Goa - Rokthok Lekhani

भोपाल : 29 मार्च से भोपाल एयर कनेक्टिविटी में बदलाव, नवीं मुंबई की नई फ्लाइट शुरू, गोवा और अहमदाबाद की उड़ानों में कटौती
भोपाल : 29 मार्च से लागू होने वाले समर शेड्यूल में इस बार भोपाल की एयर कनेक्टिविटी बढ़ने के बजाय कम होने जा रही है। एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने हाल ही में शुरू हुए नवीं मुंबई एयरपोर्ट से भोपाल के लिए सीधी उड़ान शुरू करने की घोषणा की है, लेकिन इसके साथ ही कंपनी मुंबई की अपनी एक मौजूदा उड़ान बंद करने जा रही है। इसके अलावा गोवा और अहमदाबाद की उड़ानों को भी बंद करने का प्रस्ताव सामने आया है।

नवीं मुंबई से भोपाल के लिए नई उड़ान
हाल ही में शुरू हुए नवीं मुंबई एयरपोर्ट से देश के कई प्रमुख शहरों के लिए उड़ानें शुरू की गई हैं। अब इस सूची में भोपाल का नाम भी शामिल हो गया है। इंडिगो ने 29 मार्च से नवीं मुंबई और भोपाल के बीच सीधी उड़ान शुरू करने की घोषणा की है।

कंपनी ने इसके लिए स्लॉट भी ले लिया है और फ्लाइट का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। यात्रियों के लिए इस उड़ान की बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। इस नई उड़ान का शुरुआती किराया लगभग चार से पांच हजार रुपये के बीच रखा गया है।

मुंबई की एक उड़ान होगी बंद
नवीं मुंबई के लिए नई उड़ान शुरू करने के साथ ही इंडिगो ने भोपाल से मुंबई जाने वाली अपनी एक उड़ान बंद करने का निर्णय लिया है। इसके बाद 29 मार्च से भोपाल और मुंबई के बीच इंडिगो की केवल एक ही उड़ान संचालित होगी।

गोवा और अहमदाबाद उड़ानों पर भी असर
समर शेड्यूल में भोपाल से गोवा और अहमदाबाद की उड़ानों को बंद करने का प्रस्ताव भी सामने आया है। गोवा की उड़ान करीब छह महीने पहले ही शुरू की गई थी, इसलिए इसे बंद किए जाने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।

ट्रेवल एजेंटों के अनुसार गोवा की इस उड़ान को लगभग 80 प्रतिशत यात्रियों का लोड मिल रहा था, इसके बावजूद इसे बंद करने का प्रस्ताव आश्चर्यजनक माना जा रहा है।

एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानों का शेड्यूल जारी नहीं
एयर इंडिया की सहयोगी कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी समर सीजन के लिए दो नई उड़ानें शुरू करने की घोषणा की थी। हालांकि अब तक इन उड़ानों का शेड्यूल जारी नहीं किया गया है, जिससे यात्रियों को अभी इंतजार करना पड़ रहा है।

नवीं मुंबई-भोपाल उड़ान का शेड्यूल
उड़ान संख्या: 6-ई 397-753
नवीं मुंबई से प्रस्थान - शाम 6:50 बजे
भोपाल आगमन - रात 8:10 बजे
भोपाल से प्रस्थान - रात 8:50 बजे
नवीं मुंबई आगमन - रात 10:20 बजे

गोवा : खेती की जमीन के गलत इस्तेमाल पर 'गोया गोवा' नाइटक्लब क्लब पर 15 लाख जुर्माना, जमीन खाली करने का आदेश
गोवा : अंजुना गांव में प्रशासन ने एक नाइटक्लब पर बड़ी कार्रवाई की है। मामले में अधिकारियों ने उत्तरी गोवा के 'गोया गोवा' नाम के नाइटक्लब को जमीन वापस पुरानी स्थिति में लाने और 15 लाख रुपये का जुर्माना भरने का आदेश दिया है। यह सख्ती 'बर्च बाय रोमियो लेन' में हुई आग की घटना के बाद हुई है, जिसमें जिसमें 25 लोगों की जान चली गई थी।

