girl - Rokthok Lekhani News

मुंबई : 7 साल की बच्ची से दरिंदगी, भड़का लोगों का गुस्सा, थाने का घेराव कर आरोपी के लिए मांगी फांसी
मुंबई : मुंबई के पायधुनी इलाके के एक गोदाम के चौकीदार ने 7 साल की एक मासूम के साथ दरिंदगी की. इस घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश दिखा, गुस्साए नागरिकों ने पायधुनी पुलिस स्टेशन का घेराव कर आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की. 7 साल की बच्ची घर से बाहर वॉशरूम के लिए गई थी. रास्ते में एक गोदाम पड़ता था, जहां आरोपी चौकीदार काम करता था. बच्ची को अकेला पाकर और आसपास किसी को न देखकर, आरोपी चौकीदार ने बच्ची का मुंह दबाया और उसे खींचकर गोदाम की ऊपरी मंजिल पर ले गया, जहाँ उसने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया.

लोगों ने आरोपी चौकीदार को पीटा
काफी देर तक जब बच्ची वापस नहीं लौटी, तो घबराई हुई मां ने उसकी तलाश शुरू की, इसी दौरान दो महिलाओं को गोदाम के पास कुछ संदिग्ध लगा. जब उन्होंने गोदाम के अंदर जाकर देखा, तो बच्ची आपत्तिजनक और बदहवास हालत में मिली. घटना का पता चलते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए. भीड़ ने आरोपी चौकीदार को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया.

डीसीपी ने कहा- आरोपी हिरासत में, मामले की जांच जारी
डीसीपी (ज़ोन 2) विजयकांत सागर ने बताया कि रविवार दोपहर के समय इस घटना की जानकारी मिली थी. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है और आगे की जांच जारी है. आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है.

आज पॉक्सो कोर्ट में पेश किया जाएगा आरोपी
आरोपी चौकीदार को आज सत्र न्यायालय स्थित विशेष पॉक्सो कोर्ट में पेश किया जाएगा. पीड़ित मासूम को इलाज के लिए मुंबई के जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों के मुताबिक, बच्ची इलाज पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रही है और अब उसकी हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है. पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और सभी जरूरी सबूत जुटाए जा रहे हैं. अधिकारियों का कहना है कि आरोपी पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ठाणे : भारी बारिश बनी जानलेवा, करंट लगने से 17 साल की लड़की की मौत
ठाणे : ठाणे के मुंब्रा इलाके में बारिश के पानी से गुजरते समय बिजली का झटका लगने से 17 वर्षीय एक लड़की की जान चली गई, जिससे कथित नागरिक लापरवाही पर ताजा आक्रोश फैल गया क्योंकि मुंबई में बारिश से संबंधित मौतों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अधिकारियों के अनुसार, 11वीं कक्षा का छात्र कथित तौर पर खुले तार से बारिश के पानी में फैली बिजली के संपर्क में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई. निवासियों ने आरोप लगाया कि बिजली आपूर्ति कंपनी द्वारा अनुचित तरीके से लगाए गए और खुले बिजली के तार भारी बारिश के दौरान चालू हो गए थे। उन्होंने दावा किया कि त्रासदी से पहले खतरनाक स्थापना के बारे में बार-बार शिकायतों का समाधान नहीं किया गया था।

पड़ोसियों द्वारा वर्णित पीड़िता एक बुद्धिमान और अच्छे व्यवहार वाली छात्रा थी, जो अपने पिता और छोटे भाई के साथ रहती थी। उसके परिवार ने न्याय और मुआवजे की मांग करते हुए आरोप लगाया है कि यह घटना सीधे तौर पर आधिकारिक लापरवाही का नतीजा है।

परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने बिजली वितरण कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. घटना की जिम्मेदारी निर्धारित करने के लिए जांच चल रही है। महाराष्ट्र के मानसून के दौरान कथित नागरिक चूक से जुड़ी मौतों की श्रृंखला में बिजली का झटका नवीनतम है। गुरुवार को मुंबई के चेंबूर में भारी बारिश के दौरान एक स्कूल बस पर पेड़ गिरने से 11 साल के एक लड़के की मौत हो गई। इस घटना ने मानसून से पहले खतरनाक पेड़ों की पहचान करने और उन्हें हटाने में नगर निकाय की विफलता पर आलोचना शुरू कर दी।

