Sameer Wankhede - Rokthok Lekhani News

एनसीबी मुबंई के पूर्व क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हाईकोर्ट का किया रुख...
मुंबई: एनसीबी मुबंई के पूर्व क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े ने उनके खिलाफ ईडी द्वारा दर्ज किये गए मनी लॉन्ड्रिंग मामले के खिलाफ बंबई हाईकोर्ट का रुख किया है। उन्होंने अपनी याचिका में दावा किया कि उनके द्वारा एनसीबी के वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के बाद बदले की भावना से यह मामला दर्ज किया गया है।

ईडी ने मादक पदार्थ संबंधी मामले में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे को बरी करने के लिए उनके परिवार से कथित तौर पर 25 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने के संबंध में सीबीआई द्वारा दर्ज प्राथमिकी पर संज्ञान लेते हुए यह मामला दर्ज किया। भारतीय राजस्व सेवा में सीमा शुल्क और अप्रत्यक्ष कर काडर के 2008 बैच के अधिकारी वानखेड़े ने अपनी याचिका में कहा कि ईडी का मामला दुर्भावना और प्रतिशोध से युक्त है।

अधिवक्ता करण जैन, स्नेहा सनप और आदित्य तड़गे के माध्यम से 6 फरवरी को दायर याचिका में ईडी के मामले को रद्द करने और उन्हें किसी भी दंडात्मक कार्रवाई से सुरक्षा प्रदान करते हुये एक अंतरिम आदेश जारी करने का अनुरोध किया गया है। वानखेड़े ने यह भी अनुरोध किया है कि जब तक सीबीआई के मामले के खिलाफ उनकी याचिका पर सुनवाई और फैसला नहीं हो जाता, तब तक ईडी द्वारा की जा रही जांच पर रोक लगा दी जाए।

सीबीआई और ईडी के खिलाफ उनकी याचिकाएं सुनवाई के लिए 15 फरवरी को न्यायमूर्ति पी. डी. नाइक की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष पेश की जा सकती हैं। वानखेड़े को सीबीआई मामले में पिछले साल उच्च न्यायालय की ओर से दंडात्मक कार्रवाई से अंतरिम सुरक्षा प्रदान की गई थी।

वानखेड़े ने ईडी मामले के खिलाफ दायर याचिका में दावा किया कि ईसीआईआर (प्रवर्तन सूचना रिपोर्ट) पिछले साल दर्ज की गई थी, जबकि वानखेड़े द्वारा पिछले माह दिल्ली की एक अदालत में एनसीबी के उप महानिदेशक ज्ञानेश्वर सिंह के खिलाफ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत कार्रवाई की मांग को लेकर शिकायत दर्ज कराने के बाद अब जाकर मादक पदार्थ रोधी एजेंसी के कई अधिकारियों को समन जारी किया गया है।

वानखेड़े ने दावा किया कि दिल्ली और मुंबई पुलिस दोनों ही सिंह के खिलाफ उनकी शिकायत की जांच करने में विफल रहीं, ऐसे में उन्हें दिल्ली में अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ा। दिल्ली की एक अदालत ने 6 फरवरी को दक्षिण पश्चिम दिल्ली के पुलिस उपायुक्त को नोटिस जारी कर वानखेड़े की शिकायतों पर की गई कार्रवाई रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया था।

वानखेड़े ने ईडी के मामले के खिलाफ दायर अपनी याचिका में कहा कि सिंह और सत्ता में बैठे कुछ प्रभावशाली लोगों ने किसी मामले में फंसाने के लिए सीबीआई, ईडी और एनसीबी जैसी सभी एजेंसियों को उनके पीछे लगा दिया। याचिका में कहा गया है कि ‘‘याचिकाकर्ता (वानखेड़े) द्वारा जनवरी 2024 में आईपीएस अधिकारी ज्ञानेश्वर के खिलाफ दायर शिकायत का बदला लेने के लिए ईडी की ओर यह मामला दर्ज किया गया।’’

इसमें यह भी आरोप लगाया कि वानखेड़े को एक फोन कॉल आया था जिसमें उन्हें सिंह के खिलाफ दी गई शिकायतें वापस लेने और आईआरएस अधिकारी के पद से इस्तीफा देने की धमकी दी गई।

