pandemic - Rokthok Lekhani News

मुंबई : कोरोना महामारी ने औसत उम्र पर गहरा असर डाला; औसतन उम्र करीब २.३६ साल हो गई कम
मुंबई : कोरोना महामारी ने केवल लोगों की सेहत ही नहीं, बल्कि जिंदगी की औसत उम्र पर भी गहरा असर डाला है। महाराष्ट्र में लोगों की औसतन उम्र करीब २.३६ साल कम हो गई है। यह जानकारी हाल ही में एक अध्ययन में सामने आई है, जिसमें २०२१ के सरकारी आंकड़ों का विश्लेषण किया गया है। साल २०१९ में महाराष्ट्र में एक आम व्यक्ति लगभग ७३ साल तक जीता था, लेकिन कोरोना के दो सालों के बाद यानी २०२१ में यह उम्र घटकर लगभग ७१ साल रह गई। सबसे ज्यादा असर पुरुषों पर पड़ा है। उनकी औसत उम्र में करीब ३.७९ साल की गिरावट आई, जबकि महिलाओं की उम्र में सिर्फ ०.५६ साल की कमी हुई।

विशेषज्ञों का कहना है कि पुरुषों को कोरोना के समय ज्यादा बाहर निकलना पड़ा- जैसे काम पर जाना, जरूरत का सामान लाना आदि। इस कारण वे संक्रमण के ज्यादा संपर्क में आए और मौतों का खतरा भी बढ़ा। इसके उलट महिलाएं अपेक्षाकृत घर के अंदर रहीं, जिससे उनके लिए जोखिम थोड़ा कम रहा।

मुंबई में वैश्विक महामारी कोरोना मरीजों की संख्या में दस गुना की बढ़ोतरी होगी !
मुंबई : मुंबई में वैश्विक महामारी कोरोना एक बार फिर शामत ला रही है। इस समय शहर खतरे में हैं। यहां फरवरी के आखिरी दिनों से कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है। शहर में रोजाना मरीजों की संख्या कई गुना बढ़ रही है। जनवरी में जहां १२८ और फरवरी में १२२ मरीज मिले थे, वहीं मार्च में तेरह गुना बढ़ोतरी के साथ १,७१९ कोरोना मरीज सामने आए। अप्रैल के पहले दस दिनों में १,९४१ मरीज दर्ज किए गए हैं। मरीजों की यह बढ़ोतरी आगे भी जारी रहेगी। मनपा प्रशासन ने आशंका जताई है कि मई में मरीजों की संख्या में दस गुना की बढ़ोतरी होगी।

इस पृष्ठभूमि में मनपा ने निजी अस्पतालों सहित अपनी पूरी स्वास्थ्य व्यवस्था तैयार कर ली है। मार्च २०२० में कोरोना ने मुंबई में दस्तक दिया था। इसके बाद मनपा और तत्कालीन राज्य सरकार की उपाय योजनाओं के चलते कोरोना की तीन लहरों पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया गया था। इसके बाद जनवरी २०२३ में मरीजों की दैनिक संख्या एक अंक में दर्ज होने लगी। हालांकि, मार्च के आखिर से मुंबई में मरीजों की संख्या फिर से बढ़ने लगी है।

दूसरी तरफ विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि वर्तमान की तुलना में भविष्य में मरीजों की संख्या में दस गुना वृद्धि होगी। मनपा प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि स्थिति ऐसी ही रही तो आनेवाले दिनों में शहर में रोजाना चार से पांच हजार रोगी मिल सकते हैं। इसी पृष्ठभूमि में मुंबई में सरकारी, मनपा और निजी अस्पतालों में कोरोना की तैयारियों को लेकर दो दिनों तक ‘मॉकड्रिल’ का आयोजन किया गया। मुंबई और महाराष्ट्र सहित देशभर में मामलों की संख्या बढ़ रही है।

