Gadchiroli - Rokthok Lekhani News

गढ़चिरौली : प्रेम जाल में फंसाकर युवक से लाखों रुपए की वसूली, जहर पिलाकर हत्या की कोशिश
गढ़चिरौली : महाराष्ट्र के गढ़चिरैली जिले आरमोरी शहर में एक बेहद चौंकाने वाला और फिल्मी अंदाज में हनी ट्रैप का मामला उजागर हुआ है, जिसमें एक युवती और उसके दो साथियों पर एक युवक को प्रेम जाल में फंसाकर उससे लाखों रुपए की उगाही करने तथा बाद में उसकी जान लेने की कोशिश करने के गंभीर आरोप लगे हैं। इस घटना से पूरे इलाके में खलबली मच गई है और कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, आरमोरी का रहने वाला 26 वर्षीय कृष्णा मारुति लाड होटल व्यवसाय से जुड़ा है और साथ ही पढ़ाई भी कर रहा था। करीब डेढ़ वर्ष पहले 23 वर्षीय श्रेया हेमके नाम की युवती से पहचान हुई थी। यह पहचान धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। शुरुआती दौर में दोनों के बीच संबंध सामान्य और सौहार्दपूर्ण थे, लेकिन कुछ समय बाद युवती के जीवन में एक और युवक के आने से दोनों के बीच विवाद और तनाव उत्पन्न होने लगा।

इसी दौरान आरोप है कि श्रेया हेमके ने अपने दो साथियों नितीन जोध और राजू अंबानी के साथ मिलकर एक सुनियोजित साजिश के तहत कृष्णा लाड को ब्लैकमेल करना शुरू किया। आरोपियों ने कृष्णा और श्रेया के बीच हुई निजी बातचीत (व्हाट्सऐप चैटिंग) को सार्वजनिक करने की धमकी दी। इसके साथ ही उसे और उसके परिवार को जान से मारने की भी धमकी दी जाती रही। बदनामी और सामाजिक प्रतिष्ठा के डर से पीड़ित युवक ने समय-समय पर आरोपियों को करीब 3 से 4 लाख रुपए की राशि दी। हालांकि, इसके बावजूद आरोपियों की मांग थमी नहीं और उन्होंने युवक से 15 लाख रुपए की अतिरिक्त रकम की मांग की। पीड़ित के अनुसार, 14 मार्च को रात करीब 8 से 8:15 बजे के बीच आरमोरी से ब्रह्मपुरी मार्ग पर आरोपियों ने उसे रोककर उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, उसे जबरन कीटनाशक पिलाकर उसकी हत्या करने का प्रयास भी किया गया। गंभीर अवस्था में युवक ने अपने भाई को फोन कर घटनास्थल पर बुलाया, जिसके बाद उसे तत्काल आरमोरी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

चिकित्सकीय स्थिति गंभीर होने के कारण उसे आगे इलाज के लिए पहले ब्रह्मपुरी स्थित एक निजी अस्पताल और बाद में नागपुर के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया, जहां उसका उपचार किया गया। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि घटना के बावजूद पुलिस द्वारा समय पर मामला दर्ज नहीं किया गया। परिजनों का कहना है कि आरोपी प्रभावशाली और कथित रूप से राजनीतिक संबंध रखने वाले हैं, जिसके चलते पुलिस की ओर से प्रारंभिक स्तर पर टालमटोल की गई। 31 मार्च से 3 अप्रैल तक लगातार पुलिस थाने के चक्कर लगाने और निवेदन करने के बाद अंततः मामला दर्ज किया गया।

आरमोरी पुलिस ने इस प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस 2023) की धारा 109, 308(4), 115(2), 126(2) तथा 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। इस पूरे घटनाक्रम ने न केवल हनी ट्रैप जैसे संगठित अपराधों की गंभीरता को उजागर किया है, बल्कि यह भी प्रश्न खड़े किए हैं कि ऐसे मामलों में पीड़ितों को समय पर न्याय और सुरक्षा उपलब्ध कराना कितना आवश्यक है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है, और आरोपियों की भूमिका, आपसी साजिश, तथा कथित राजनीतिक संरक्षण के पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

गढ़चिरौली : 5 बड़े नक्सलियों समेत 11 ने डाले हथियार
गढ़चिरौली : गढ़चिरौली जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। बृहस्पतिवार को पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के समक्ष पांच शीर्ष नक्सलियों सहित कुल 11 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। इन सभी पर मिलाकर 68 लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में संगठन के कई महत्वपूर्ण पदाधिकारी शामिल हैं। इनमें एक डिविजनल कमांडर, एक एरिया कमेटी सेक्रेटरी, एक पीपुल्स पार्टी कमेटी मेंबर, एक कमांडर और एक एरिया कमेटी मेंबर शामिल हैं। यह सरेंडर नक्सल संगठन के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

68 लाख रुपये का था इनाम विज्ञप्ति में बताया गया है कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा इन नक्सलियों पर कुल 68 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियां इनकी तलाश कर रही थीं। आत्मसमर्पण के बाद अब इनसे संगठन से जुड़ी कई अहम जानकारियां मिलने की संभावना है। नक्सलवाद पर बड़ी चोट पुलिस के अनुसार, वर्ष 2025 से अब तक गढ़चिरौली में 123 हथियारबंद माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। यह आंकड़ा दर्शाता है कि जिले में नक्सल विरोधी अभियानों को लगातार सफलता मिल रही है। अधिकारियों का कहना है कि कभी गढ़चिरौली जिले के सभी 10 उपमंडलों में सक्रिय रहने वाला वामपंथी उग्रवाद अब सिमटकर केवल भामरागड उपमंडल के सीमावर्ती क्षेत्रों तक रह गया है।

