Sanjay Pandey - Rokthok Lekhani News

महाराष्ट्र के पूर्व पुलिस महानिदेशक संजय पांडे संजय पांडे लड़ेंगे विधानसभा चुनाव... फोन टैपिंग मामले में हुई थी गिरफ्तारी
मुंबई : महाराष्ट्र में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज होती जा रही है. सभी राजनीतिक पार्टियों पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान में उतरने की तैयारियां कर रही है. इसी कड़ी में महाराष्ट्र के पूर्व पुलिस महानिदेशक संजय पांडे ने भी शुक्रवार को चुनाव घोषणा लड़ने की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि वे राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव मुंबई के वर्सोवा निर्वाचन क्षेत्र से लड़ने जा रहे हैं.  पांडे ने कहा मैं लंबे समय से सक्रिय राजनीति में प्रवेश करने के बारे में सोच रहा हूं. लेकिन इस बार यह निश्चित किया है कि मैं विधानसभा चुनाव लड़ूंगा.

संजय पांडे ने बातचीत के दौरान कहा कि अब तक मैंने उस निर्वाचन क्षेत्र से एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में लड़ने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि वे पिछले कई सालों से जहां रह रहे है वहां सभी लोगों को उन्हें समर्थन है. पांडे ने बताया कि चुनाव लड़ने के लिए उन्होंने अभी किसी भी राजनीतिक दल से संपर्क नहीं किया. मुंबई के पुलिस आयुक्त रह चुके संजय पांडे ने कहा कि वे अपना खुद का राजनीतिक संगठन बनाएंगे. जिसमें रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चल रही थी.

बता दें कि कथित फोन टैपिंग मामले में सितंबर 2022 में सीबीआई ने संजय पांडे को गिरफ्तार किया गया था. बाद में दिल्ली उच्च न्यायालय ने उन्हें जमानत दे दी थी. गिरफ्तारी के बाद संजय पांडे काफी चर्चाओं में आए थे. इसके साथ ही सीबीआई ने संजय पांडे की आईसेक सर्विसेज कंपनी के खिलाफ भी केस दर्ज किया था.

इस कंपनी द्वारा 2 ऑडिटेड स्टॉक ब्रोकरों का ऑडिट किया गया था. सीबीआई की तरफ से ऑडिट में कई गड़बड़ियां पाये जाने का आरोप लगाया गया था लेकिन इसके पर्याप्त सबूत न मिल पाने की वजह से सीबीआई क्लोजर रिपोर्ट दाखिल नहीं कर पाई थी. वे 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी है. उन्होंने आईआईटी कानपुर से पढ़ाई की है.

महाराष्ट्र में पूर्व पुलिस कमिश्नर संजय पांडे भी चुनावी मैदान में?
महाराष्ट्र : महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव 2024 दिलचस्प होता जा रहा है. यहां की मुंबई उत्तर मध्य सीट पर मुकाबला देखने वाला होगा. हाल ही में इंडिया गठबंधन और महायुति दोनों ने ही अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस की वर्षा गायकवाड़ और बीजेपी की ओर से उज्जवल निकम इस सीट से आमने-सामने हैं.

अब खबर यह आ रही है कि मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर संजय पांडे भी लोकसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं. सूत्रों की मानें तो मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर संजय पांडे निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने का मूड बना रहे हैं. उन्होंने चुनावी मैदान में उतरने के लिए मुंबई की उत्तर मध्य लोकसभा सीट चुनी है.

संतोष पांडे ने बताया कि इस लोकसभा चुनाव क्षेत्र में रहने वाले कई नागरिकों ने उनसे चुनाव लड़ने का आग्रह किया है. हालांकि, वो अभी इस पर विचार कर रहे हैं, कोई फाइनल निर्णय नहीं लिया है. जानकारी के लिए बता दें कि बीजेपी ने बीते शनिवार (27 अप्रैल) को ही मुंबई की उत्तर मध्य सीट से उज्जवल निकम को उम्मीदवार घोषित किया है.

बीजेपी ने सिटिंग सांसद पूनम महाजन का टिकट काट कर उज्जवल निकम को चुनावी मैदान में उतारा है. पूनम महाजन इस सीट से दो बार की सांसद हैं. वहीं, उज्जवल निकम 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले के मामले में विशेष लोक अभियोजक थे. इसके अलावा, वह साल 1993 में हुए बम ब्लास्ट, गुलशन कुमार मर्डर केस समेत कई हाई प्रोफाइल मामलों में सरकारी पक्ष की पैरवी कर चुके हैं.

