Amravati - Rokthok Lekhani News

खंडवा : मुंबई-अमरावती की गणेश मूर्तियों की धूम, 111 रूपों में गणपति बप्पा, नए ट्रेंड ने खींचा लोगों का ध्यान
खंडवा : बाजार में गणपति बप्पा के कई अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं. कहीं भगवान गणेश गजमुख के स्वरूप में नजर आ रहे हैं तो कहीं दगड़ू सेठ और लालबाग के राजा की झलक दिखाई दे रही है. इसके अलावा इस्कॉन के स्वरूप, भजन करते गणपति, राधा-कृष्ण थीम और ब्राह्मण बैठक जैसे कई नए डिजाइन भी बाजार में मौजूद हैं.

इस बार गणेश प्रतिमाओं में सबसे खास बात यह है कि एक ही बाजार में गणपति बप्पा के करीब 111 अलग-अलग रूप और डिजाइन देखने को मिल रहे हैं. हर प्रतिमा का स्वरूप और सजावट दूसरी प्रतिमा से अलग है. यही वजह है कि लोग मूर्ति खरीदने से पहले बाजार में अलग-अलग डिजाइन देख रहे हैं और अपनी पसंद के हिसाब से गणपति बप्पा का स्वरूप चुन रहे हैं. गणेश प्रतिमा कारोबारी प्रवेश नरेडी बताते हैं कि इस बार बाजार में नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है. पहले जहां लोग पारंपरिक स्वरूप वाली प्रतिमाएं ज्यादा पसंद करते थे, वहीं अब अलग-अलग थीम और डिजाइन वाली प्रतिमाओं की मांग बढ़ रही है. उनके यहां गजमुख, दगड़ू सेठ, इस्कॉन और लालबाग के राजा के स्वरूप के साथ कई अन्य डिजाइन की प्रतिमाएं मौजूद हैं. कुछ प्रतिमाओं में गणपति बप्पा को भजन करते हुए दिखाया गया है, तो कुछ प्रतिमाओं में भगवान का अलग अंदाज देखने को मिल रहा है.

मुंबई और अमरावती की मूर्तियां बनी आकर्षण
इस बार बाजार में मुंबई और अमरावती से विशेष तौर पर गणेश प्रतिमाएं मंगाई गई हैं. इन प्रतिमाओं में अलग-अलग तरह का वर्क किया गया है, जिसकी वजह से इनकी खूबसूरती और ज्यादा बढ़ गई है. मुंबई से आई कुछ प्रतिमाओं में कपड़ा वर्क किया गया है. इस वर्क की वजह से मूर्ति का लुक काफी अलग नजर आता है. वहीं अमरावती की प्रतिमाओं में फेटा वर्क देखने को मिल रहा है. दोनों जगहों से आई प्रतिमाओं में अपनी-अपनी खासियत है और यही अलग डिजाइन लोगों को अपनी ओर खींच रहे हैं. कारोबारी बताते हैं कि इस तरह के वर्क वाली प्रतिमाओं की कीमत सामान्य मूर्तियों की तुलना में थोड़ी ज्यादा रहती है, लेकिन इनकी फिनिशिंग और डिजाइन लोगों को पसंद आ रही है.

551 रुपए से लेकर 11 हजार रुपए तक की मूर्तियां
बाजार में इस बार हर बजट के हिसाब से गणेश प्रतिमाएं उपलब्ध हैं. यहां 551 रुपए से लेकर करीब 11 हजार रुपए तक की प्रतिमाएं मिल रही हैं. छोटी प्रतिमाओं से लेकर बड़ी और खास डिजाइन वाली मूर्तियां बाजार में सजी हुई हैं. लोग अपनी जरूरत और घर में बनाई जा रही झांकी के हिसाब से प्रतिमाओं का चयन कर रहे हैं. कुछ लोग छोटे गणपति घर में स्थापित करने के लिए खरीद रहे हैं, तो कई परिवार अपनी बड़ी झांकी के लिए खास डिजाइन वाली प्रतिमा पसंद कर रहे हैं.