ठीक एक दिन पहले, साकीनाका में एक खुले सिविक नाले में लगभग 25 फीट नीचे गिरने से एक 60 वर्षीय पैदल यात्री की मृत्यु हो गई। कथित तौर पर बारिश के पानी के नीचे छिपा हुआ मैनहोल, अपर्याप्त बैरिकेडिंग और सार्वजनिक बुनियादी ढांचे के खराब रखरखाव पर चिंताओं को फिर से जगाता है। इतने दिनों में तीन त्रासदियों ने नागरिक तैयारियों की जांच तेज कर दी है, विपक्षी नेताओं और निवासियों ने सवाल उठाया है कि क्या बुनियादी ढांचे के रखरखाव और सुरक्षा उपायों में रोकथाम योग्य चूक हर मानसून में जीवन को खतरे में डाल रही है।

मुंबई और आसपास के इलाकों में शुक्रवार को भी भारी बारिश जारी रही, जिससे पूरे महानगरीय क्षेत्र में गंभीर जलजमाव, यातायात बाधित हुआ और दुर्घटनाएं हुईं। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 24 घंटों में और भारी बारिश की भविष्यवाणी की है, जबकि अधिकारियों ने निवासियों को गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी है।

मुंबई से 68 KM दूर आशियाना, बार गर्ल से बनी 'ड्रग्स क्वीन', फ्लैट में 6 करोड़ का 'मर्सिडीज' वाला नशा
मुंबई: नेस्को ड्रग्स पार्टी मामले के बाद पुलिस ने पार्टी ड्रग्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. एंटी नारकोटिक्स सेल को साकीनाका से जब्त 200 एक्स्टेसी गोलियों का टिटवाला कनेक्शन मिला. नार्को की टीम टिटवाला पहुंची, जहां पद्मावती रॉयल सोसायटी से ए. पॉल नाम की महिला को गिरफ्तार किया. उसके घर से 6 करोड़ रुपये की 5 हजार एक्स्टेसी गोलियां बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

नेस्को कॉन्सर्ट ड्रग्स केस सामने आने पर एंटी नारकोटिक्स सेल हरकत में आई. दूसरे ही दिन घाटकोपर यूनिट के इनचार्ज पुलिस इंस्पेक्टर अनिल ढोले और उनकी टीम ने साकीनाका में छापा मारकर 200 एक्स्टेसी गोलियां जब्त की थीं. इस स्टॉक को रखने वाले इरफान अंसारी को गिरफ्तार किया गया. उसकी पूछताछ में पॉल का नाम सामने आया. पॉल पहले कल्याण में रहती थी और दो महीने पहले ही टिटवाला शिफ्ट हुई थी.

कैसे पहुंची घर तक पुलिस
डिप्टी कमिश्नर नवनाथ धवले की टीम लगातार तीन दिनों तक टेक्निकल सबूतों को इकट्ठा करती रही. फिर टीम टिटवाला स्थित उसके कॉम्प्लेक्स तक पहुंची, लेकिन वहां उसके घर का पता लगाना एक चुनौती था. आखिरकार शनिवार रात टीम ने उसके घर पर छापा मारा. घर से 6 करोड़ रुपये की 5 हजार एक्स्टेसी गोलियां मिलने से पुलिस भी हैरान रह गई. पॉल को अंदाजा नहीं था कि पुलिस उस तक पहुंच सकती है, इसलिए वह बेफिक्र थी. पुलिस ने इरफान के बाद सुफियान नामक आरोपी को भी गिरफ्तार किया, जो पॉल और इरफान के बीच कड़ी था. उसी के जरिए पुलिस पॉल तक पहुंची.

डांस बार गर्ल से ड्रग्स क्विन
पॉल पहले डांस बार में काम करती थी. वहां से निकलने के बाद वह ड्रग्स सप्लायर बन गई. उसकी दो शादियां हो चुकी हैं. उसका एक पति आपराधिक प्रवृत्ति का है. पुलिस उसकी पूरी हिस्ट्री खंगाल रही है.

