Horrific incident - Rokthok Lekhani News

जयपुर में खौफनाक वारदात: बिना नंबर की थार ने स्कूटी सवार को जानबूझकर मारी टक्कर? CCTV फुटेज में कैद हुआ मंजर
जयपुर : जयपुर में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. सांगानेर इलाके में एयरपोर्ट के पास शनिवार (19 सितंबर) सुबह करीब 7 बजे तेज रफ्तार बिना नंबर की काले रंग की थार ने स्कूटी सवार को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में 58 वर्षीय डेयरी संचालक नवल शर्मा की मौत हो गई. इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है, जिसमें हादसे की पूरी वारदात कैद है.

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि नवल शर्मा स्कूटी से धीमी रफ्तार में कहीं जा रहे थे. इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही काले रंग की बिना नंबर की थार अचानक बेकाबू हो गई. थार किनारे की तरफ मुड़ी और उसने स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद थार चालक मौके पर रुका नहीं और वाहन समेत फरार हो गया.

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. थार पर नंबर प्लेट नहीं होने की वजह से पुलिस अभी तक वाहन और उसके चालक का पता नहीं लगा सकी है. पुलिस सब-रूट चार्ट तैयार कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर हादसे का सबब बनी थार का पता लगाने में जुटी है. परिवार वालों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस आसपास के इलाकों में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है, ताकि फरार थार और उसके चालक की पहचान की जा सके.