jjhospital - Rokthok Lekhani News

जे.जे अस्पताल से फरार बांग्लादेशी महिला आरोपी मुंबई पुलिस के हत्थे चढ़ी
मुंबई : मुंबई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पासपोर्ट एक्ट और फॉरेनर्स एक्ट समेत कई धाराओं में आरोपी बांग्लादेशी महिला नाजे बुखांरा इरशाद शेख (उम्र 21 वर्ष) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

महिला आरोपी वाशी पुलिस थाने (नवी मुंबई) के गुन्हा रजि. क्र. 54/2025 में भी वांछित थी। इस मामले में उस पर भारतीय दंड संहिता की धाराएं 398(2), 336(2), 336, 334(2), 340(2) तथा पासपोर्ट एक्ट की धारा 3A, 6A और फॉरेनर्स एक्ट की धारा 14A के तहत केस दर्ज है।

15 अगस्त 2025 को आरोपी महिला को इलाज के लिए जे.जे. अस्पताल लाया गया था। सुबह करीब 11 बजे उसने पुलिस अमलदार को धक्का देकर अस्पताल से फरार हो गई। इस पर जे.जे. मार्ग पुलिस थाने में गुन्हा रजि. क्र. 368/2025, कलम 262 भा.द.स. के तहत केस दर्ज किया गया।

पुलिस ने तीन दिनों तक गुप्त जानकारी और तकनीकी जांच के आधार पर महिला की तलाश की। अंततः 18 अगस्त 2025 को नवी मुंबई के तलासरी रोड, पनझारी इलाके से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

इस कार्रवाई में पुलिस आयुक्त देवेन भारती, सह पुलिस आयुक्त सत्य नारायण चौधरी, अपर पुलिस आयुक्त डॉ. अभिनव देशमुख, उपायुक्त डॉ. प्रवीण मुंडे, सहायक पुलिस आयुक्त मनोहर शेलके और वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राकेश शेलके के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक प्रशांत नेवकर और उनकी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पिछले कई दिनों से जे.जे. अस्पताल में दवाइयों की किल्लत... अब दूर होगा दवाइयों का अकाल- डॉ. पल्लवी साफले
मुंबई : बीमार का हाल तो दवाओं से ही ठीक होता है। मगर कुछ समय पहले मुंबई के सबसे बड़े व प्रतिष्ठित जे.जे. अस्पताल को दवाओं की किल्लत से जूझना पड़ा था। ऐसे में मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। मगर अब अस्पताल की डीन डॉ. पल्लवी साफले के प्रयासों से इस समस्या का हल निकल गया है और अब मुंबई के इस सबसे प्रमुख अस्पताल में मरीजों के लिए दवाओं का फुल डोज उपलब्ध है।

गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से जे.जे. अस्पताल को दवाइयों की किल्लत के चलते फजीहत झेलनी पड़ रही थी। लेकिन लगता है अब इससे निजात पाने का मार्ग अस्पताल प्रशासन ने ढूंढ़ निकाला है। इस संदर्भ में अस्पताल की डीन डॉ. पल्लवी साफले ने बताया कि अपने अधिकार का उपयोग कर एक महीने की दवाइयों सहित गैर-सर्जिकल वस्तुओं को खरीदा जाएगा, वहीं सामान के भंडारण पर नजर रखने के लिए तीन डॉक्टरों की टीम का भी गठन किया गया है। ऐसे में अस्पताल में दवाओं की किल्लत काफी हद तक अब दूर हो गई है।

बता दें कि हाफकिन की तरफ से पूरी दवाएं खरीदी जाती हैं। पूरे बजट में से ९० प्रतिशत खरीदी हाफकिन से करनी होती और १० प्रतिशत लोकल खरीदारी का अधिकार होता है। इसलिए जीवनरक्षक और आपातकाल में उपयोग होनेवाले ड्रग लोकल पर्चेस से खरीदे जाते हैं। हालांकि विभिन्न कारणों के चलते दवाओं की खरीदी में देरी होने की बात सामने आई है।

जे.जे. अस्पताल में दवाइओं की अनुपलब्धता के चलते रोगियों की हो रही दुर्दशा के मुद्दे को गंभीरता से लिया गया था। इस समस्या को हल करने के लिए दो महीने का समय दिया गया था। इसके तहत कुछ हद तक दवाओं की खरीदी और वितरण शुरू कर दिया गया है।

अस्पताल की डीन डॉ. पल्लवी साफले ने बताया कि अब तक दवाइयां और सर्जिकल से जुड़े सामान को हाफकिन के माध्यम से ही खरीदा जाता था। हालांकि हाफकिन की तरफ से हो रही देरी के चलते अब दवाइयों के साथ जरूरी सामानों को डीन के अधिकारों का उपयोग कर खरीदा जाएगा।

डॉ. साफले ने कहा कि दवाओं, परीक्षण और सर्जरी से जुड़े सामानों की निगरानी के साथ ही बीच-बीच में समीक्षा करते रहने के लिए तीन डॉक्टरों की टीम बनाई गई है। इस टीम में शामिल डॉ. श्यामल सिन्हा को दवाइयों, डॉ. गिरीश बख्äशी को सर्जिकल और डॉ. पूर्वा पाटील को रियेजन लैब की जिम्मेदारी दी गई है।