saharanpur - Rokthok Lekhani News

सहारनपुर : स्पेशल टास्क फोर्स ने एक लाख रुपए के इनामी बदमाश सिराज अहमद को मुठभेड़ में मार गिराया
सहारनपुर : उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक लाख रुपए के इनामी बदमाश सिराज अहमद को मुठभेड़ में मार गिराया. यह मुठभेड़ सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र में हुई. सिराज अहमद सुल्तानपुर के एक चर्चित हत्या मामले में फरार चल रहा था और उस पर यूपी के कई जिलों में गंभीर धाराओं के तहत दर्जनों मुकदमे दर्ज थे.

सुल्तानपुर हत्या कांड के बाद से था फरार
सिराज अहमद मूल रूप से सुल्तानपुर जिले का निवासी था. उसने वहां एक चर्चित हत्या को अंजाम दिया था, जिसके बाद से वह फरार चल रहा था. पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी और उसके सिर पर करीब एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था.

पंजाब-हरियाणा बॉर्डर से सहारनपुर पहुंचा था सिराज
खुफिया जानकारी के अनुसार, सिराज अहमद पंजाब-हरियाणा बॉर्डर से सहारनपुर के गंगोह इलाके में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में पहुंचा था. इसी दौरान STF को उसके मूवमेंट की पुख्ता सूचना मिली. मुखबिर की सूचना पर STF की टीम ने गंगोह क्षेत्र में घेराबंदी कर सिराज को रोकने की कोशिश की. खुद को घिरा देख सिराज ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. STF की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में सिराज अहमद मारा गया.

बेटियों को जहरीला दूध पिलाया, फिर मां ने खुद भी जहर खाया; 3 की मौत; एक की हलात गंभीर
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक दर्दनाक मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने पति से चल रहे विवाद के तनाव में आकर अपनी तीन बेटियों को दूध में मिलाकर जहर दे दिया और खुद भी जहर खा लिया. आनन फानन में परिजन सभी को अस्पताल लेकर गए जहां इलाज के दौरान मां और दो बेटियों की मौत हो गई जबकि एक बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है. ये मामला गंगोह थाना क्षेत्र के टाकान मोहल्ला का है. बुधवार को पति संजू और पत्नी ममता के बीच किसी बात को लेकर काफी झगड़ा हुआ था. जिसके बाद संजू अपने काम पर निकल गया. पीछे से पत्नी ममता ने गेंहू की टंकी में रखी जहरीली दवाई निकाल तीनों बेटियों को दूध में डाल पिला दी और खुद भी पीली.....Daughters were fed poisoned milk, then the mother herself consumed poison....

पत्नी और दो बेटियों की मौत के बाद संजू का रो-रोकर बुरा हाल है. बता दें कि संजू ई रिक्शा चलाता है. उसकी 6 साल पहले ममता से शादी हुई थी. दोनों की तीन बेटियां हुई जिसमें सबसे बड़ी आरती 5 साल की थी, सोनिया 3 साल और आरू 2 साल की है. दोनों के बीच अक्सर बेटा ना होने को लेकर झगड़ा होता था.....Daughters were fed poisoned milk, then the mother herself consumed poison....

ममता ने तीनों बेटियों को जहर देकर खुद भी जहर वाला दूध पी लिया. जिसके बाद चारो बेहोश हो गई. जब रात में पति संजू घर लौटा तो बेटियों और पत्नी की हालत देख वो सन रह गया. फौरन उन्हे सीएचसी ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान ममता, बेटी आरती और आरू की मौत हो गई. वहीं सोना को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है. जहां उसका इलाज चल रहा है....Daughters were fed poisoned milk, then the mother herself consumed poison....

वहीं घटना के बाद पुलिस ने तीनो के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं इस मामले में अभी तक पुलिस ने कोई केस रजिस्टर्ड नहीं किया है. थाना प्रभारी का कहना है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता लग सकेगा.....Daughters were fed poisoned milk, then the mother herself consumed poison....

....फरार चल रहे बसपा के पूर्व एमएलसी महमूद मुंबई से अरेस्ट
सहारनपुर :सहारनपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फरार चल रहे पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल के छोटे भाई पूर्व एमएलसी महमूद को गिरफ्तार कर लिया गया। सहारनपुर पुलिस ने मुंबई से महमूद की गिरफ्तारी की है। वहां उन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद सहारनपुर लाया जाएगा। सहारनपुर पुलिस ने पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल व उनके पूरे परिवार पर शिकंजा कस दिया है। शनिवार को पूर्व एमएलसी महमूद को मुंबई से गिरफ्तार किया गया है। पूर्व एमएलसी महमूद के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज थे। वह काफी समय से फरार चल रहे थे।

हाल ही में पुलिस को सूचना मिली थी कि महमूद अपने कुछ साथियों के साथ मुम्बई में हैं। इसके बाद पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी को टीम लगाई थीं। बताया जा रहा है कि नवी मुंबई से पूर्व एमएलसी महमूद को एक होटल से गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी डॉ विपिन ताडा ने बताया कि पूर्व एमएलसी महमूद को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया गया है। जहां पर उन्हें कोर्ट में पेश कर सहारनपुर लाया जाएगा। एसएसपी विपिन टाडा ने बताया कि मिर्जापुर थाने में दर्ज धोखाधड़ी के एक मामले में पूर्व एमएलसी को नवी मुंबई से गिरफ्तार किया है, जिसे कोर्ट में वारंट दाखिल कर रिमांड पर लेकर सहारनपुर लाया जाएगा।

बता दें कि दो ही दिन पहले महमूद और उनके भाई हाजी इकबाल पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। खनन मामलों से अलग महमूद अली एक रेप केस में भी वांछित था। इस मामले में भी उसका वारंट कोर्ट में दाखिल किया जाएगा। पूर्व एमएलसी महमूद अली को गिरफ्तार करके नवी मुंबई के नेरल थाने में रखा। उसको रिमांड पर लेकर सहारनपुर लाने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस खनन माफिया हाजी इकबाल की तलाश में भी लगी है।