ऑनलाइन ठगी के शिकार बने समीर वानखेड़े के पिता ... सूखे मेवे ऑर्डर करने में हुआ 31,000 रुपये का नुकसान
मुंबई : मुंबई में 74 वर्षीय सेवानिवृत्त सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) से ऑनलाइन ड्राई फ्रूट ऑर्डर करते समय कथित तौर पर 31,019 रुपये की धोखाधड़ी की गई है। यह रिटायर्ड एसीपी जाने माने भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी समीर वानखेड़े के पिता सेवानिवृत्त एसीपी ज्ञानदेव कचरूजी वानखेड़े हैं। मुंबई पुलिस ने यह जानकारी दी। प्राथमिकी के अनुसार, पीड़ित भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी समीर वानखेड़े के पिता ज्ञानदेव कचरूजी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर विज्ञापन को देखकर उसमें दिए गए मोबाइल नंबर पर 22 अक्टूबर को सूखे मेवे का ऑर्डर दिया था। एक अधिकारी ने बताया कि नंबर पर कॉल करने और 2,000 रुपये का ऑर्डर देने के बाद उन्होंने यूपीआई के जरिए रकम भेजी।

ऑर्डर देने के कुछ समय बाद पीड़ित को एक व्यक्ति का फोन आया जिसमें दावा किया गया कि उनका पार्सल तैयार है, लेकिन जीएसटी (माल एवं सेवा कर) मुद्दों के कारण ऑर्डर ‘लॉक’ हो गया है। इसके बाद पीड़ित ने फोन करने वाले से कहा कि उन्हें सूखे मेवों की जरूरत नहीं है और उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे। इस पर फोन करने वाले ने उनसे दिए गए यूपीआई नंबर पर एक रुपया भेजने को कहा, ताकि वह पैसे वापस कर सके।अधिकारी के अनुसार, फोन करने वाले ने उनसे दिए गए लिंक पर एक कोड डालने के और कुछ नंबर दर्ज करने को कहा। उन्होंने बताया कि जैसे ही पीड़ित ने लिंक पर नंबर डाला, उन्हें अपने बैंक खाते से पैसे काटे जाने का संदेश मिला।

पुलिस ने किया मामला दर्ज - अधिकारी ने बताया कि उनसे 31,019 रुपये की ठगी की गई। उन्होंने कहा कि वानखेड़े ने ओशिवारा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद 22 अक्टूबर को भारतीय दंड संहिता की धारा 419 और 420 (धोखाधड़ी) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

क्रूज ड्रग्स केस: अब शाहरुख खान और आर्यन के बयान दर्ज कर सकती है CBI, समीर वानखेड़े पर 25 करोड़ रिश्वत मांगने का आरोप
जहाज कॉर्डेलिया से मादक पदार्थ की जब्ती मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के मुंबई जोन के पूर्व क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े द्वारा रिश्वत मांगने के सिलसिले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और उनके बेटे आर्यन खान के बयान दर्ज कर सकती है...Sameer Wankhede Bribery Case...

सीबीआई के एक अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर कहा, ‘हम जल्द ही आर्यन खान का बयान दर्ज करेंगे, जिन्हें एनसीबी ने गिरफ्तार किया था. इसके साथ ही शाहरुख खान के बयान भी दर्ज किए जाएंगे, जिनसे वानखेड़े के इशारे पर आरोपी किरण गोसावी और सैनविल डिसूजा ने 25 करोड़ रुपये की मांग की थी. साजिश की तह तक जाने के लिए उनके बयान दर्ज करना जरूरी है.’..Sameer Wankhede Bribery Case...

सीबीआई ने एक दिन पहले ही 20 जून को रिश्वतखोरी के इस मामले के आरोपी सैनविले उर्फ सैम डिसूजा से पूछताछ की थी. एजेंसी ने डिसूजा को पिछले सप्ताह तीसरा नोटिस दिया था, जिसमें उसे पूछताछ के लिए सीबीआई के दिल्ली स्थित कार्यालय में पेश होने को कहा गया था. डिसूजा सीबीआई की प्राथमिकी में आरोपी संख्या पांच के रूप में सूचीबद्ध है......Sameer Wankhede Bribery Case...

