Mumbai Traffic Police - Rokthok Lekhani News

Holi 2026 Mumbai: मुंबई में होली के दौरान ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई में 16,727 चालान वसूले ₹1.99 करोड़
मुंबई : मुंबई में होली और धुलिवंदन के मौके पर सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने विशेष रोड सेफ्टी ड्राइव चलाया। इस अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ व्यापक स्तर पर कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कुल 16,727 चालान काटे गए और करीब ₹1.99 करोड़ का जुर्माना वसूला गया।

त्योहारों के दौरान अक्सर लापरवाही और तेज रफ्तार की घटनाएं बढ़ जाती हैं। इसे ध्यान में रखते हुए शहर के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील इलाकों में विशेष नाकाबंदी की गई। ट्रैफिक पुलिस ने हेलमेट न पहनने, सिग्नल तोड़ने, ओवरस्पीडिंग और गलत दिशा में वाहन चलाने जैसे उल्लंघनों पर सख्ती दिखाई।

🔹 हेलमेट न पहनने वाले वाहन चालकों – 4,317 चालान, ₹42,97,000 जुर्माना।
🔹 ट्रैफिक को अवरुद्ध करने पर – 2,532 चालान, ₹29,64,000।
🔹 अधिक गति से वाहन चलाने पर – 4,486 चालान, ₹8,29,100।
🔹 सिग्नल तोड़ने पर – 610 चालान, ₹5,90,000।
🔹 दो-पहिया वाहन पर तीन सवारी करने पर – 530 चालान, ₹5,27,000।
🔹 मान्य ड्राइविंग लाइसेंस न होने पर – 431 चालान, ₹3,89,500।
🔹 वन-वे में प्रवेश नहीं करने के नियम का उल्लंघन – 278 चालान, ₹3,12,500।
🔹 अन्य उल्लंघन – 2,603 चालान, ₹18,67,650।
🔹 गलत दिशा में वाहन चलाने पर – 20 चालान (इन मामलों में कोर्ट में पेश किया गया)।
🔹 होर्न बजाने पर – 2 चालान, ₹1,000 जुर्माना।

अभियान के तहत सबसे अधिक चालान हेलमेट न पहनने वालों के खिलाफ जारी किए गए। इसके अलावा ट्रैफिक जाम पैदा करने, सिग्नल जंप करने और दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाने के मामलों में भी बड़ी संख्या में जुर्माना लगाया गया। कई वाहन चालकों के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस नहीं पाए जाने पर भी कार्रवाई की गई।

ड्रंक ड्राइविंग के मामलों में भी पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया। कुल 159 मामलों में शराब पीकर वाहन चलाने पर एफआईआर दर्ज की गई। संबंधित वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने ई-चालान प्रणाली, सीसीटीवी कैमरों और आधुनिक तकनीक का उपयोग कर अभियान को प्रभावी बनाया। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे त्योहारों के दौरान जिम्मेदारी से वाहन चलाएं और ट्रैफिक नियमों का पालन करें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
मुंबई ट्रैफिक पुलिस का यह अभियान सड़क सुरक्षा के प्रति प्रशासन की गंभीरता को दर्शाता है। अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में भी ऐसे विशेष अभियान जारी रहेंगे।

बाइक पर घुमाना पड़ा अमिताभ-अनुष्का को भारी, कटा इतनी मोटी रकम का चालान
मुंबई: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने हाल ही में शूटिंग पर लेट होने के चलते एक अजनबी से लिफ्ट ली, जिसे उन्होंने प्यार से अपना 'राइड बडी' कहा था। अब इसी राइड बडी की जेब खाली होने वाली है। दरअसल, मुंबई ट्रैफिक पुलिस को शिकायत आई थी की दो सेलिब्रिटी बिना हेलमेट के गाड़ी पर पिछे बैठकर मुंबई की सड़कों पर गए इसके आधार पर ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ी का पता लगाया और दोनों केस में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई हुई है। अमिताभ के बाद अनुष्का शर्मा भी बाइक पर बिना हेलमेट के राइड करती दिखी थीं। इस वजह से दोनों के राइडर्स का चालान हुआ है...Mumbai Police act on helmetless rides...

मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि सेक्शन 129 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत करवाई हुई है, इसमें राइडर और पिलियन राइडर यानी पीछे बैठने वाले दोनों पर फाइन लगाया गया है। अमिताभ बच्चन के केस में बाइक राइडर दीपक गायकवाड़ का 500 रुपए चालान कटा है और 500 पुराना फाइन यानी 1000 फाइन लगाया गया। दूसरे केस में ज्यादा इसलिए है क्योंकि अनुष्का शर्मा के चालक के पास लाइसेंस नहीं था इसलिए 5000 चालक और 5000 गाड़ी मालिक और 500 रुपए हेलमेट के लिए फाइन लगाया गया है इसलिए 10500 रुपये टोटल चालान काटा गया। अनुष्का शर्मा के बॉडीगार्ड और राइडर सोनू उर्फ मोहम्मद उमर शेख ने 3 ट्रैफिक नियमों का किया था...Mumbai Police act on helmetless rides...

ज्वाइंट कमिश्नर, मुंबई ट्रैफिक पुलिस प्रवीण पडवल ने कहा कि कोई भी अगर ट्रैफिक नियमों का उलंघन करता है तो उस पर कारवाई होगी ,ये बात सभी को याद रखनी चाहिए। बता दें कि अमिताभ बच्चन ने मंगलवार (16 मई) को अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर शूटिंग के लिए लोकेशन पर पहुंचने के लिए ट्रैफिक में फंसे होने पर बाइक राइड लेने की फोटो शेयर की थी...Mumbai Police act on helmetless rides...

ट्रैफिक पुलिस कर्मी पर आरोप, जुर्माने की जगह ली रिश्वत ...
मुंबई: मुंबई पुलिस अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती है। इस बार की वजह बना है एक ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल, जिसने एक ओला ड्राइवर से जबरन एक वाइन शॉप के एकाउंट में पैसे ट्रांसफर करने को कहा। फिलहाल इस मामले की जांच के आदेश ट्रैफिक विभाग के जॉइंट सीपी राजवर्धन सिन्हा दे दिए हैं। इस मामले की शिकायत वरिष्ठ पत्रकार शाहिद अंसारी ने की है। दरअसल, जब यह पूरा मामला पेश आया तब वह उस कार में यात्रा कर रहे थे।

दरअसल यह मामला 12 जुलाई का है जब अंसारी मुंबई एयरपोर्ट से ओला कैब के जरिए दक्षिण मुंबई स्थित अपने घर जा रहे थे। तभी रास्ते में सायन सिग्नल के पास उनकी कार को वहां मौजूद ट्रैफिक कांस्टेबल ने रोका। अंसारी ने बताया कि ड्राइवर और पुलिस कांस्टेबल के बीच हुई बातचीत से यह समझ में आया कि ड्राइवर ने किसी भी ट्रैफिक नियम का उल्लंघन किया है। जिसपर कांस्टेबल संजय करांडे ने जुर्माना वसूलने की बजाय ड्राइवर से रिश्वत की मांग की।

इसपर ड्राइवर ने कैश न होने की बात कही। तभी कांस्टेबल ने ड्राइवर से रिश्वत की रकम को अनिता वाइंस के एकाउंट में गूगल-पे करने किये कहा। ड्राइवर ने भी तय रकम ऑनलाइन ट्रांसफर कर दी। इस तरह से 40 मिनट से चली आ रही कहासुनी खत्म हुई और ड्राइवर अपनी कार लेकर आगे बढ़ गया। बकौल अंसारी इस तरह कांस्टेबल ने जुर्माना न वसूलकर रिश्वत ली और सरकार का नुकसान किया।

ट्रांसफर फेल होने से नाराज हुए ट्रैफिक कांस्टेबल...

अंसारी ने बताया कि जब वाइन शॉप के नंबर पर बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि आप की रकम ट्रांसफर नहीं हो पाई है और ट्रैफिक कर्मी बहुत नाराज हैं। वाइन शॉप वाले ने कहा कि एक बार आप उनका नंबर लेकर बात कर लीजिए। जब ट्रैफिक कांस्टेबल से बातचीत की गई तो पता चला कि उनका नाम संजय करांडे था।