ऐसे में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीया ने पिछले सप्ताह एक निर्णायक बैठक की और राज्य तथा स्थानीय प्रशासन को परीक्षण बढ़ाने का निर्देश दिया था। मनपा की तरफ से यह भी कहा गया है कि उसके पास प्रतिदिन १० हजार जांच करने की क्षमता है। लेकिन अभी भी दो हजार से कम टेस्ट हो रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कह रहे हैं कि यदि मुंबई में परीक्षण बढ़ाए जाते हैं, तो वास्तविक प्रकोप सामने आएगा।

मनपा, सरकार और मुंबई में ३६ निजी अस्पतालों में कराई गई मॉकड्रिल के अनुसार, २,१२४ आइसोलेशन बेड, १,३८१ ऑक्सीजन बेड, ७४७ आईसीयू, ६१७ वेंटिलेटर सहित कुल ४,७०९ बेड की व्यवस्था रखी गई है, वहीं ३,३१५ डॉक्टर, ५,८३१ नर्स, २,२८४ स्वास्थ्य कर्मियों समेत कुल ११,४३० स्वास्थ्य कर्मियों की टीम तैयार है। अकेले ‘सेवन हिल्स’ में १,८५० बेड और १९६ एंबुलेंस तैयार हैं, जबकि ३४ अस्पताल और ४९ कोरोना परीक्षण सुविधाएं हैं।

मार्च के दूसरे सप्ताह तक महामारी खत्म हो जाएगी : राजेश टोपे
मुंबई : सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे का कहना है कि मार्च के दूसरे सप्ताह तक महामारी खत्म हो जाएगी, इसलिए हर हफ्ते COVID-19 प्रतिबंधों में ढील दी जाएगी। इससे पहले सोमवार को, महाराष्ट्र सरकार ने विवाह समारोहों में मेहमानों की संख्या में वृद्धि की अनुमति दी, और स्विमिंग पूल, वाटर पार्क, थिएटर और रेस्तरां को सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के अधीन 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुले रहने की अनुमति दी।

पिछले महीने COVID-19 मामलों में वृद्धि के बाद, राज्य अब प्रतिदिन रिपोर्ट किए जाने वाले नए संक्रमणों में गिरावट दर्ज कर रहा है। सोमवार देर रात जारी किए गए नए दिशानिर्देशों ने राज्य के 11 जिलों में प्रतिबंधों में ढील दी है, जहां 90 प्रतिशत से अधिक पात्र लोगों को COVID-19 के खिलाफ टीके की पहली खुराक मिली है और 70 प्रतिशत ने दोनों खुराक प्राप्त की हैं।

ये 11 जिले मुंबई, पुणे, भंडारा, सिंधुदुर्ग, रायगढ़, रत्नागिरी, सतारा, सांगली, गोंदिया, कोल्हापुर और चंद्रपुर हैं। राज्य के मुख्य सचिव देबाशीष चक्रवर्ती द्वारा जारी ताजा दिशा-निर्देशों के अनुसार, राज्य के सभी राष्ट्रीय उद्यान और पर्यटन स्थल खुले रहेंगे, जबकि स्पा 50 प्रतिशत क्षमता पर काम कर सकते हैं।

आदेश के अनुसार अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लोगों की संख्या की कोई सीमा नहीं होगी। 11 जिलों के संबंध में यह कहा गया है, “विवाह में खुले मैदान और बैंक्वेट हॉल की क्षमता का 25 प्रतिशत या 200, जो भी कम हो, तक मेहमान हो सकते हैं।” हालांकि, ये दिशानिर्देश “एसडीएमए (राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण) की स्पष्ट अनुमति के बाद ही पूरी तरह या आंशिक रूप से लागू होते हैं”।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) रात के 11 बजे से सुबह 5 बजे के बीच आवाजाही पर प्रतिबंध, स्थानीय पर्यटन स्थलों को उचित प्रतिबंधों के साथ खोलने और साप्ताहिक बाजारों को खोलने पर दिशानिर्देशों के अनुसार निर्णय ले सकता है।