truck - Rokthok Lekhani News

मुंबई : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, प्याज लदा ट्रक दूसरे वाहन में घुसा, ड्राइवर की हालत गंभीर
मुंबई : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर रविवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे ने हड़कंप मचा दिया। चेचट इलाके में सालेड़ा कलां अंडरपास के समीप प्याज से भरा एक तेज रफ्तार ट्रक सड़क के बीच खड़े दूसरे ट्रक में जा घुसा। हादसे के समय दूसरे वाहन का चालक उस समय टायर बदल रहा था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चल रहे ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और उसमें भरा प्याज सड़क पर दूर-दूर तक बिखर गया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात बाधित हो गया।

तड़के 4 बजे हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना रविवार सुबह करीब 4 बजे हुई। मध्य प्रदेश के बदनावर से प्याज भरकर दिल्ली जा रहा ट्रक जैसे ही सालेड़ा कलां अंडरपास के पास पहुंचा, वह सामने खड़े ट्रक से जा भिड़ा। खड़ा ट्रक सड़क किनारे नहीं बल्कि बीच में खड़ा था, जिससे हादसा और भी गंभीर हो गया। उस समय चालक टायर बदलने में व्यस्त था।

ट्रक केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त
इस हादसे में ट्रक चालक बिल्लू गुर्जर (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके पैर में फ्रैक्चर आया है और उन्हें तत्काल उपचार की आवश्यकता पड़ी। ट्रक में सवार अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं। साथ में सफर कर रहे संदीप गुर्जर ने बताया कि हादसा बेहद भयावह था। उन्होंने कहा कि वे और उनके साथी मोहर सिंह गुर्जर चालक के पीछे सो रहे थे, जिससे वे बाल-बाल बच गए। यदि वे आगे बैठे होते तो बड़ा हादसा हो सकता था।

घायल को पहुंचाया गया रामगंजमंडी अस्पताल
घटना की सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग टीम के मोनू मीणा मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। उन्होंने तुरंत एम्बुलेंस की व्यवस्था कर घायल चालक को रामगंजमंडी के चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस और पेट्रोलिंग टीम ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात को फिर से सुचारु कराया।

नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, हाई स्पीड ट्रक ने टेम्पो को मारी टक्कर, 8 महिलाओं की मौत
मुंबई : नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक ने टेम्पो को टक्कर मार दी, जिसमें आठ महिला श्रमिकों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए. महिलाएं सफाई कार्य के बाद घर लौट रही थीं. महाराष्ट्र के जालना जिले में नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर  तेज रफ्तार ट्रक ने एक टेम्पो को टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में आठ महिला श्रमिकों की मौत हो गई और तीन अन्य व्यक्ति घायल हो गए. यह घटना एक्सप्रेसवे पर सफाई का काम पूरा करने के बाद महिलाओं के एक समूह के घर लौटने के दौरान घटी.

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘टेम्पो में चालक समेत कुल 11 लोग सवार थे. जैसे ही वाहन चलने वाला था, मुंबई की ओर जा रहे तेज रफ्तार एक ट्रक ने उसे कडवांची गांव में पीछे से टक्कर मार दी.” उन्होंने बताया कि सात महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य महिला ने जालना के सरकारी अस्पताल में दम तोड़ दिया.

सामने आए मृतक महिलाओं के नाम
मृतकों की पहचान अलकाबाई अदमाने (45), लक्ष्मीबाई मदन (35), मीणा अदमाने (45), कंचन अदमाने (50), ताराबाई चौधरी (60), कडुबाई मदन (55) और सुमन अदमाने (70) के रूप में की गई है. ये सभी जालना तहसील की निवासी हैं. फिलहाल आठवीं महिला की पहचान नहीं हो पाई है और तीन घायल व्यक्तियों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है.

मृतकों के परिवार को 5 लाख मुआवजे का ऐलान
पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आठ व्यक्तियों की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए इस घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताया और मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की.

