

मुंबई : ईरान में संघर्ष से महाराष्ट्र के किसानों को भारी नुकसान हो रहा है : नाना पटोले
मुंबई : कांग्रेस नेता नाना पटोले ने महाराष्ट्र सरकार के कई मुश्किलों से निपटने के तरीके पर चिंता जताई है, जिसमें वेस्ट एशिया लड़ाई की वजह से किसानों की फसल का बहुत ज़्यादा नुकसान भी शामिल है। पटोले ने यह भी कहा कि खेती का सामान रुका हुआ है, जिससे व्यापारियों को बहुत ज़्यादा नुकसान हो रहा है और किसानों की आत्महत्या बढ़ रही है।

मीडिया से बात करते हुए, पटोले ने कहा, "US-ईरान-इज़राइल लड़ाई में बड़ी संख्या में किसानों की फसलें खराब हो रही हैं। हमने बड़ी संख्या में सब्ज़ियाँ और चावल एक्सपोर्ट किए हैं। लंबी लाइनें हैं। व्यापारियों को बहुत ज़्यादा नुकसान हो रहा है; सरकार को सामान बेचकर उन्हें मुआवज़ा देने के लिए कदम उठाने चाहिए। किसानों और व्यापारियों को न्याय दिलाने की भूमिका बताई गई। खेती का सामान रुका हुआ है, और नुकसान हो रहा है, जिससे आत्महत्याएँ बढ़ रही हैं।" सरकार पर झूठे जवाब देने और शिक्षा के लिए पैसे न होने का आरोप लगाते हुए पटोले ने कहा, "यह बात सरकार के ध्यान में लाई गई है। शिक्षा पर ध्यान दिया जा रहा है, और मंत्री इस बारे में झूठ बोलते दिख रहे हैं। जिला परिषद नगर पालिका में कोई शिक्षक नहीं हैं; उन्होंने कहा कि पोर्टल के माध्यम से शिक्षकों की भर्ती की जा रही है।

"भाजपा और शिंदे सेना के बीच की लड़ाई में एक पीढ़ी खत्म हो रही है। राज्य सरकार के पास पैसा नहीं है, लेकिन उसने किसानों को लालच दिखाया है। शिक्षा के लिए पैसा नहीं है; ओवरड्राफ्टिंग से पैसा दिया जा रहा है। मीरा भयंदर में लाखों करोड़ों की स्टाम्प ड्यूटी। यह एक घोटाला है; पटोले ने कहा, "हम मुख्य रूप से इन चीज़ों को पेश करेंगे।" 28 फरवरी को, US और इज़राइल ने कई ईरानी शहरों में मिलकर हवाई हमले किए, जिसमें मिलिट्री कमांड सेंटर, एयर-डिफेंस सिस्टम, मिसाइल साइट और सरकार के ज़रूरी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया गया।

इन हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई और चार सीनियर मिलिट्री और सिक्योरिटी अधिकारियों की मौत हो गई, और तेहरान और दूसरे बड़े शहरों में बड़े धमाके होने की खबर है। जवाब में, ईरान ने इज़राइल, बहरीन, कुवैत, कतर, सऊदी अरब, यूनाइटेड अरब अमीरात और जॉर्डन समेत पूरे इलाके में US के ठिकानों और साथियों पर बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन लॉन्च करके जवाबी कार्रवाई की, जिससे मिडिल ईस्ट में लड़ाई और बढ़ गई और आम लोगों और बाहर से आए लोगों के लिए खतरा बढ़ गया।

महाराष्ट्र/ पार्टी के साथ गद्दारी करने वाले गद्दारों को नहीं मिलेगी माफ़ी - पटोले
मुंबई : प्रदेश में हाल में हुए विधान परिषद के चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले कांग्रेस विधायकों के लिए बुरी खबर है. विधानसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों को टिकट नहीं मिलेगा। मंगलवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने ऐसा संकेत दिया है।

पटोले ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा की पार्टी के साथ गद्दारी करने वाले गद्दारों के लिए पार्टी में कोई जगह नहीं है। पटोले ने कहा कि विधान परिषद चुनाव में हुई क्रॉस वोटिंग को लेकर पार्टी हाईकमान में रिपोर्ट मांगी थी रिपोर्ट मिलने के बाद पार्टी के हाईकमान ने निर्णय लिया है कि चुनाव में पार्टी के साथ गद्दारी करने वाले विधायकों को टिकट नहीं दिया जाएगा। नाना पटोले ने कहा की, "किसी को भी अभय दान नहीं दिया जाएगा।

इसमें जिस किसी का भी नाम चिन्हित है, उसे टिकट नहीं दिया मिलेगा क्योंकि गलतियों के लिए कोई माफी नहीं है। कांग्रेस आलाकमान ने यह रुख अपनाया है- आरक्षण मुद्दे पर बोलते हुए पटोले ने कहा कि राज्य में आरक्षण के मुद्दे को गंभीर बनाने के लिए सिर्फ भाजपा जिम्मेदार है। साल 2014 में, देवेंद्र फड़नवीस ने मराठा, धनगर और आदिवासी समाज को आरक्षण देने का वादा किया था।