वहीं, इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस ने वर्षा गायकवाड़ को मुंबई नॉर्थ सेंट्रल सीट से उम्मीदवार बनाया है. वर्षा मुंबई कांग्रेस की अध्यक्ष भी हैं. कांग्रेस ने वर्षा को टिकट देने का फैसला ऐसे समय में किया है जब उन्होंने महाविकास अघाड़ी में सीट शेयरिंग को लेकर असंतोष जताया था.

फोन टैपिंग मामले में मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर संजय पांडेय को जमानत देने की ईडी की चुनौती सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की...
सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) द्वारा कर्मचारियों की कथित अवैध फोन टैपिंग से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त संजय पांडे को जमानत देने के दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की याचिका सोमवार को खारिज कर दी। जस्टिस एसके कौल और जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की खंडपीठ ने हाईकोर्ट के आदेश में हस्तक्षेप करने का कोई कारण नहीं पाया। खंडपीठ ने संकेत दिया कि उन्हें जमानत पर रिहा हुए लगभग 6 महीने हो गए हैं और उन्हें दी गई जमानत को रद्द करने से इनकार कर दिया।

ईडी की ओर से पेश एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने अदालत के हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि हाईकोर्ट ने मामले में शॉर्ट ट्रायल किया। जस्टिस कौल ने टिप्पणी की कि यह नया चलन है कि जमानत के मामलों पर पार्टियों द्वारा लंबी और गुण-दोष के आधार पर बहस की जा रही है। उन्होंने कहा, “इस तरह जमानत के मामलों पर बहस की जा रही है। क्या किया जा सकता है?" एएसजी के अनुरोध पर खंडपीठ ने आदेश में दर्ज किया कि हाईकोर्ट द्वारा जमानत आदेश में की गई टिप्पणियों का मुकदमे पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

मुझे जेल भेजना चाहती थी उद्धव सरकार... पुलिस कमिश्नर संजय पांडेय को दी थी जिम्मेदारी- फडणवीस
महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने खुलासा किया है कि उद्धव ठाकरे सरकार उन्हें जेल भेजना चाहती थी। फडणवीस ने कहा कि पूर्व पुलिस कमिश्नर संजय पांडेय को यह लक्ष्य दिया गया था। फडणवीस ने कहा कि हालांकि उन्होंने कुछ गलत काम नहीं किया था, जिसकी वजह से पुलिस कमिश्नर को सफलता नहीं मिल सकी। एबीपी मांझा द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने यह बातें कही। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाविकास अघाड़ी सरकार ने तत्कालीन मुंबई पुलिस कमिश्नर संजय पांडेय को मुझे जेल में डालने का लक्ष्य दिया था।

सरकार ने किसी भी तरह मुझे फंसाने और मुझ पर आपराधिक  मामले दर्ज करने के आदेश दिए थे। फडणवीस ने कहा कि यह सच्चाई  है और यह आप किसी भी पुलिस अधिकारी से पूछ सकते हैं। फडणवीस ने कहा कि हालांकि मैंने कुछ गलत नहीं किया था, इसलिए वह सफल नहीं हो सके। फडणवीस ने कहा कि 'उनकी उद्धव ठाकरे से कोई निजी दुश्मनी नहीं है लेकिन उन्होंने मेरे फोन कॉल्स का जवाब देना बंद कर दिया है। अगर वह भाजपा के साथ गठबंधन (2019 विधानसभा चुनाव के बाद) नहीं करना चाहते थे तो उन्हें मुझे बता देना चाहिए था।'

फडणवीस ने कहा कि 'हाल ही में एक आयोजन में मेरी वाहिनी (उद्धव ठाकरे की पत्नी स्मिता ठाकरे) से मुलाकात हुई, मैंने उन्हें उद्धव ठाकरे को मेरी शुभेच्छा देने को कहा क्योंकि यही महाराष्ट्र की संस्कृति है और मैं इसे नहीं छोड़ सकता।' बता दें कि बीते साल एकनाथ शिंदे ने शिवसेना में बगावत कर अपनी अलग पार्टी बना ली थी, जिसकी वजह से उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाविकास अघाड़ी की सरकार गिर गई थी।

एकनाथ शिंदे ने भाजपा के समर्थन से सरकार बना ली और राज्य के नए सीएम बने। शिंदे की सरकार में देवेंद्र फडणवीस को उपमुख्यमंत्री बनाया गया। वहीं महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी की सरकार के गिरने और एकनाथ शिंदे की पार्टी और भाजपा के गठबंधन वाली सरकार के सत्ता में आने के बाद 1986 बैच के आईपीएस संजय पांडेय को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल वह जमानत पर बाहर हैं।