कुल 794 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण आंकड़ों के अनुसार, अब तक गढ़चिरौली जिले में कुल 794 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। यह संख्या बताती है कि सरकार की पुनर्वास नीति और सुरक्षा बलों की रणनीति असरदार साबित हो रही है। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि लगातार चलाए जा रहे अभियानों, बेहतर खुफिया तंत्र और सरकार की पुनर्वास योजनाओं के कारण नक्सलियों का मनोबल कमजोर हो रहा है और वे मुख्यधारा में लौटने का रास्ता चुन रहे हैं।

पुनर्वास और मुख्यधारा में वापसी
आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को सरकार की पुनर्वास नीति के तहत आर्थिक सहायता, प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर प्रदान किए जाते हैं, जिससे वे सामान्य जीवन जी सकें। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों से पूछताछ कर संगठन की गतिविधियों और नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी, जिससे भविष्य में और प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

मुंबई: मलेरिया का खतरा; घनी आबादी वाला मुंबई और दुर्गम जंगलों वाला गढ़चिरौली जिला राज्य के सबसे बड़े हॉटस्पॉट
मुंबई: महाराष्ट्र में मलेरिया का खतरा अब डबल अटैक के रूप में सामने आ रहा है। घनी आबादी वाला मुंबई और दुर्गम जंगलों वाला गढ़चिरौली जिला राज्य के सबसे बड़े हॉटस्पॉट बनकर उभरे हैं, जहां हर साल मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इससे स्वास्थ्य तंत्र पर दबाव साफ दिखाई दे रहा है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष २०२५ में राज्य भर में २२ हजार से ज्यादा मलेरिया के मामले दर्ज हुए और २७ लोगों की मौत हुई। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने स्थिति पर काबू पाने के लिए छह जिलों में विशेष निगरानी और नियंत्रण अभियान तेज कर दिया है, ताकि बीमारी के पैâलाव को रोका जा सके।

राष्ट्रीय मच्छरजनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत मलेरिया, फाइलेरिया और जलजनित रोग विभाग के आंकड़ों से यह जानकारी सामने आई है। मलेरिया एक मच्छरजनित बीमारी है, जो मादा एनोफिलीस मच्छर के काटने से पैâलती है। इसके कारण ठंड के साथ बुखार आना, सिरदर्द, उल्टी या मितली, बदन दर्द, ज्यादा पसीना आना और कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। फिलहाल, गढ़चिरौली और मुंबई में मलेरिया का प्रकोप अधिक है। इन दोनों अलग-अलग भौगोलिक क्षेत्रों में मलेरिया पर नियंत्रण करना कीट जनित रोग नियंत्रण विभाग के लिए हमेशा चुनौतीपूर्ण रहा है, इसलिए इसके लिए विभिन्न उपाय योजनाएं लागू की जा रही हैं। छत्तीसगढ़ और ओडिशा सीमा के पास के क्षेत्र तथा आदिवासी समुदायों में होने वाला पलायन मरीजों की संख्या बढ़ने का कारण बताया जा रहा है। मुंबई में घनी आबादी के कारण संक्रमण तेजी से पैâलता है और आने-जाने वाली प्रवासी आबादी के कारण मलेरिया उन्मूलन में चुनौती पैदा होती है, ऐसा अधिकारियों का कहना है।

छह जिलों पर विशेष ध्यान

सितंबर २०२५ में भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद और सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग ने संक्रामक रोग नियंत्रण के लिए एक विशेष टास्क फोर्स गठित की। इसके माध्यम से गढ़चिरौली सहित राज्य के छह जिलों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया है। ४०० से अधिक चिकित्सा अधिकारियों, बालरोग विशेषज्ञों, १८० लैब निरीक्षकों और १६५ कीट विशेषज्ञों को रोग निदान और मच्छर-नियंत्रण उपायों को मजबूत करने के लिए प्रशिक्षण दिया गया है।

गढ़चिरौली में सड़क हादसे में चार नाबालिगों की मौत; दो घायल
गढ़चिरौली : महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में सड़क हादसे में चार नाबालिगों की मौत और दो घायल हो गए। मुख्यमंत्री फडणवीस ने शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों को चार लाख रुपये की सहायता और घायलों का मुफ्त इलाज कराने की घोषणा की। वहीं, परभणी में एक अन्य हादसे में दो महिलाएं तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर मारी गईं। दोनों मामलों में पुलिस जांच जारी है। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार नाबालिग बच्चों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना तब हुई जब बच्चे सड़क पार कर रहे थे और तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। फिलहाल हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

पुलिस के मुताबिक, हादसा दोपहर को कुरखेड़ इलाके में हुआ। स्थानीय लोगों ने तुरंत बच्चों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चार को बचाया नहीं जा सका। घायल बच्चों का इलाज जारी है। पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस दर्दनाक घटना पर गहरा दुख जताया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण हादसा है। हम शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। हादसे में घायल दो नाबालिगों का इलाज गड़चिरौली के सामान्य अस्पताल में चल रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें नागपुर एयरलिफ्ट करने के लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की गई है। राज्य सरकार ने घोषणा की है कि मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी और घायलों के इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाएगी।