strict action - Rokthok Lekhani News

ठाणे : अवैध बैनरबाजी पर बढ़ा नागरिकों का आक्रोश... मुख्यमंत्री से कड़ी कार्रवाई की मांग !
ठाणे : ठाणे में हर सप्ताह जन्मदिन, जयंती, अभिनंदन स्वागत के नाम पर जगह-जगह लगने वाले अवैध बैनरों से शहर का सौंदर्य विद्रूप हो गया है। करोड़ों रुपए खर्च कर महानगर पालिका ने चौक, रस्ते, डिवाइडर और वृक्षारोपण से शहर को सजाने का प्रयत्न किया, लेकिन अवैध बैनरों ने यह सारा सौंदर्य नष्ट कर दिया है। नागरिकों का आरोप है कि महापालिका केवल औपचारिक कार्रवाई करती है, जबकि कुछ ही घंटों में वहीं नए बैनर फिर टांग दिए जाते हैं।

खासकर बड़े राजनीतिक नेताओं के जन्मदिन पर आठ से पंद्रह दिन तक पूरा शहर बैनरों से ढक जाता है और प्रशासन मूकदर्शक बना रहता है। बता दें कि नागरिकों का कहना है कि करदाताओं के पैसे से किए गए सुशोभीकरण की थट्टा उड़ाई जा रही है, ठाणे की छवि खराब हो रही है और महानगर पालिका जानबूझकर आंख मूंदे बैठी है। फ्लेक्स बैनरों से निकला कचरा नालियों को जाम करता है, जलाने पर जहरीला धुआं निकलता है और यह प्लास्टिक पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा साबित हो रहा है।

इसी पृष्ठभूमि में वरिष्ठ पत्रकार और पर्यावरण अभ्यासक डॉ. प्रशांत रेखा रविंद्र सिनकर ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि बेकायदेशीर बैनरबाजी पर कठोर नीति लागू की जाए, किसी भी राजनीतिक दबाव को दरकिनार कर बैनर लगाने वालों पर अपराध दर्ज कर दंडात्मक कार्रवाई हो, चौक-चौराहों पर विशेष पथक और निगरानी कैमरे लगाए जाएं तथा नागरिकों को शिकायत करने के लिए 24 घंटे की हेल्पलाइन और डिजिटल प्लेटफॉर्म शुरू किया जाए। ठाणेकरों का कहना है कि उनकी सहनशक्ति अब जवाब दे चुकी है और यदि सरकार ने सख्त कदम नहीं उठाए तो शहर की सुंदरता और पर्यावरण दोनों पर गंभीर संकट मंडराएगा।

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नशे के सौदागरों के खिलाफ उठाया कड़ा कदम; 2 किलोग्राम एमडी ड्रग्स बरामद
मुंबई : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की पुलिस ने चौंकाने वाली कार्रवाई को अंजाम दिया है. मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नशे के सौदागरों के खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए एक बड़ी कार्रवाई की है. क्राइम ब्रांच की यूनिट 5 ने जोगेश्वरी इलाके में दो ड्रग्स सप्लायरों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 2 किलोग्राम एमडी ड्रग्स बरामद किया है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस ड्रग्स की कीमत लगभग 4 करोड़ रुपये आंकी गई है.

जानकारी के अनुसार, क्राइम ब्रांच की टीम को जोगेश्वरी बस डिपो के पास दो संदिग्ध व्यक्तियों पर शक हुआ. तलाशी लेने पर उनके पास से भारी मात्रा में एमडी ड्रग्स मिला. दोनों आरोपियों के खिलाफ अंबोली पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया गया. मुंबई क्राइम ब्रांच अब इस बात की गहन जांच कर रही है कि यह ड्रग्स कहां से लाया गया था और इसे किन-किन लोगों तक पहुंचाने की योजना थी. पुलिस को शक है कि यह एक बड़े ड्रग्स रैकेट का हिस्सा हो सकता है.

बता दें कि पिछले महीने अप्रैल में भी क्राइम ब्रांच को मुंबई से सटे मीरा-भायंदर इलाके में एक बड़ी सफलता हाथ लगी थी. तब ‘ड्रग्स क्वीन’ के नाम से कुख्यात सबीना शेख को भारी मात्रा में कोकीन और नकदी के साथ गिरफ्तार किया गया. मीरा-भायंदर-वसई विरार पुलिस आयुक्तालय की क्राइम ब्रांच यूनिट-1 (काशीमीरा) की इस कार्रवाई में कुल 14.868 किलोग्राम कोकीन बरामद की गई थी, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 22.33 करोड़ रुपए आंकी गई थी.

सबीना की गिरफ्तारी के बाद मामले की छानबीन आगे बढ़ाई गई, जिसमें चौंकाने वाले खुलासे हुए थे. सबीना की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच ने नाइजीरियाई नागरिक एंडी उबाबुदिके ओनींसे को गिरफ्तार किया, जिसके घर से 2.604 किलोग्राम कोकीन (कीमत 3.90 करोड़ रुपए) और बड़ी मात्रा में नकदी जब्त की गई थी.

खुलासे के बाद पुलिस ने वसई के एवरशाइन नगर से एक विदेशी महिला क्रिस्टाबेल एनजेई को भी गिरफ्तार किया था. उसके पास से 64.98 लाख रुपए की कोकीन, भारतीय मुद्रा और विदेशी करेंसी (अमेरिकन डॉलर समेत) बरामद की गई थी. क्रिस्टाबेल एनजेई के बारे में पता चला कि वह कैमरून की नागरिक है. सबीना का नेटवर्क मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, पुणे और नासिक तक फैला हुआ है. वह भारतीय नागरिक होने के कारण बिना शक के बड़े नेटवर्क को संभालती थी और विदेशी सप्लायर्स के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के तौर पर काम करती थी.

मनपा फेरीवालों के खिलाफ हुई सख्त... 544 अवैध ठेले, 968 सिलेंडर किए जब्त !
मुंबई : मनपा ने अवैध फेरीवालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। मनपा ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत पिछले सात दिनों में विभिन्न विभागों में फेरीवालों पर कठोर कार्रवाई की है। मनपा ने इस दौरान फेरीवालों के लगभग 2,763 किलो सामान जब्त किए हैं। मनपा ने फेरीवालों की 544 चार पहिया हाथ गाड़ियां, 968 घरेलू गैस सिलेंडर और 1,251 अन्य वस्तुएं जब्त हैं। मुंबई हाईकोर्ट के निर्देश पर मुंबई की सीमा के भीतर 20 अति व्यस्त स्थानों जिसमे रेलवे स्टेशन स्कूल अस्पताल आदि इलाके शामिल किए गए हैं, उन्हें फेरीवालों से मुक्त रखने का निर्णय लिया गया है।

मनपा के एक अधिकारी ने बताया कि फेरीवाले मुंबईकरों के फुटपाथों और सड़कों के उपयोग में बाधा डालते हैं और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक खाद्य पदार्थ खुले में बेचते हैं। ऐसे फेरीवालों के खिलाफ मनपा लगातार कार्रवाई कर रही है। मनपा उपायुक्त चंदा जाधव ने बताया कि 17 से 24 जनवरी तक सात दिनों के दौरान चलाए गए अभियान में विभिन्न इलाकों क में चार पहिया गाड़ियां, सिलेंडर और चूल्हे, पैन, मशीन आदि जब्त किए गए हैं। मनपा का यह अतिक्रमण विरोधी अभियान प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे के बीच चलाया गया। मनपा की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहने की जानकारी उन्होंने दी।

मनपा की प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भरने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई... बकाएदारों की संपत्ति जब्त कर गोडाउन में रखा सामान
मुंबई : प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भरने वालों के खिलाफ मनपा कठोर कार्रवाई शुरू कर दी है। मनपा प्रशासन ने 6 मोटर गैरेज की दुकानों के समान जब्त कर लिया है। गैरेज मालिकों को 21 दिन की नोटिस दी है। टैक्स नहीं भरने पर मनपा इनके सामानों का नीलाम कर अपना पैसा वसूल करेगी। मनपा का कहना है कि इन छह गैरेज मालिकों पर कुल 45 लाख 35 हजार रुपए का टैक्स बकाया बना हुआ है। बता दें कि मनपा की कमाई का मुख्य स्रोत प्रॉपर्टी टैक्स है।

मनपा ने फरवरी महीने में प्रॉपर्टी टैक्स का बिल भेजने के कारण इस साल 25 मई तक प्रॉपर्टी टैक्स भरने की छूट दी है। मनपा ने इस साल प्रॉपर्टी टैक्स से कुल 4 हजार 500 करोड़ कमाई होने का अनुमान रखा था, जिसमें अभी तक 3 हजार 700 करोड़ की कमाई हो पाई है। मनपा ने पहले 6 हजार करोड़ कमाई होने का अनुमान रखा था लेकिन कोरोना के कारण कुछ मामलों में टैक्स की नई दर नहीं लागू कर पाई।

इसी तरह 500 वर्ग फूट से छोटे घरों को टैक्स में पूरी तरह छूट देने के कारण मनपा ने कमाई में कटौती करते हुए मात्र 4 हजार 500 करोड़ का टारगेट रखा। मनपा प्रशासन अब टैक्स नहीं भरने वाले बकाएदारों की प्रॉपर्टी अब जब्त करना शुरू कर दिया है। मनपा ने छह मोटर गैरेज मालिकों की प्रॉपर्टी जब्त करने की कार्रवाई शुरू की है।

जिसमें हरदीप सिंह धालीवाल का बकाया 1 लाख 86 हजार 709 रुपया है, अवतार सिंह गुरमीत सिंह 02 लाख हजार 20 रूपए, अर्जुन सिंह गुरमीत सिंह 06 लाख 4 हजार 877 रुपए, सुखविन्दर कौर धालीवाल 01 लाख 03 हजार 84 रूपए, दारासिंह धालीवाल 27 लाख 82 हजार 492 रुपए, जगतारा सिंह गुरमीत सिंह 06 लाख 4 हजार 877 रुपए, बकाया है। मनपा इनकी बकाएदारों की संपत्ति को जब्त कर लिया है और अपने गोडाउन में सामान लेकर रख दिया है। इन लोगों को मनपा 21 दिन की नोटिस दी गई है। टैक्स नहीं भरने पर प्रॉपर्टी नीलम करने की जानकारी दी है।