सीबीआई ने अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन को कॉर्डेलिया क्रूज ‘मादक पदार्थ’ मामले में नहीं फंसाने के लिए बॉलीवुड अभिनेता से कथित रूप से 25 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में वानखेड़े और चार अन्य के खिलाफ 11 मई को मामला दर्ज किया था.

वानखेड़े के खिलाफ कथित आपराधिक साजिश और जबरन वसूली की धमकी के साथ ही भ्रष्टाचार-निरोधक अधिनियम के तहत रिश्वत से संबंधित प्रावधानों के लिए मामला दर्ज किया गया है. सीबीआई  वानखेड़े से इस मामले में दो से तीन बार पहले ही पूछताछ कर चुकी है......Sameer Wankhede Bribery Case...

एनसीबी ने तीन अक्टूबर, 2021 को कॉर्डेलिया क्रूज जहाज पर छापे के बाद आर्यन को गिरफ्तार किया था. बंबई उच्च न्यायालय ने 28 अक्टूबर, 2021 को उन्हें जमानत दे दी थी। वह 25 दिन जेल में रहे थे. इस मामले में उस समय नया मोड़ आया, जब प्रभाकर सेल नाम के एक ‘स्वतंत्र गवाह’ ने 2021 में दावा किया कि आर्यन खान को छोड़ने के लिए एनसीबी के एक अधिकारी और गवाह गोसावी समेत अन्य लोगों ने 25 करोड़ रुपए की रिश्वत मांगी थी. प्रभाकर की अब मौत हो चुकी है.......Sameer Wankhede Bribery Case...

प्रभाकर ने दावा किया था कि उसने गोसावी को दो अक्टूबर, 2021 की छापेमारी के बाद आर्यन खान को एनसीबी कार्यालय में लाए जाने के बाद 25 करोड़ रुपये मांगने के बारे में फोन पर डिसूजा को बताते हुए सुना था. एनसीबी ने 27 मई, 2022 को 14 आरोपियों के खिलाफ 6,000 पृष्ठीय आरोप पत्र दायर किया था, जिसमें आर्यन खान को क्लीन चिट दी गई थी......Sameer Wankhede Bribery Case...

समीर वानखेड़े को बड़ी राहत, बॉम्बे HC ने गिरफ्तारी से अंतरिम राहत 23 जून तक बढ़ाई
बॉम्बे हाई कोर्ट ने गुरुवार को सीबीआई के जबरन वसूली और रिश्वतखोरी के मामले में एनसीबी के मुंबई के पूर्व जोनल निदेशक समीर वानखेड़े को गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण 23 जून तक बढ़ा दिया..

सीबीआई का मामला यह है कि वानखेड़े और चार अन्य आरोपियों ने अक्टूबर 2021 में एक क्रूज जहाज से ड्रग्स की कथित जब्ती के बाद अपने बेटे आर्यन खान को फंसाने के लिए अभिनेता शाहरुख खान से 25 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी थी...Extortion and bribery case....

न्यायमूर्ति ए एस गडकरी और न्यायमूर्ति एस जी दिगे की खंडपीठ ने कहा कि वह इस मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की प्राथमिकी को रद्द करने की वानखेड़े की याचिका पर 23 जून को सुनवाई करेगी।

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पिछले महीने समीर वानखेड़े और चार अन्य के खिलाफ ड्रग्स मामले में आर्यन खान को फंसाने के एवज में कथित रूप से 25 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में FIR दर्ज की थी। हालांकि, बाद में वानखेड़े ने FIR को रद्द करने और किसी भी दंडात्मक कार्रवाई से अंतरिम सुरक्षा की मांग को लेकर उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था...Extortion and bribery case....

बॉम्बे हाईकोर्ट की एक अवकाश पीठ ने पिछले महीने वानखेड़े को अंतरिम राहत दी थी और उन्हें जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया था। इससे पहले सीबीआई ने 2 जून को वानखेड़े की याचिका के जवाब में अपना हलफनामा दायर किया और अंतरिम संरक्षण आदेश वापस लेने और याचिका खारिज करने की मांग की।