मुंबई: दहिसर में डंपर ट्रक की टक्कर से 28 साल के डिलीवरी मैन की मौत; ड्राइवर गिरफ्तार
मुंबई: दहिसर ईस्ट में एक दुर्घटना में 28 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक डंपर ट्रक ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे वह गाड़ी के पिछले पहिये के नीचे आ गया। सोमवार को कांदिवली वेस्ट के शताब्दी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दहिसर पुलिस ने डंपर के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी पहचान 43 साल के अकबर पठान के रूप में हुई है, जो ठाणे का रहने वाला है।

वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर दुर्घटना
पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना दोपहर करीब 1.15 बजे दहिसर चेक नाका के पास वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के उत्तरी कैरिजवे पर होटल श्री कृष्णा के सामने हुई। आरोप है कि डंपर ट्रक ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बाइक चलाने वाले के सिर में गंभीर चोटें आईं। पीड़ित, 28 साल का समीर असलम शेख, अंधेरी वेस्ट का रहने वाला था और डिलीवरी पर्सन के तौर पर काम करता था।

उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे भर्ती करने से पहले ही मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल पर एक मोबाइल फोरेंसिक वैन भेजी गई, और इलाके के CCTV फुटेज से इस बात की पुष्टि हो गई कि शेख डंपर के पिछले पहियों के नीचे आ गया था। ड्राइवर मौके से फरार हो गया था, लेकिन बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया और उसकी गाड़ी जब्त कर ली गई।

मुंबई : आगरा-मुंबई हाईवे पर लगा लंबा जाम, ट्रक खराब होने से कई घंटे तक थमा यातायात; परेशान होते रहे यात्री
मुंबई : देवास शहर से गुजरने वाले आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर शनिवार को अचानक जाम लग गया। जाम के कारण यात्रियों और वाहन चालकों को करीब दो से तीन घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ा। हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात की रफ्तार पूरी तरह प्रभावित हो गई। जाम का मुख्य कारण सीमेंट से भरे एक ट्रक में आई खराबी थी।

हाईवे से गुजर रहे यात्रियों ने बताया कि वे करीब दो घंटे से अधिक समय तक जाम में फंसे रहे। कई जगहों पर वाहन रेंग-रेंग कर आगे बढ़ रहे थे, जिससे लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में काफी देर हुई। बताया गया कि हाईवे पर एक सीमेंट से भरे ट्रक के अचानक खराब हो जाने से सड़क पर यातायात बाधित हो गया।

ट्रैफिक पुलिस ने थामा मोर्चा
ट्रक के कारण एक लेन पर आवागमन प्रभावित हुआ और देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभालते हुए वाहनों को धीरे-धीरे निकलवाना शुरू किया। पुलिस की निगरानी में ट्रैफिक को सामान्य करने के प्रयास किए गए, जिसके बाद स्थिति धीरे-धीरे नियंत्रित होने लगी।

इंदौर से देवास आ रही महिला यात्री ने बताया कि दो घंटे से जाम में फंसे रहे, हमें पता नहीं था कि जाम क्यों लगा। उन्होंने बताया कि वह डेली अपडाउन करती है, उन्होंने बताया कि उन्हें प्रतिदिन मुताबिक आज क्षिप्रा से रसूलपुर चौराहे तक आने में उन्हें 2 घंटे लग गए। औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया ने बताया कि सीमेंट से भरे ट्रक के पट्टे टूटने के कारण एक लेन पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बनी थी। उन्होंने बताया कि स्थिति को सामान्य करने के लिए कार्रवाई की गई, दो घंटे के बाद स्थिति सामान्य हो गई थी।

गौरतलब है कि रसूलपुर चौराहे पर करीब दो वर्षों से ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है, उसके कारण कई बार जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है। वहीं क्षिप्रा से कुछ आगे अर्जुन बड़ोदा पर भी ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य जारी है। वहां कई बार जाम लग चुका है। क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द ही ब्रिज का निर्माण कार्य खत्म कर मार्ग को सुगम बनाए।