Muslims - Rokthok Lekhani News

मुंबई: गैर हिंदुओं की नो एंट्री, नवरात्रि मंडल में मुस्लिम नहीं, विहिप और बजरंग दल ने आयोजनों के लिए जारी की है गाइडलाइंस
मुंबई: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के करीबी विधायक संजय उपाध्याय ने कहा कि हमारे गणपति पर अंडा भेजने वाले नहीं चलेंगे। हमारा त्यौहार है। नवरात्रि मंडल, डांडिया में हमें हमारी बहु, बेटियां सुरक्षित चाहिए इसलिए हमें हमारे डांडिया में मुस्लिम नहीं चाहिए। गौरतलब है कि इससे विश्व हिंदू परिषद ने डांडिया के लिए गाइडलाइन जारी दिया था। गाइडलाइन के अनुसार, डांडिया में गैर हिंदुओं को अनुमति नहीं होगी और वहां आने वाले के माथे पर तिलक होगा। इसके बाद सत्ताधारी बीजेपी भी आक्रामक हो गई। बीजेपी विधायक संजय उपाध्याय ने बजरंग दल और वीएचपी का समर्थन किया है।

कच्छी कोयल की धूम का आयोजन
कोरा केंद्र ग्राउंड पर इस साल भी कच्छी कोयल की धूम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें गीता रबारी गरबा प्रेमियों को झूमाएंगी। कार्यक्रम की जानकारी देने के लिए बुलाए गए प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधायक संजय उपाध्याय, पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी, आयोजक संतोष सिंह अन्य लोग शामिल थे। नवरात्रि उत्सव 2026 के आयोजन में जेन-जी युवा पीढी को भारतीय संस्कृति, भक्ति और गरबा से जोड़ने के लिए विशेष आयोजन किया है। इस अवसर पर विधायक संजय उपाध्याय ने वीएचपी और बजरंग दल की उस चिंता का समर्थन करते हुए कहा कि पहचान छिपाकर नवरात्रि आयोजनों में आने और महिलाओं से छेड़छाड़ जैसी घटनाओं का आरोप लगाया जाता है। आयोजन में ऐसी कोई घटना नहीं होने दी जाएगी। उपाध्याय ने दावा किया कि कार्यक्रम में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था रहेगी और परिवारों को बिना डर के आने का माहौल दिया जाएगा।

रात 12 बजे तक गरबा की अनुमति की मांग
बीजेपी नेता गोपाल शेट्टी ने सरकार से शनिवार और रविवार को नवरात्रि के दौरान रात 12 बजे तक गरबा आयोजित करने की अनुमति देने की मांग की। उन्होंने कहा कि नवरात्रि रात में होने वाला धार्मिक उत्सव है, इसलिए लोगों को देर तक गरबा खेलने का अवसर मिलना चाहिए। हालांकि, उन्होंने हाई कोर्ट के निर्देशों और परीक्षाओं को देखते हुए नियमों का पालन करने की बात भी कही। शेट्टी ने भविष्य में बड़े इनडोर डोम बनाने की आवश्यकता बताई, ताकि ध्वनि बाहर न जाए और देर रात तक कार्यक्रम आयोजित किए जा सकें। उन्होंने कहा कि उत्तर मुंबई, विशेषकर बोरीवली में ऐसी सुविधाएं विकसित करने के लिए राजनीतिक समर्थन दिया जाएगा।

‘जनरेशन-झेड संस्कृति से जुड़ी हुई है’
जनरेशन-झेड को लेकर पूछे गए सवाल पर गीता बेन ने कहा कि युवा पीढ़ी आगे बढ़ रही है और अपनी संस्कृति तथा मातृभाषा को भी साथ लेकर चल रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं को यह पता है कि कब क्लब जाना है और कब भगवान की भक्ति करनी है। इसलिए उनमें बदलाव लाने की जरूरत नहीं, बल्कि उनकी सराहना करनी चाहिए।

पटना : आरजेडी को विधानसभा चुनाव में बड़ा झटका; पार्टी का मुख्य वोट बैंक — मुस्लिम और यादव दूर होता दिखा
पटना : बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को इस विधानसभा चुनाव में बड़ा झटका लगा है. महागठबंधन के मुख्यमंत्री चेहरे के रूप में सामने आए तेजस्वी यादव की पार्टी के कमजोर प्रदर्शन ने राजनीतिक पंडितों को भी चौंका दिया है. यह सवाल उठ रहा है कि जब तेजस्वी ने जनता से कई बड़े वादे किए थे, तो आखिर ऐसा क्या हुआ कि पार्टी का मुख्य वोट बैंक—मुस्लिम और यादव—उससे दूर होता दिखा. आइए विस्तार से समझते हैं कि आरजेडी की हार के प्रमुख कारण क्या रहे.

