tributes - Rokthok Lekhani

मुंबई : 16 फरवरी से शुरू होंगी मुंबई महानगरपालिका सभागार की बैठकें, अजित पवार को दी जाएगी श्रद्धांजलि
मुंबई : मुंबई महानगरपालिका के सभागार की कार्यवाही चार साल बाद सोमवार (16 फरवरी) से शुरू होने जा रही है. इसके साथ ही सत्ता पक्ष ने आगामी बैठकों और विभिन्न समितियों के गठन का विस्तृत कार्यक्रम तय किया है. इसी क्रम में बजट सत्र भी मार्च महीने में आयोजित किए जाने की संभावना जताई गई है. जानकारी के मुताबिक, 16 फरवरी को पहली सभा बुलाई जाएगी. इसी दिन नेता प्रतिपक्ष का चयन किया जाएगा और विभिन्न समितियों के सदस्यों का भी चुनाव होगा. 24 फरवरी को विशेष सभा आयोजित की जाएगी, जिसमें पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार को श्रद्धांजलि दी जाएगी. शोक प्रस्ताव लाकर पूरे दिन के लिए सभागार की कार्यवाही स्थगित रखी जाएगी.

समितियों के अध्यक्ष का चुनाव कार्यक्रम तय
समितियों के अध्यक्षों के चुनाव का कार्यक्रम भी तय कर लिया गया है. 20 फरवरी को शिक्षा और स्थायी समिति के अध्यक्ष चुने जाएंगे. 23 फरवरी को सुधार और बेस्ट समिति के अध्यक्षों का चयन होगा, जबकि 25 फरवरी को अन्य समितियों के अध्यक्षों का चुनाव किया जाएगा. महानगगर पालिका प्रशासन का प्रयास है कि 27 फरवरी, मराठी भाषा दिवस से पहले सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएं. वहीं, इस वर्ष मुंबई महानगरपालिका का बजट मार्च महीने में पेश किए जाने की संभावना है.

इस दिन होगा बीएमसी मेयर का चुनाव
बीएमसी के मेयर के लिए चुनाव 11 फरवरी को होंगे. इसी दिन नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन भी होगा. भाजपा पार्षद रितु तावड़े ने शनिवार (7 फरवरी) को इस पद के चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. महायुति में भाजपा के सहयोगी दल शिवसेना ने संजय घाडी को उपमहापौर पद के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है.

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुंबई में अपना पहला महापौर बनाने जा रही है, जिससे इस शहर के नगर निकाय में ठाकरे परिवार का 25 साल का दबदबा खत्म हो जाएगा. तावड़े और घाडी ने मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, भाजपा की मुंबई इकाई के प्रमुख अमित साटम, पूर्व शिवसेना सांसद राहुल शेवाले और महायुति के अन्य नेताओं की मौजूदगी में महानगरपालिका के सचिव के कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, राकांपा प्रमुख ने नेताजी और बाल ठाकरे की जयंती पर श्रद्धांजलि दी
मुंबई : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार ने रविवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस और शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर, त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार ने भी नेताजी को अगरतला में श्रद्धांजलि दी।

उद्धव ने दक्षिण मुंबई स्थित अपने आधिकारिक बंगला ‘वर्षा’ में बोस और अपने दिवंगत पिता की तस्वीरों पर माल्यार्पण किया तथा पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान महाराष्ट्र के पर्यटन एवं पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे भी मौजूद थे।

राकांपा प्रमुख ने ट्वीट कर शिवसेना संस्थापक ठाकरे के भाषणों और उनके लेखों को याद किया, जिसमें तत्कालीन सामाजिक तथा राजनीतिक हालात पर टिप्पणी की गई थी। पवार ने कहा कि बाल ठाकरे ने मराठी भाषी लोगों के हितों की रक्षा के लिए पुख्ता कदम उठाए। पवार ने नेताजी को श्रद्धांजलि देते हुए स्वतंत्रता अंदोलन में उनके योगदान की सराहना की।

उधर,त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में आयोजित एक कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं माकर्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता माणिक सरकार ने कहा कि भारत को राजनीतिक आजादी 75 साल पहले ही मिल गई थी, लेकिन आर्थिक आजादी अब भी लाखों भारतीयों के लिए दूर की कौड़ी है।

उन्होंने कहा कि नेताजी ने एक ऐसे आजाद भारत का सपना देखा था जो भुखमरी से मुक्त हो। माकपा की युवा शाखा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में सरकार ने कहा,‘‘यदि आर्थिक असमानता को दूर नहीं किया गया तो केवल राजनीतिक आजादी को वह आजादी नहीं कहा जा सकेगा, जिसका सपना देखा गया था।’’