protection of Amitabh Bachchan - Rokthok Lekhani News

अमिताभ बच्चन की सुरक्षा में तैनात मुंबई पुलिस के एक कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया
मुंबई : बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन की सुरक्षा में तैनात मुंबई पुलिस के एक कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। कांस्टेबल पर यह कार्रवाई सेवा नियमों के उल्लंघन को लेकर हुई है। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कांस्टेबल जितेंद्र शिंदे को निलंबित करने के आदेश मंगलवार को जारी किए गए थे और उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू की गई है।

जानकारी के मुताबिक, जितेंद्र शिंदे 2015 से अमिताभ बच्चन की सुरक्षा में तैनात थे, लेकिन अगस्त 2021 में उन पर आय से ज्यादा सम्पत्ति का मामला सामने आने के बाद, अभिनेता की सुरक्षा से हटा लिया गया था। इसके बाद से वह मुंबई के डीबी मार पुलिस स्टेशन में तैनात थे। इसके अलावा शिंदे ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को बताए बिना कम से कम चार बार दुबई और सिंगापुर की यात्रा की थी। यह सेवा नियमों का उल्लंघन है।

अधिकारी ने बताया कि शिंदे ने अपनी पत्नी के नाम पर एक सुरक्षा एजेंसी भी खोल रखी है। जो बच्चन परिवार को सुरक्षा मुहैया करा रही थी, लेकिन फीस का लेनदेन उनके बैंक खातों में होता है। जबकि यह उनकी पत्नी के बैंक खातों में होना चाहिए था। अधिकारी के मुताबिक, शिंदे ने कुछ संपत्तियां भी खरीदी थीं।