आरजेडी की हार के बड़े 5 कारण
नतीजों और रुझानों के अनुसार महागठबंधन की मुख्य सहयोगी आरजेडी इस बार महज 27 सीटों पर सिमटती दिख रही है, जबकि कांग्रेस 5 सीटें पाती दिख रही है. आरजेडी का परंपरागत वोट बैंक मुस्लिम और यादव समुदाय रहा है. पार्टी ने इस चुनाव में 50 यादव उम्मीदवार और 18 मुस्लिम उम्मीदवार मैदान में उतारे थे. इसके बावजूद परिणाम बेहद निराशाजनक रहे.

एक बड़ा आंकड़ा यह भी है कि इस बार काफी संख्या में मुस्लिम मतदाताओं ने आरजेडी के बजाय ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम को समर्थन दिया. कई मुस्लिम बहुल इलाकों में AIMIM ने आरजेडी के वोट को सीधे प्रभावित किया, जिससे महागठबंधन को नुकसान उठाना पड़ा. दूसरा महत्वपूर्ण कारण यह रहा कि मुस्लिम मतदाताओं का झुकाव कई सीटों पर जेडीयू की ओर गया. जहाँ जेडीयू और आरजेडी के मुस्लिम उम्मीदवार आमने-सामने थे, वहाँ जेडीयू को स्पष्ट बढ़त मिलती दिखाई दी. यह रुझान आरजेडी के पारंपरिक समीकरणों के लिए बड़ा झटका साबित हुआ.

आरजेडी को यादव वोटों की नाराज़गी का भी सामना करना पड़ा. जिन सीटों पर यादव मतदाता निर्णायक भूमिका निभाते थे, वहाँ इस बार वोटों का बिखराव देखा गया. इसके साथ ही जनसुराज पार्टी का पहली बार मैदान में उतरना भी महागठबंधन के लिए सिरदर्द बना, क्योंकि उसने कई जगहों पर विपक्षी वोट काटे. इसके अलावा, राज्य और केंद्र की सत्ताधारी सरकार ने अपनी योजनाओं के माध्यम से जातीय राजनीति की परंपरागत धारणाओं को काफी हद तक प्रभावित किया. नीतीश कुमार की योजनाओं से लाभान्वित होने वाले यादव सहित अन्य समुदायों और जातीय समूहों का झुकाव एनडीए की ओर बढ़ा. इसका सीधा असर आरजेडी और महागठबंधन के वोट शेयर पर पड़ा.

मुंबई : गरीब मुस्लिम को वक्फ से फायदा नहीं - वसीम खान
मुंबई: 'वक्फ संशोधन बिल' लोकसभा में पेश हुआ। सदन में इस बिल पर चर्चा चल रही है तो कई जगह पर मुस्लिम समाज के लोग बिल के समर्थन में सड़क पर उतरे हैं । मुंबई के बोरीवली के मुस्लिमों ने सड़कों पर 'वक्फ संशोधन बिल' के समर्थन में मिठाई बांटी। उन्होंने इस बिल को मुस्लिम समाज के लिए जरूरी बताया। मिठाई बांटने वालों में शामिल याकूब शेख ने कहा कि बुधवार को वक्फ बोर्ड का बिल पास होने वाला है। यह पहले ही हो जाना चाहिए था। कई भू-माफिया वक्फ की संपत्ति पर कब्जा किए हुए हैं, अब उनसे कब्जा छीना जाएगा। मुस्लिम समाज को इसका सीधा फायदा होगा। हमें एक और तोहफा मिलने जा रहा है।

गरीब मुस्लिम को वक्फ से फायदा नहीं
वक्फ डेवलपमेंट कमिटी के सदस्य वसीम खान ने कहा कि 'वक्फ संशोधन बिल' पहले ही संसद से पास हो जाना चाहिए था। वक्फ की संपत्ति गरीब मुस्लिमों के लिए थी। कुछ भू-माफिया इन संपत्तियों के ठेकेदार बने हुए हैं, जो बिल्कुल गलत है। किसी गरीब मुस्लिम को वक्फ से फायदा नहीं हो रहा है। जो लोग दरगाहों, मस्जिदों और कब्रिस्तानों के छीनने की बात करके बिल का विरोध कर रहे हैं, वे पूरी तरह से गलत हैं। पीएम मोदी मुसलमानों के हित के लिए काम कर रहे हैं।

वक्फ संशोधन बिल के लिए सरकार का धन्यवाद
बशीर खान ने वक्फ संशोधन बिल के लिए सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने आम मुसलमानों के बारे में सोचा और महत्वपूर्ण वक्फ संशोधन बिल को संसद में पेश किया। जो भू-माफिया हैं और वक्फ की प्रॉपर्टी का इस्तेमाल सिर्फ अपने लिए कर रहे थे, अब वे बेनकाब होंगे। वक्फ की संपत्ति आम लोगों के लिए इस्तेमाल होगी।

