deaths - Rokthok Lekhani

मुंबई : एमबीए छात्रों की मौत के मामले में बड़ा खुलासा; एक सप्लायर गिरफ्तार, नेटवर्क की जांच तेज
मुंबई : गोरेगांव ईस्ट में आयोजित एक म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान ड्रग ओवरडोज से दो एमबीए छात्रों की मौत के मामले में मुंबई पुलिस की जांच में अहम खुलासे हुए हैं। वनराई पुलिस के मुताबिक, इस मामले में एक कॉलेज छात्र को गिरफ्तार किया गया है, जिसने दोनों मृतकों को एमडीएमए की गोलियां बेची थीं।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी छात्र ने प्रति गोली 1600 रुपये के हिसाब से ड्रग्स की बिक्री की थी। जानकारी के अनुसार, दोनों छात्रों ने कुल चार गोलियां ली थीं, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई।

मुंबई : बेकाबू सड़क हादसे; दुर्घटनाओं से हुई मौतों में २३ प्रतिशत की वृद्धि
मुंबई : महाराष्ट्र में सड़क हादसों ने अब भयावह रूप ले लिया है। हर दिन हो रहे सड़क हादसों और उसमें हो रही मौतों ने सरकार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मुरबाड-कल्याण मार्ग पर हुए ताजा हादसे में ११ लोगों की दर्दनाक मौत ने पूरे राज्य को झकझोर दिया है। इससे पहले भी समृद्धि महामार्ग और मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर कई बड़े हादसे हो चुके हैं, जिनमें दर्जनों लोगों की जान जा चुकी है। हालात ऐसे बन चुके हैं कि आम नागरिक घर से निकलते समय अपनी सुरक्षा को लेकर आशंकित है।

बता दें कि राज्य में सड़क हादसों के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं। २०१९ में सड़क हादसों में १२,७८८ मौतें हुई थीं, जबकि वर्ष २०२४ में यह आंकड़ा १५,७१५ पर पहुंच गया। विगत पांच वर्ष में इसमें कुल २३ प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। समृद्धि महामार्ग पर भी स्थिति चिंताजनक है। वर्ष २०२४ में यहां १३७ हादसे हुए, जबकि वर्ष २०२५ में १८५ हादसे हुए, मतलब ३७ प्रतिशत वृद्धि हुई है। क्रमश: मौतें भी १२६ से बढ़कर १५२ हुई हैं। ये आंकड़े साफ बताते हैं कि सड़क सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह फेल साबित हो रही है। लगातार हो रहे हादसों से लोगों में भारी आक्रोश है। पीड़ित परिवारों को न तो समय पर मदद मिलती है और न ही दोषियों पर सख्त कार्रवाई होती है। महाराष्ट्र में सड़क हादसे अब ‘दुर्घटना’ नहीं, बल्कि सिस्टम की नाकामी का नतीजा बन चुके हैं। जब तक सरकार सख्त कदम नहीं उठाती, तब तक मौतों का यह सिलसिला रुकने वाला नहीं है।

अब तक नहीं बनी ठोस रणनीति
सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर जिम्मेदार कौन? क्यों नहीं हो रही सख्त कार्रवाई? सरकार की ओर से सड़क सुरक्षा को लेकर कई दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती है। न तो ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है और न ही हादसों को रोकने के लिए कोई ठोस रणनीति नजर आती है।

भड़का विपक्ष, लगाए आरोप
विपक्ष का आरोप है कि परिवहन विभाग की लापरवाही और भ्रष्टाचार के कारण हादसे बढ़ रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि राज्य में क्षमता से ज्यादा यात्रियों को ढोने वाले वाहनों पर कोई सख्ती नहीं है। ओवरलोडिंग, खराब सड़कें और नियमों की अनदेखी आम हो चुकी है।

