canceled - Rokthok Lekhani News

मुंबई से श्रीनगर जाने की योजना बना रहे हजारों पर्यटकों ने ट्रिप रद्द
मुंबई: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद मुंबई समेत पूरे देश के सैलानियों में दहशत का माहौल है। मुंबई से श्रीनगर जाने की योजना बना रहे हजारों पर्यटकों ने अपनी ट्रिप तत्काल रद्द कर दी है। इस बीच श्रीनगर से लौटने की जल्दबाजी में फ्लाइट के किराए में जबरदस्त उछाल देखा गया। इससे सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। हालांकि, डीजीसीए की तरफ से एडवाइजरी जारी होने के बाद लोगों को राहत मिली। एयरलाइन कंपनियों ने भी टिकट रद्द करने और दोबारा शेड्यूल करने पर लगने वाले शुल्क को हटा दिया। साथ ही टिकट कैंसल करने पर फुल रिफंड करने की भी घोषणा की गई।

मई-जून के ट्रिप भी कैंसल
नीम हॉलीडेज के मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष अगरवाल ने कहा कि गर्मी की छुट्टियों में बड़ी तादाद में लोग कश्मीर जाते हैं। लेकिन पहलगाम की दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने पूरे पर्यटन उद्योग को झकझोर कर रख दिया है। जब 27-28 निर्दोष लोगों की जान जाती है, तो डर और असुरक्षा का माहौल बनना स्वाभाविक है। जिन लोगों ने मई के लिए प्लान किया था, वे भी बुकिंग कैंसल कर रहे हैं। कुछ लोग जून की बुकिंग भी रद्द करने के लिए संपर्क कर रहे हैं। लेकिन उन्हें समझाया जा रहा है कि वे जल्दबाजी में निर्णय न लें। वहां चीजें सामान्य होंगी। प्रशासन और सुरक्षाबल इस दिशा में काम कर रहे हैं।

पूनम महाजन का टिकट काटे जाने के बाद फिर छलका दर्द...
महाराष्ट्र :  बीजेपी की ओर से पूनम महाजन का इस बार के लोकसभा चुनाव में टिकट काट दिया गया है. इस बीच पूनम महाजन ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया है. पोस्ट में उन्होंने अपने दिवंगत पिता प्रमोद महाजन को याद किया है. साथ ही उनका एक वीडियो शेयर किया है.

वीडियो शेयर करते हुए पूनम महाजन ने लिखा, "मेरा साहस मेरा सन्मान, मेरी ताकत मेरी पहचान, मेरा रुतबा मेरा अभिमान, मेरे बाबा मेरा वरदान, ऊंगली पकड़कर आपने चलना सिखाया, आत्मविश्वास ने आपके गिरकर भी उठना सिखाया. सब कहते हैं कि मैं आपकी राजनीति का सारांश हूं, आखिरकार बाबा मैं आपका ही तो अंश हूं."

इससे पहले टिकट कटने के बाद भी पूनम महाजन की प्रतिक्रिया आई थी. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा था, "10 वर्षों तक एक सांसद के रूप में मुंबई उत्तर मध्य लोकसभा क्षेत्र की सेवा का मौका देने के लिए बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी का धन्यवाद. मुझे एक सांसद ही नहीं बल्कि एक बेटी की तरह भी स्नेह देने के लिए मैं क्षेत्र की परिवार समान जनता की सदैव ऋणी रहूंगी और यही आशा करूंगी कि यह रिश्ता हमेशा बना रहेगा."

पूनम महाजन ने आगे लिखा था, "मेरे आदर्श, मेरे पिता स्वर्गीय प्रमोद महाजन ने मुझे ‘राष्ट्र प्रथम, फिर हम’ का जो मार्ग दिखाया, मैं ईश्वर से यही प्रार्थना करती हूं कि आजीवन उसी मार्ग पर चल सकूं. मेरे जीवन का प्रत्येक क्षण सदैव इस देश की सेवा को समर्पित रहेगा. जय हिंद, जय महाराष्ट्र."

बता दें कि बीजेपी के दिवंगत नेता प्रमोद महाजन का कभी राजनीति में डंका बजता था. प्रमोद महाजन की मई 2006 उनके ही छोटे भाई प्रवीण महाजन ने हत्या कर दी थी. इसके बाद उनके बेटे राहुल महाजन की राजनीति में रुचि नहीं होने के चलते प्रमोद महाजन की बेटी पूनम महाजन को राजनीति में उतारा गया. 2009 में पूनम महाजन ने पहली बार घाटकोपर वेस्ट से चुनाव लड़ा और हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद साल 2014 में उन्होंने कांग्रेस की प्रिया दत्त को मुंबई नॉर्थ सेंट्रल सीट से हराया. 2019 के चुनाव में भी उन्होंने जीत हासिल की.