नाइटक्लब को 30 दिन का अल्टीमेटम
डिप्टी कलेक्टर वर्षा परब ने क्लब प्रबंधन को निर्देश दिया है। उन्हें आदेश मिलने के 30 दिनों के भीतर सर्वे नंबर 410/1 वाली जमीन को उसके मूल इस्तेमाल के लिए बहाल करें। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, तो प्रशासन खुद यह काम करेगा और इसका खर्च क्लब मालिकों से वसूलेगा। अधिकारियों ने दिसंबर 2025 के पहले हफ्ते में ही इस क्लब को सील कर दिया था।

खेती की जमीन पर अवैध कब्जा
क्लब पर आरोप है कि उसने खेती की जमीन को बिना अनुमति के कमर्शियल इस्तेमाल के लिए बदल दिया। इसको लेकर बार्देज के राजस्व अधिकारी ने डिप्टी कलेक्टर के पास याचिका दायर की थी। जिसमें बताया गया था कि क्लब ने गोवा भूमि राजस्व संहिता, 1968 के नियमों को तोड़ा है। इसी आधार पर क्लब को नोटिस भेजा गया था और अब 15 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

हादसे के बाद हो रही कार्रवाई
जांच में पता चला था कि जिस 'बर्च बाय रोमियो लेन' क्लब में आग लगी थी, वह भी अवैध था। वह एक नमक के मैदान के बीच में स्थित था और बिना वैध ट्रेड लाइसेंस के चल रहा था। इसके बाद से ही राज्य में अवैध टूरिस्ट ठिकानों पर कार्रवाई तेज हो गई है।

मुंबई : नए साल की पार्टी के लिए दिल्ली-मुंबई और गोवा में चरस सप्लाई करने वाला गिरफ्तार, ट्रेन से सफर करता था आरोपी
मुंबई : क्राइम ब्रांच की टीम ने चरस की सप्लाई करने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 2.760 किलो चरस बरामद की गई है। आरोपित की पहचान मुंबई, ठाणे के जमाल अख्तर के रूप में हुई है। इसने दिल्ली, मुंबई और गोवा में, खासकर नव वर्ष की पार्टियों में सप्लाई करने के लिए हिमाचल प्रदेश से चरस मंगवाई थी।
साड़ी का व्यापार करने के बावजूद, आरोपित अधिक मुनाफा कमाने के लालच में ड्रग तस्करी करने लगा। बरामद की गई चरस मुंबई के एक ड्रग सप्लायर को दी जानी थी। पुलिस इससे पूछताछ कर गिरोह में शामिल अन्य आरोपितों की तलाश में जुटी है।

उपायुक्त विक्रम सिंह के मुताबिक, गुप्त सूचना के आधार पर एसीपी सुनील श्रीवास्तव की निगरानी में एक विशेष टीम बनाई गई थी, जिसने संदिग्ध की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी और तकनीकी व लोकल इनपुट के आधार पर उसकी लोकेशन ट्रेस की। पुलिस के अनुसार, आरोपित को अक्षरधाम के पास से उस समय दबोचा गया, जब वह चरस की खेप के साथ मौजूद था।

तलाशी के दौरान उसके पास से 2.760 किलो चरस बरामद हुई। पूछताछ में पता चला कि आरोपित हिमाचल प्रदेश से चरस लाकर दिल्ली, मुंबई और गोवा में सप्लाई करता था। खासकर नए साल के मौके पर नशे की डिमांड बढ़ने का फायदा उठाकर वह बड़े पैमाने पर तस्करी करता था। आरोपित ने बताया कि वह साड़ी के कारोबार से जुड़ा था, लेकिन जल्दी और अधिक पैसा कमाने के लालच में ड्रग तस्करी के धंधे में उतर गया।

जांच में यह भी पता चला कि आरोपित पुलिस से बचने के लिए बेहद शातिर तरीके अपनाता था। वह दिल्ली पहुंचने के बाद कुछ दिन रुकता, फिर हिमाचल प्रदेश जाता और वापसी में चंडीगढ़ में ठहरता था। निजी बसों के बजाय ट्रेन से सफर करता और पहचान छिपाने के लिए अलग नाम का इस्तेमाल करता था। इन सभी संभावित रूट और गतिविधियों का विश्लेषण कर क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे पकड़ने में सफलता हासिल की।

गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
गोवा : चर्चित 'बिर्च बाय रोमियो लेन' नाइटक्लब हादसे को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। हाईकोर्ट ने इस मामले में दायर सिविल याचिका को जनहित याचिका (पीआईएल) में बदलते हुए साफ कहा कि 'इस त्रासदी के लिए किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा।' इस हादसे में 25 लोगों की जान चली गई थी, जिससे पूरे राज्य में आक्रोश फैल गया था।

हाईकोर्ट की कड़ी टिप्पणी
जस्टिस सारंग कोतवाल और आशीष चव्हाण की खंडपीठ ने कहा कि स्थानीय पंचायत ने अपने स्तर पर (सुओ मोटो) कोई कार्रवाई नहीं की, जबकि क्लब के खिलाफ पहले से कई शिकायतें मौजूद थीं। कोर्ट ने इसे प्रशासन की बड़ी लापरवाही बताया।

सरकार से हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
मामले में हाईकोर्ट ने गोवा सरकार को निर्देश दिया कि वह नाइटक्लब को दी गई सभी अनुमतियों, लाइसेंस और नियमों से जुड़ी जानकारी पर विस्तृत हलफनामा दाखिल करे। इस मामले में अगली सुनवाई 8 जनवरी को होगी।

ढहाने का आदेश, फिर भी संचालन
कोर्ट ने यह भी गंभीर सवाल उठाया कि जिस इमारत को तोड़ने का आदेश दिया जा चुका था, वहां अब भी व्यावसायिक गतिविधियां कैसे चल रही थीं? इस मामले में याचिकाकर्ताओं के वकील रोहित ब्रास डी सा को अमीकस क्यूरी (न्याय मित्र) नियुक्त किया गया है और उनसे पूरे मामले पर विस्तृत हलफनामा दाखिल करने को कहा गया है। यह मूल याचिका 6 दिसंबर की घटना के बाद प्रदीप घड़ी अमोणकर और सुनील दिवकर ने दायर की थी, जो उस जमीन के मालिक हैं जिस पर नाइटक्लब चल रहा था।

अपनी याचिका में, प्रदीप अमोणकर और सुनील दिवकर ने कानूनी उल्लंघनों के खतरनाक पैटर्न पर प्रकाश डाला, जिन्हें कई शिकायतों, निरीक्षणों, कारण बताओ नोटिस और यहां तक कि गिराने के आदेश के बावजूद भी ठीक से संबोधित नहीं किया गया है। उन्होंने तर्क दिया कि ये उल्लंघन 'गोवा राज्य में सार्वजनिक सुरक्षा, पारिस्थितिक अखंडता और कानून के शासन के लिए तत्काल खतरा' पैदा करते हैं।

नाइटक्लब में आग लगने की घटना की कई एजेंसियों द्वारा की गई जांच में कई अनियमितताएं सामने आई हैं, जिसमें नाइटक्लब चलाने के लिए अनुमति की कमी भी शामिल है। गोवा पुलिस ने क्लब के पांच मैनेजरों और कर्मचारियों को गिरफ्तार किया, जबकि सह-मालिक गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा को देश से भाग जाने के बाद थाईलैंड में हिरासत में लिया गया है।