घर-घर में तैयार हो रही गणेश उत्सव की झांकियां
गणेश उत्सव को लेकर खंडवा में घरों के साथ-साथ मोहल्लों में भी तैयारियां शुरू हो गई हैं. कई परिवार अपने घरों में अलग-अलग थीम पर झांकियां तैयार कर रहे हैं. ऐसे में गणेश प्रतिमा के साथ उसकी सजावट और स्वरूप पर भी लोग खास ध्यान दे रहे हैं. बाजार में भी अलग-अलग तरह की प्रतिमाएं सजने के बाद लोग परिवार के साथ इन्हें देखने पहुंच रहे हैं. बच्चे भी अलग-अलग रूपों वाली गणेश प्रतिमाओं को देखकर उत्साहित नजर आ रहे हैं.

नए डिजाइन के साथ पारंपरिक स्वरूप भी पसंद
भले ही इस बार नए डिजाइन और थीम वाली प्रतिमाओं का ट्रेंड देखने को मिल रहा है, लेकिन पारंपरिक गणपति प्रतिमाओं की मांग भी बनी हुई है. कई लोग साधारण और पारंपरिक स्वरूप वाली प्रतिमा को ही घर में स्थापित करना पसंद कर रहे हैं. यानी इस बार बाजार में परंपरा और नया ट्रेंड दोनों साथ-साथ देखने को मिल रहे हैं. गणपति बप्पा के अलग-अलग रूपों ने बाजार की रौनक बढ़ा दी है और गणेश उत्सव शुरू होने से पहले ही प्रतिमा बाजार में लोगों की आवाजाही बढ़ने लगी है.

मुंबई और अमरावती से आई खास प्रतिमाओं के साथ 111 अलग-अलग डिजाइन लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. अब भक्त अपनी पसंद, बजट और घर की झांकी के हिसाब से गणपति बप्पा का स्वरूप चुन रहे हैं.

मुंबई : गणेश गली और खेतवाड़ी में गणेशोत्सव की भव्य तैयारियां; अमरावती में बप्पा की अनोखी मूर्तियां
मुंबई : महाराष्ट्र में गणेशोत्सव की भव्य तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं. अमरावती में मूर्तिकार नरेश जोहरे द्वारा बनाई जा रही विशेष थीम और पर्यावरण के अनुकूल प्रतिमाओं की मांग महाराष्ट्र के साथ मध्यप्रदेश और तेलंगाना तक है. यहां बाल गणेश, पशुपतिनाथ और तूतारी रूप में बप्पा की मूर्तियां तैयार की जा रही हैं.

मुंबई के गणेश गली स्थित 'मुंबई का राजा' पंडाल में इस बार 99वें वर्ष के अवसर पर महाराष्ट्र के संतों की परंपरा दर्शाई जा रही है. वहीं खेतवाड़ी की 11वीं गली में 'मुंबई का महाराजा' के तहत भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार में 47 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई है, जिसे मूर्तिकार सुनील वराड़कर ने तैयार किया है.

इसके अलावा खेतवाड़ी की 4वीं गली में 'किसान बचाओ' थीम पर पंडाल और 32 फीट ऊंची लंबोदर प्रतिमा स्थापित की गई है. परेल की कार्यशाला में मुंबई के प्रमुख पूजा पंडालों के लिए 24 घंटे मूर्तियों का निर्माण कार्य जारी है.

मुंबई से पुणे तक 180 बच्चियों का यौन शोषण, 350 वीडियो, अमरावती में 19 साल का मोहम्मद अयाज उर्फ तनवीर गिरफ्तार
मुंबई  : महाराष्ट्र के अमरावती में एक ऐसे युवक को गिरफ़्तार किया गया है, जिस पर कम से कम 180 नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण करने और 350 से ज़्यादा अश्लील वीडियो बनाने का आरोप है। पुलिस ने एक BJP सांसद की शिकायत के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए यह गिरफ़्तारी की। युवक की उम्र महज 19 साल है। उसका नाम मोहम्मद अयान अहमद उर्फ तनवीर अहमद है। उसे 21 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि परतवाड़ा शहर के रहने वाले मोहम्मद अयाज़, उर्फ़ तनवीर पर आरोप है कि उसने लड़कियों को लव ट्रैप में फंसाया। लड़कियों को मुंबई और पुणे ले गया और उनके अश्लील वीडियो बनाए।