मुंबई के सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टियां 28 जनवरी तक रद्द
मुंबई। अयोध्या में राम मंदिर समारोह, मनोज जारांगे-पाटिल के मार्च और गणतंत्र दिवस सहित कई प्रमुख सार्वजनिक कार्यक्रमों के कारण, मुंबई के सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टियां 28 जनवरी तक रद्द कर दी गई हैं। चिकित्सा अवकाश को निर्देश से छूट दी गई है।

अयोध्या में आज होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पुलिस महकमा अलर्ट मोड पर है. संवेदनशील इलाकों में रैलियों के दौरान इंटेलिजेंस और क्राइम ब्रांच की टीमों को नागरिक सुरक्षा में तैनात किया जाएगा. पुलिस कड़ी नजर रख रही है क्योंकि शहर धार्मिक उत्साह की चपेट में है और आज कई सामूहिक दिव्य आयोजन होने वाले हैं।

साथ ही गणतंत्र दिवस भी नजदीक है. इसलिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की जरूरत है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि इस दौरान लाखों लोग मुंबई आ सकते हैं.मराठा आरक्षण की मांग को लेकर मनोज जारांगे-पाटिल का मार्च. इसलिए छुट्टी रद्द करने का फैसला लिया गया है.आदेश के मुताबिक रविवार रात से मंगलवार सुबह तक सभी कर्मियों को अपने-अपने थाने में उपस्थित रहना होगा. अगर कोई समय पर रिपोर्ट नहीं करता है तो तदनुसार कार्रवाई की जाएगी।

मुंबई में प्रस्तावित पानी की दर में वृद्धि रद्द...
मुंबई : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आदेश के बाद बीएमसी कमिश्नर ने मुंबई में प्रस्तावित पानी की दर में वृद्धि रद्द कर दी है। सीएम शिंदे ने बीएमसी कमिश्नर आई़ एस़ चहल को स्पष्ट निर्देश दिया है कि पानी की दर में किसी तरह की वृद्धि न की जाए। मुख्यमंत्री के इस आदेश को अगले साल होने वाले लोकसभा, विधानसभा और बीएमसी चुनाव से जोड़ कर देखा जा रहा है। बीएमसी की योजना थी कि मुंबई के पानी की दर में 8 प्रतिशत की वृद्धि की जाए।

बीएमसी के इस निर्णय का सत्ताधारी बीजेपी सहित विपक्षी कांग्रेस और सपा ने जोरदार विरोध किया था। बीएमसी ने वर्ष 2012 में एक प्रस्ताव पास हुआ था, जिसमें यह नियम बनाया गया है कि पानी की दर में हर साल 8 प्रतिशत की वृद्धि अपने आप हो जाएगी। इसी नियम के तहत बीएमसी के जलापूर्ति विभाग ने 8 प्रतिशत दर में वृद्धि का प्रस्ताव कमिश्नर चहल के पास भेजा था।

पानी के दर में वृद्धि के प्रस्ताव को कमिश्नर ने मंजूरी भी दे दी थी, लेकिन राज्य सरकार से दबाव पड़ने के बाद अब इसे वापस ले लिया गया है। यानी वर्ष 2023-24 के वित्तीय वर्ष में अब मुंबईकरों का पानी महंगा नहीं होगा। इस बाबत बीएमसी का कहना है कि मुंबईकरों को प्रतिदिन 3850 एमएलडी पानी की आपूर्ति की जाती है। यह आपूर्ति करीब 150 किमी की दूरी से होती है। जिस कीमत पर लोगों को पानी उपलब्ध कराया जाता है, वह बहुत ही मामूली दर है।

जबकि लोगों तक पानी पहुंचाने के लिए बीएमसी को कई गुना खर्च करना पड़ता है। पानी आपूर्ति के लिए प्रशासनिक खर्च के अलावा ऊर्जा का खर्च, सरकार के तालाब से लिए जाने वाले पानी का खर्च भी बढ़ गया है। इसी तरह पानी के शुद्धिकरण और उसमें डाली जाने वाली दवाओं का भी खर्च बढ़ गया है। इसीलिए पानी की दरों में वृद्धि का प्रस्ताव पेश किया गया था। हालांकि, अब मुख्यमंत्री शिंदे के दखल के बाद इस वृद्धि पर फिलहाल इस साल के लिए रोक लगा दी गई है।

आज कल देश भर में चुनावों के दौरान मुफ्त बीज बांटकर वोटरों को लुभाने का ट्रेंड चल निकला है। इससे आगे जाते हुए महाराष्ट्र में चुनाव से पहले ही लोगों को राहत देने का प्रयोग शुरू कर दिया गया है। शिवसेना में बंटवारे के बाद एकनाथ शिंदे के सामने खुद को साबित करने का लोकसभा चुनावों में सबसे महत्वपूर्ण मौका है।

उनके सामने पार्टी के स्तर पर, विपक्ष को साधने और मुंबईकरों के दिलों में अपनी जगह मजबूत करने की भी चुनौती है। ऐसे में, वह हर साल की तय पानी वृद्धि को लेकर भी रिस्क लेने के मूड में नहीं हैं। इसी के चलते बीएमसी अब पानी की दरों में इस साल वृद्धि नहीं करेगी।