विपक्ष नहीं चाहेगा आम मुसलमान देश के विकास की मुख्यधारा से जुड़े
बिल का विरोध कर रहे विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष नहीं चाहेगा कि आम मुसलमान देश के विकास की मुख्यधारा से जुड़े। उनके विरोध का कारण यह भी है कि वक्फ से जुड़ी बड़ी से बड़ी प्रॉपर्टी उनके कब्जे में है। वे अपने बच्चों को विदेश में पढ़ाते हैं और आम मुसलमानों से उनका कोई लेना-देना नहीं है। लेकिन यह पीएम मोदी की सरकार है, जो समाज के आखिरी पायदान पर खड़े मुसलमान के लिए काम कर रही है।

मिठाई बांटी : सड़क पर मिठाई बांट रहे मेहताब ने भी 'वक्फ संशोधन बिल' का समर्थन करते हुए इसे माफियाओं पर नकेल कसने के लिए जरूरी बताया। यह मुसलमानों के हित में है। पीएम मोदी को इसके लिए धन्यवाद।

मुंबई की विक्रोली के मस्जिद में अचानक पहुंचे 50 से ज्यादा हिंदू... मुस्लिमों ने किया स्वागत, जानें क्या रही वजह?
मुंबई : मुंबई की विक्रोली के मस्जिद मोहम्मदिया के हाल में शुक्रवार को कुछ अलग नजारा देखने को मिला. दरअसल, यहां करीब 50 से ज्यादा गैर मुस्लमानों को बुलाया गया था. उन्हें ईद-ए-मिलाद के जुलूस को लेकर की जा रही बैठक में शामिल किया गया था. मदरसा और मस्जिद मोहम्मदिया के महासचिव खुर्शीद सिद्दीकी के नेतृत्व में इस बैठक का आयोजन किया गया था जिसमें गैर मुस्लिम समूह ने नमाज के रीति-रिवाजों, मस्जिद, इस्लाम और इमाम के तौर तरीकों को जाना. गैर मुस्लिमों ने करीब एक घंटा मस्जिद में बिताया.

खुर्शीद सिद्दीकी ने कहा कि खुदा या भगवान के घर में ताला-चाबी नहीं होनी चाहिए. ये सभी के लिए खुला होना चाहिए. उन्होंने कहा कि गैर मुस्लिम लोगों को इस यहां बुलाया गया है ताकि उन्हें भी पता चले कि हम मस्जिदों में क्या करते है. मस्जिदों को लेकर जो गलतफहमी फैलाई गई है उसे दूर करने का एक प्रयास किया गया है. बता दें कि कुछ नमाजियों को छोड़कर जिन्हें कुर्सी पर बैठकर नमाज के लिए स्वीकृति दी गई है, उनके अलावा आमतौर पर मस्जिदों में कुर्सियां नहीं रखी जातीं, लेकिन हिंदू लोगों के मस्जिद में आने पर उन्हें कुर्सियों पर बैठाया गया था.

मस्जिद का दौरा करने वाले एक हिंदू शख्स ने कहा कि वहां जाकर मुझे बहुत खुशी मिली. मस्जिद के बारें में अक्सर कई अलग बातें कही जाती है. लेकिन मस्जिद एक प्रार्थना कक्ष के अलावा कुछ नहीं है, जहां मुस्लिम सामूहिक रूप से नमाज अदा करते है. इस तरह की पहल से शांति और भाईचारा बढ़ता है. उन्होंने कहा कि जिस तरफ मुस्लिमानों ने मस्जिदों में हमारा स्वागत किया वैसे ही मुस्लमानों के लिए मंदिर, गुरुद्वारे और चर्च खोले जाने चाहिए.

मस्जिद में दौरे के दौरान हिंदू लोगों ने कई दिलचस्प सवाल भी पूछे. एक शख्स ने पूछा कि क्या अल्लाह ब्रह्मांडीय ऊर्जा का दूसरा है. जिसपर उन्हें बताया गया कि मुस्लिम मान्यता के अनुसार अल्लाह एक निराकार शक्ति है जो स्वशासित है और इस दुनिया को चलाती है. वहीं एक शख्स ने पूछा कि मुसलमान दाढ़ी क्यों रखते हैं जिसपर बताया गया कि मुसलमान भविष्यवाणी परंपरा के हिस्से के रूप में दाढ़ी रखते हैं. इमाम मुफ्ती मोहम्मद शारफे आलम कासमी ने कहा कि मस्जिद में हिंदू लोगों की इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य यहीं था कि उन्हें भी वास्तव में पता चल सके कि मस्जिदों में होता क्या है. शाम की नमाज के समय हिंदू लोगों को एक बगल के कमरे में बैठाया गया और उनके सामने मुस्लिमों ने नमाज अदा की.