जबरदस्ती यौन शोषण, फिर ब्लैकमेलिंग
नागपुर से 180 किलोमीटर दूर, पास के शहर परतवाड़ा और अचलपुर इस स्कैंडल से हिल गए। जो 180 वीडियो बरामद हुए हैं उनमें वह नाबालिग लड़कियों से ज़बरदस्ती करते हुए दिखाई दे रहा है। आरोप है कि अयान अहमद इन वीडियो का इस्तेमाल लड़कियों को ब्लैकमेल करने और उन्हें वेश्यावृत्ति में धकेलने के लिए किया गया। इनमें से कुछ वीडियो ऑनलाइन भी बड़े पैमाने पर शेयर किए गए।

अयान के साथ कोई और भी शामिल?
आरोपी अयान अहमद तनवीर अहमद पर आरोप है कि उसने लड़कियों को रिश्तों में फंसाया, फिर उनकी मर्ज़ी के बिना वीडियो बनाते हुए उनके साथ शारीरिक और यौन शोषण किया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि कुछ वीडियो में आरोपी खुद भी दिखाई दे रहा है। वीडियो को देखकर शक है कि किसी दूसरे साथी ने भी इस यौन शोषण का वीडियो बनाने में उसकी मदद की होगी।

राज्यसभा सांसद ने किया हंगामा
सोमवार को तब हंगामा मच गया जब राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल बोंडे और BJP के प्रदेश प्रवक्ता शिवराय कुलकर्णी ने अमरावती ग्रामीण SP विशाल आनंद से शिकायत की। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी ने सोशल मीडिया के ज़रिए कई लड़कियों को फंसाया और उनके साथ यौन शोषण किया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो वे ज़ोरदार आंदोलन करेंगे।

आंदोलन की धमकी
राज्यसभा सांसद अनिल बोंडे ने पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विशाल आनंद को एक ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि नाबालिगों को WhatsApp और Snapchat ग्रुप्स के ज़रिए सुनियोजित तरीके से निशाना बनाया गया। अगर एक विशेष जांच दल का गठन नहीं किया गया, तो वे बुधवार सुबह वह अपने समर्थकों के साथ SP के कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेंगे। आरोपी अब पुलिस हिरासत में है, और उससे ज़्यादा जानकारी हासिल करने के लिए उसके फ़ोन की जांच की जा रही है। साथ ही, साइबर सेल ने सोशल मीडिया से वीडियो हटाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

अमरावती : तांत्रिक ने प्राइवेट पूजा के बहाने महिला से किया रेप
अमरावती : लापता पति की तलाश के बहाने अमरावती जिले के एक नकली तांत्रिक ने शादीशुदा महिला के साथ रेप किया। यह घटना सक्करदरा पुलिस स्टेशन की सीमा में हुई। आरोपी का नाम ताहिर रशीद बेग (65, डब्बापुरा, अंजनगांव, अमरावती) है। पीड़ित 33 साल की महिला बर्तन धोकर अपना गुज़ारा करती है। 15 अक्टूबर, 2025 को उसका पति बिना किसी को बताए घर से चला गया। उसके बाद, तलाश की गई तो वह मध्य प्रदेश में मिला। रिश्तेदारों की मदद से महिला उसे वापस नागपुर ले आई। कुछ दिनों बाद, 30 अक्टूबर, 2025 को वह फिर घर से चला गया। तब से उसका कोई पता नहीं चला है।

महिला की शिकायत पर सक्करदरा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई। कुछ दिन पहले, महिला एक शादी समारोह में गई थी जहाँ उसकी मुलाकात ताहिर से हुई। ताहिर ने खुद को तांत्रिक बताया। उसने दावा किया कि उसके पास उसके लापता पति को ढूंढने और वापस लाने की सुपरनैचुरल शक्ति है। उसने उसके घर जाकर एक खास पूजा करने का नाटक किया। महिला के घर पहुंचकर उसने उसे एक कमरे में बुलाया। फिर उसने महिला के कज़िन को कमरे से बाहर जाने को कहा।

उसने महिला के दूसरे रिश्तेदारों को घर में एक खास जगह पर बैठाया। उनके सामने उसने तेल का दीया और अगरबत्ती जलाई और सभी को दीये की लौ को घूरने को कहा। कुछ देर बाद वह महिला को घर की ऊपरी मंज़िल पर ले गया। प्राइवेट पूजा करने के बहाने उसने महिला के साथ ज्यादती की। उसके बाद महिला ने अपने रिश्तेदारों को पूरी घटना बताई। अपने रिश्तेदारों की मदद से महिला ने सक्करदरा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने ताहिर को अमरावती से गिरफ्तार कर लिया।