घर में 4-5 फोन और 7-8 सिम कार्ड
जांच टीम को उसके घर से 4 से 5 मोबाइल फोन और 7 से 8 सिम कार्ड मिले. वह पार्टी ड्रग्स की सप्लाई के लिए अलग-अलग नंबरों का अस्थायी रूप से इस्तेमाल करती थी. उसके फोन से बड़े रैकेट का खुलासा होने की संभावना है. वहीं, उसके घर से मिले गोलियों पर मर्सिडीज, डॉलर समेत अलग-अलग चिन्ह और अक्षर बने हुए हैं.

इससे पहले नेस्को ड्रग्स पार्टी में जब्त गोलियों पर मर्सिडीज का निशान था, जबकि वर्ली पुलिस द्वारा जब्त गोलियों पर ऑडी का निशान मिला था. इरफान की गिरफ्तारी की जानकारी पॉल को नहीं थी. उसे लगता था कि पुलिस कभी भी उस तक नहीं पहुंच पाएगी, इसलिए उसने इतना बड़ा स्टॉक अपने घर में ही रखा हुआ था.

मुंबई : 12 साल की बच्ची के पेट से निकला एक किलो बालों का गुच्छा, चार साल से बाल खाने की थी आदत
मुंबई: मुंबई के डॉक्टरों ने एक दुर्लभ और जटिल मामले में 12 वर्षीय बच्ची के पेट से 16:14 सेंटीमीटर का बालों का बड़ा गुच्छा (ट्राइकोबेज़ोआर) निकालकर उसकी जान बचाई। यह गुच्छा पेट के करीब 90% हिस्से में फैला हुआ था और छोटी आंत तक पहुंच गया था। नारायणा हेल्थ चिल्ड्रंस हॉस्पिटल से मिली जानकारी के अनुसार, 12 वर्षीय ऋतुजा (परिवर्तित नाम)पिछले डेढ़ महीने से लगातार उल्टी, पेट भरा-भरा लगना और भूख कम लगने की समस्या झेल रही थी। अस्पताल में जांच के दौरान डॉक्टरों को पेट के ऊपरी हिस्से में गांठ महसूस हुई। इसके बाद किए गए सीटी स्कैन और अपर गैस्ट्रोइटेस्टिनल एंडोस्कोपी में पेट के भीतर बालों का बड़ा गुच्छा होने की पुष्टि हुई।

डॉक्टरों ने पहले एंडोस्कोपी के जरिए इसे निकालने की कोशिश की, लेकिन आकार बड़ा और सख्त होने के कारण यह संभव नहीं हो सका। इसके बाद डॉक्टर ने ओपन सर्जरी का निर्णय लिया। तीन घंटे चले ऑपरेशन के बाद बच्ची के पेट से बालों का गुच्छा निकाला गया। बच्ची की हालत तेजी से सुधरी है।

3 से 4 साल से पेट में हो रहे थे जमा
अस्पताल के कंसल्टेंट गेस्ट्रोएट्रोलॉजी और हेपेटोलॉजी आदित्य कुलकर्णी ने बताया कि बाल पचता नहीं है। लबे समय तक निगलने पर ये पेट में जमा होकर ठोस गुच्छा बना लेते है। इस मामले में यह समस्या 3 से 4 साल से धीरे-धीरे विकसित हो रही थी। अस्पताल के वरिष्ठ पीडियाट्रिक सर्जन डॉ. रसिकलाल शाह ने बताया कि इतने बड़े ट्राइकोबेजोआर को एंडोस्कोपी से पूरी तरह निकालना मुश्किल है। ओपन सर्जरी के जरिए ही इसे सुरक्षित तरीके से हटाया जा सकता है। हमारी टीम ने एक ही सत्र में यह प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की।

क्या है ट्राइकोबेज़ोआर?
यदि कोई व्यक्ति लंबे समय तक बाल निगलता है, तो वे पेट में जमा होकर एक ठोस गुच्छा बना लेते है, जिसे ट्राइकोबेजोआर कहा जाता है। यह समस्या अक्सर ट्राइकोटिलोमेनिया (बाल तोड़ने की आदत) और ट्राइकोफेजिया ( बाल खाने की आदत ) से जुड़ी होती है, जो मानसिक तनाव या चिंता के कारण विकसित हो सकती है।