Akola - Rokthok Lekhani News

अकोला : शर्मनाक घटना; बगल में सो रही थी मां, पड़ोसी घर में घुसकर बेटी से करता रहा दरिंदगी
अकोला : महाराष्ट्र के अकोला जिले से एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। कुछ ही दिन पहले गणेश विसर्जन के दिन 6 सितंबर को नाबालिग लड़की के साथ हुए अत्याचार की घटना से जिला दहल उठा था। उस समय सामाजिक संगठन, राजनीतिक दल और नागरिकों ने मोर्चा निकालकर पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। यह मामला अभी ताजा ही था कि अकोला शहर के बड़ी उमरी इलाके में एक और भयावह घटना घट गई।

जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रहने वाला नितिन रामकृष्ण खंडारे (38) ने 10 सितंबर को अपनी पड़ोस में रहने वाली एक मूक-बधिर लड़की के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। घटना की रात आरोपी चोरी-छिपे लड़की के घर में घुसा, उस समय पीड़िता और उसकी मां गहरी नींद में थीं। आरोपी ने पहले दरवाजे-खिड़कियां बंद कर दीं और फिर लड़की के मुंह पर रुमाल रखकर उसका गला दबाने की कोशिश की। इस दौरान लड़की ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी को धक्का दिया और किसी तरह दरवाजा खोलकर घर से बाहर भाग निकली। तभी आरोपी भी मौके से फरार हो गया।

दरअसल मां और बेटी दोनों ही सुन और बोल नहीं सकती हैं। इस वजह से पास में सो रही पीड़िता की मां को इसकी भनक तक नहीं लगी। बाद में पीड़ित लड़की ने इशारों के जरिये अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद परिवार ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी नितिन खंडारे के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता के बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी नितिन खंडारे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की 74, 75 (1), 333 धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, इस घटना ने एक बार फिर अकोला की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय नागरिकों में भारी रोष है और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग हो रही है।

अकोला जिले के पास बलापुर क्षेत्र में एक प्राचीन किले का जर्जर हिस्सा ढह गया
अकोला : महाराष्ट्र के अकोला जिले में बालापुर के पास एक प्राचीन किले का जर्जर हिस्सा गुरुवार (25 जुलाई) को ढह गया। बालापुर इलाके में लगातार हो रही भारी की वजह से किले की दीवार गिर गई है। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। वहीं किले की दीवार गिरने की घटना वहां मौजूद लोगों ने कैमरे में कैद कर ली। स्थानीय लोगों ने किले की दीवार को हिलते हुए देखा और इसके बाद दीवार गिरने का वीडियो बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

बारिश और उपेक्षा को ठहराया जा रहा जिम्मेदार

प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, तेज मानसूनी बारिश और उचित रखरखाव की कमी ने किले की दीवार को काफी कमजोर कर दिया, जो पहले से ही नाजुक हालत में थी। कभी क्षेत्रीय गौरव का प्रतीक रहा यह किला हाल के महीनों में खतरनाक रूप से अस्थिर हो गया था। स्थानीय इतिहासकारों का मानना है कि यह किला राजा जयसिंह के शासनकाल का है, जो इसे महाराष्ट्र की स्थापत्य और सांस्कृतिक विरासत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनाता है। इस घटना ने ऐसे स्मारकों को और अधिक क्षरण से बचाने के लिए संरक्षण प्रयासों की फिर से मांग की है।

कोंकण क्षेत्र के लिए 'रेड अलर्ट'

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मुंबई, ठाणे और पालघर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसमें कुछ स्थानों पर भारी से मध्यम बारिश की चेतावनी दी गई है। रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें कुछ इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान है। रायगढ़ और रत्नागिरी के लिए शुक्रवार को रेड अलर्ट जारी रहेगा, जबकि उसी दिन मुंबई और आसपास के जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

कोंकण और घाट क्षेत्र मूसलाधार बारिश

मुंबई स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहे निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण भारी बारिश हो रही है, जिसका असर महाराष्ट्र के कोंकण और घाट क्षेत्रों में स्पष्ट रूप से महसूस किया जाएगा। गुरुवार को सतारा, पुणे और कोल्हापुर के घाट क्षेत्रों और शुक्रवार को सतारा और पुणे के लिए रेड अलर्ट भी घोषित किया गया है, जिससे अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है।

मुंबई में जोरदार बारिश जारी

मुंबई में शुक्रवार सुबह से ही तेज बारिश हो रही है। खासकर उपनगर क्षेत्रों जैसे अंधेरी, बोरीवली, दहिसर, मलाड, गोरेगांव, कांदिवली, सांताक्रुज, विले पार्ले और बांद्रा में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। फिलहाल शहर में कहीं भी जलजमाव की स्थिति नहीं बनी है, लेकिन अगर बारिश इसी रफ्तार से जारी रही, तो निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। मौसम विभाग ने मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

अकोला : बैंक मैनेजर को गे डेटिंग ऐप के जरिए जाल में फंसाया; अश्लील वीडियो बनाकर लाखों रुपये की फिरौती मांगी
अकोला : महाराष्ट्र के अकोला जिले के खदान थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बैंक मैनेजर को गे डेटिंग ऐप के जरिए जाल में फंसाया गया और फिर उसकी अश्लील वीडियो बनाकर लाखों रुपये की फिरौती मांगी गई। घटना अकोला शहर के जुने शहर इलाके की है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित बैंक प्रबंधक की ऐप के माध्यम से दो युवकों से दोस्ती हुई।

बातचीत के बाद एक मुलाकात तय की गई, जिसके दौरान उसे निजी स्थान पर बुलाकर जबरन अश्लील गतिविधियों में शामिल किया गया और गुपचुप तरीके से वीडियो रिकॉर्ड कर ली गई। बाद में आरोपियों ने वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर उससे लाखों रुपये की मांग की। पीड़ित ने तुरंत खदान थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

अकोला में कचरे के ढेर में मिला डेढ़ किलो गांजा
अकोला : हिवरखेड़ पुलिस थाना क्षेत्र में कचरे के ढेर से करीब डेढ़ किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, इस नशीले पदार्थ की अनुमानित कीमत 18 हजार रुपये बताई जा रही है। गुप्त सूचना के आधार पर हिवरखेड़ पुलिस थाना प्रभारी गजानन राठोड़ के नेतृत्व में अख्तर शेख, श्रीराम जाधव, गोपाल गिलबिले, प्रफुल्ल पवार, एवं नायब तहसीलदार विकास राणे मौके पर पहुंचे।

जांच के दौरान प्लास्टिक बैग में पैक दो पॉलिथीन पैकेटों में गांजा बरामद हुआ। सीसीटीवी फुटेज की जांच में रुमाल बांधे एक अज्ञात व्यक्ति कैमरे में कैद हुआ। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।