नई दिल्ली : सड़क हादसों में 1,600 से ज़्यादा लोगों की जान चली गई; सात सालों में राष्ट्रीय राजधानी में दर्ज की गई सबसे ज़्यादा मौतें
नई दिल्ली : पिछले साल दिल्ली में सड़क हादसों में 1,600 से ज़्यादा लोगों की जान चली गई, जो पिछले सात सालों में राष्ट्रीय राजधानी में दर्ज की गई सबसे ज़्यादा मौतें हैं, जैसा कि आधिकारिक डेटा से पता चलता है, जो सड़क हादसों में होने वाली मौतों में चिंताजनक बढ़ोतरी को दिखाता है। 31 दिसंबर तक इकट्ठा किए गए सड़क दुर्घटना डेटा के तुलनात्मक विश्लेषण के अनुसार, दिल्ली में 2025 में 1,578 जानलेवा हादसों में 1,617 मौतें हुईं। यह 2019 के बाद से सबसे ज़्यादा मौतों का आंकड़ा था और 2024 की तुलना में इसमें साफ़ बढ़ोतरी हुई, जब 1,504 जानलेवा हादसों में 1,551 लोगों की मौत हुई थी।

प्रतिशत के हिसाब से, जानलेवा हादसों में 4.92 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जबकि मौतों में पिछले साल की तुलना में 4.26 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। डेटा से पता चला कि कुल सड़क हादसों की संख्या में मामूली 0.57 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जो 2024 में 5,657 से बढ़कर 2025 में 5,689 हो गई। हालांकि, हादसों की गंभीरता बढ़ गई, जिसमें मामूली हादसों की तुलना में मौतें और गंभीर चोटें ज़्यादा तेज़ी से बढ़ीं।

सड़क हादसों में घायल होने वाले लोगों की संख्या में 1.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जो 2024 में 5,224 से बढ़कर 2025 में 5,314 हो गई। इसके विपरीत, बिना चोट वाले हादसों में 27.4 प्रतिशत की भारी गिरावट आई, जो 2024 में 84 मामलों से घटकर 2025 में 61 हो गए। मामूली चोट वाले हादसों में भी 0.5 प्रतिशत की मामूली गिरावट आई, जो 4,069 मामलों से घटकर 4,050 मामले हो गए।

मुंबई-गोवा नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, कार ने कंटेनर को पीछे से मारी टक्कर, बाप-बेटे की दर्दनाक मौत
मुंबई : देश में सड़क हादसे के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं, जिनकी वजह से कई परिवार उजड़ रहे हैं. ताजा घटना मुंबई-गोवा नेशनल हाईवे की है, जहां एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से कंटेनर को जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि कार में बैठे पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के मुताबिक हादसे में मारे गए अब्दुल सखुर (58) और उनके 25 वर्षीय बेटे सज्जाद मुंबई से महाड़ की ओर जा रहे थे. इसी दौरान उनकी गाड़ी कंटेनर के पीछे से टकरा गई. गाड़ी उनका ड्राइवर चला रहा था, जो गंभीर रूप से घायल है.

बताया जा रहा है कि गाड़ी में सज्जाद का एक 20 वर्षीय बेटा और ड्राइवर भी सवार था. दोनों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सज्जाद के छोटे बेटे सजेत खोत हादसे के तुरंत बाद इलाज के लिए माणगांव उपजिला अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया. ड्राइवर उस्मान अब्दुल हमीद करविलकर उम्र 21 वर्ष निवासी महाड, को मामूली चोटें आईं और उन्हें कोलाड प्राथमिक केंद्र में स्थानांतरित कर दिया गया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना मुंबई गोवा हाईवे पर कोलाड के पास पुई गांव के पास हुई.

हादसा इतना भयानक था कि दुर्घटनाग्रस्त कार में फंसे एक व्यक्ति को हाइड्रोलिक कटर की मदद से बाहर निकाला गया. पुलिस और एसवीआरएस बचाव दल और ग्रामीणों की मदद से, दोनों मृतकों को शव परीक्षण के लिए रोहा उपजिला अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया और घायलों को माणगांव अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया. आगे की जांच कोलाड पुलिस स्टेशन के पुलिस इंस्पेक्टर नितिन मोहिते कर रहे हैं.

हादसा इतना भयानक और दिल दहला देने वाला है कि जवान सज्जाद की 29 दिसंबर को शादी होनी थी. इसके लिए पिता काम के सिलसिले में कतर दुबई में हैं. जब ये तीनों उन्हें लेने के बाद मुंबई एयरपोर्ट से आ रहे तो रास्ते में ही वक्त ने उन पर मौत से घेरा और इस हादसे में पिता-पुत्र दोनों की मौत से पूरे गोरेगांव इलाके में शोक फैल गया है.