Netaji - Rokthok Lekhani

सपा सांसद रामगोपाल यादव ने दिया बड़ा बयान, बोले-मैनपुरी नेताजी की है...डिंपल यादव की बड़ी जीत होगी
मैनपुरी उपचुनाव को लेकर जिले में भी हलचल मची हुई है। सपा से पूर्व सांसद डिंपल यादव के बाद भाजपा की ओर से पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य को टिकट देने के बाद हलचल और तेज हो गई है। वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं मैनपुरी से प्रत्याशी डिंपल यादव ने शिवपाल सिंह यादव से मुलाकात की।

इस बीच समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव राज्यसभा सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि मैनपुरी नेताजी की है। हमें जनता का भरपूर अशीर्वाद मिल रहा है और डिंपल यादव की बड़ी जीत होगी।

रामगोपाल यादव ने भाजपा सरकार को भी आड़ें हाथों लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के मंत्रियों के पास कोई काम ही नहीं है। सब काम मुख्यमंत्री के पास हैं। इसलिए भाजपा सरकार के मंत्री घूम रहे हैं।

शिवपाल से मुलाकात के बाद डिंपल यादव एवं अखिलेश यादव ने फोटो ट्वीट करते हुए लिखा कि नेताजी के और घर के बड़ों के साथ-साथ मैनपुरी की जनता का भी आशीर्वाद साथ है। दोपहर बाद शिवपाल सिंह यादव ने ट्वीट किया।

इसमें लिखा कि जिस बाग को सींचा हो खुद नेताजी ने, उस बाग को अब हम सीचेंगे अपने खून, पसीने से। वहीं, शिवपाल ने समर्थकों से बुधवार की बैठक में परिवार की एकजुटता के लिए डिंपल के पक्ष में मतदान करने की बात कही।

सियासी गलियारे में नजर रखने वालों का कहना है कि शिवपाल को इसी वक्त का इंतजार था। नामांकन के दिन भी डिंपल समर्थन मांगतीं तो वह साथ नजर आते, लेकिन सपा से यह चूक हुई।

बता दें कि सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी संसदीय सीट खाली हुई थी। यहां उपचुनाव पांच दिसंबर को होंगे और परिणामों की घोषणा आठ दिसंबर को होगी।

इस सीट को लेकर सियासी गलियारों में सरगर्मी तेज है। मैनपुरी में भाजपा और बसपा ने कई बार शाक्य प्रत्याशी के हाथ चुनावी पतवार सौंपी, लेकिन फिर भी भंवर से उनकी नैया पार नहीं हो सकी।

हर बार सपा और मुलायम की सुनामी में भाजपा और बसपा की नैया डूबती रही। इस बार भी भाजपा की ओर से शाक्य प्रत्याशी ही मैदान में है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, राकांपा प्रमुख ने नेताजी और बाल ठाकरे की जयंती पर श्रद्धांजलि दी
मुंबई : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार ने रविवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस और शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर, त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार ने भी नेताजी को अगरतला में श्रद्धांजलि दी।

उद्धव ने दक्षिण मुंबई स्थित अपने आधिकारिक बंगला ‘वर्षा’ में बोस और अपने दिवंगत पिता की तस्वीरों पर माल्यार्पण किया तथा पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान महाराष्ट्र के पर्यटन एवं पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे भी मौजूद थे।

राकांपा प्रमुख ने ट्वीट कर शिवसेना संस्थापक ठाकरे के भाषणों और उनके लेखों को याद किया, जिसमें तत्कालीन सामाजिक तथा राजनीतिक हालात पर टिप्पणी की गई थी। पवार ने कहा कि बाल ठाकरे ने मराठी भाषी लोगों के हितों की रक्षा के लिए पुख्ता कदम उठाए। पवार ने नेताजी को श्रद्धांजलि देते हुए स्वतंत्रता अंदोलन में उनके योगदान की सराहना की।

उधर,त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में आयोजित एक कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं माकर्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता माणिक सरकार ने कहा कि भारत को राजनीतिक आजादी 75 साल पहले ही मिल गई थी, लेकिन आर्थिक आजादी अब भी लाखों भारतीयों के लिए दूर की कौड़ी है।

उन्होंने कहा कि नेताजी ने एक ऐसे आजाद भारत का सपना देखा था जो भुखमरी से मुक्त हो। माकपा की युवा शाखा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में सरकार ने कहा,‘‘यदि आर्थिक असमानता को दूर नहीं किया गया तो केवल राजनीतिक आजादी को वह आजादी नहीं कहा जा सकेगा, जिसका सपना देखा गया था।’’