revealed - Rokthok Lekhani News

मुंबई : 2 साल से बुनी जा रही थी जुहू के कारोबारी परिवार के कत्ल की साजिश, गार्ड की हत्या ने खोल दिया राज
मुंबई : जुहू में एक कारोबारी और उसके परिवार को खत्म कर घर में रखे आभूषण और कैश लूटने की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि कारोबारी के पूरे परिवार को निशाना बनाने की साजिश किसी बाहरी शख्स ने नहीं, बल्कि उनके ही कुक जोगेश्वर मल्लिक ने रची थी, जो वर्षों से घर में लोगों को खाना बनाकर परोस रहा था। पुलिस के मुताबिक, इस साजिश को कुक द्वारा करीब 2साल से अंजाम देने की तैयारी की जा रही थी। जुहू पुलिस ने कुक समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान कुक के साथी विजय गोंजारी (38), शरद येरूडकर (41), महादेव येरूडकर (35) और अनिकेत बोरनाक (30) के रूप में हुई हैं। डीसीपी मोहित गर्ग के नेतृत्व में कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

ऐसे देने वाले थे योजना को अंजाम:
पुलिस के मुताबिक, कारोबारी, उसकी पत्नी और बेटी को उसके फ्लैट में ही खत्म करने की योजना के तहत कुक अपने साथियों के साथ अभिराज सोसायटी में पहुंचा था। लेकिन वहां उसका सामना सोसायटी के गार्ड मनोज यादव से हो गया। गार्ड उसके रास्ते में सबसे बड़ी बाधा बन सकता था। लिहाजा कुक ने पहले उससे दोस्ती का माहौल बनाया और उसे पार्टी देकर शराब पिलाई। गार्ड के नशे में होने के बाद आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी। इसके बाद हाथ-पैर बांधकर शव को सोसायटी की पानी की टंकी में फेंक दिया गया।

नकली चाबी से नहीं खुला असली ताला:
गार्ड की हत्या के बाद कुक अपने चार साथियों के साथ कारोबारी के छठी मंजिल स्थित फ्लैट पर पहुंचा। चूंकि, कुक होने के कारण घर वाले भरोसा करते थे। इसलिए उसने मौका देखकर फ्लैट की नकली चाबी बनवा रखी थी। उसकी योजना कारोबारी, उसकी पत्नी और बेटी की हत्या कर घर में रखे आभूषण, कैश और अन्य कीमती सामान लूटने की थी। इसी नकली चाबी से जब फ्लैट का दरवाजा खोलने गया, तो वह खुला नहीं और उधर सुबह भी होने लगी थीं। पकड़े जाने के डर से कुक समेत सभी आरोपी वहां से भाग निकले। लेकिन आरोपियों की यही नाकामी पुलिस के लिए बड़ा सुराग बन गई। क्योंकि, सोसायटी की पानी की टंकी में गार्ड का शव मिलने के बाद जांच आगे बढ़ी और कारोबारी परिवार को खत्म करने की बड़ी साजिश का भंडाफोड़ होने के बाद सभी पकड़े गए।

मुंबई : 55 वर्षीय महिला ज्योति प्रकाश पवार की हत्या के मामले में माथे के पसीने ने खोला हत्या का राज
मुंबई : पॉश और हाई-सिक्योरिटी इलाके मालाबार हिल में 55 वर्षीय महिला ज्योति प्रकाश पवार की हत्या के मामले में पुलिस ने बेहद सूझबूझ और वैज्ञानिक जांच के दम पर अहम सफलता हासिल की। इस सनसनीखेज हत्याकांड की शुरुआती जांच में पुलिस के पास न तो कोई सीसीटीवी फुटेज था, न कोई प्रत्यक्षदर्शी और न ही हत्या का कोई स्पष्ट मकसद सामने आया था। लेकिन पूछताछ के दौरान एक संदिग्ध के व्यवहार और उसके माथे पर आए पसीने की एक छोटी-सी बूंद ने जांच की दिशा बदल दी और पुलिस को मामले की गुत्थी सुलझाने में मदद मिली।

पुलिस के अनुसार, ज्योति प्रकाश पवार अपने पति के निधन के बाद दक्षिण मुंबई के नेपियन सी रोड स्थित शिमला नगर इलाके में अकेली रहती थीं। परिवार की जिम्मेदारियां निभाने के लिए वह घरेलू सहायिका के रूप में विभिन्न घरों में काम करती थीं और इसी से अपना जीवनयापन करती थीं। घटना का खुलासा तब हुआ जब शुक्रवार को वह अपने नियमित कार्यस्थल पर नहीं पहुंचीं। उनके न आने पर नियोक्ता ने कई बार फोन करने की कोशिश की, लेकिन उनका मोबाइल फोन बंद या अनुत्तरित रहा। लगातार संपर्क नहीं होने पर नियोक्ता को चिंता हुई और उन्होंने ज्योति पवार की बेटी एकता, जो मुंबई के दहिसर क्षेत्र में रहती हैं, को इसकी जानकारी दी।

मां से संपर्क नहीं हो पाने पर शनिवार दोपहर एकता तुरंत नेपियन सी रोड स्थित घर पहुंचीं। वहां पहुंचने पर उन्होंने देखा कि मकान बाहर से बंद था, लेकिन उनकी मां की चप्पलें दरवाजे के बाहर पड़ी थीं। यह देखकर उन्हें किसी अनहोनी की आशंका हुई। काफी देर तक आवाज लगाने और दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घर का ताला तोड़ा गया। अंदर का दृश्य देखकर सभी स्तब्ध रह गए। कमरे के भीतर ज्योति पवार का शव पड़ा हुआ था। घटना की सूचना तत्काल मालाबार हिल पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया और साक्ष्य एकत्र किए गए। प्रारंभिक जांच के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि महिला की गला घोंटकर हत्या की गई थी। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी। हालांकि शुरुआती जांच पुलिस के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण रही। घटनास्थल के आसपास कोई उपयोगी सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध नहीं था। किसी ने घटना को होते हुए नहीं देखा था और पुलिस को ऐसा कोई प्रत्यक्षदर्शी भी नहीं मिला, जो संदिग्धों के बारे में जानकारी दे सके। इसके अलावा शुरुआती जांच में किसी व्यक्तिगत दुश्मनी, पारिवारिक विवाद या अन्य स्पष्ट कारण का भी पता नहीं चला।

नवी मुंबई : आपसी विवाद में कत्ल कर फेंक दी थी लाश... नवी मुंबई हत्याकांड में सामने आई कहानी
नवी मुंबई : बीते दिनों एक शव मिला था. इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी. शुरू में शव की शिनाख्त नहीं हो पाई तो ये मामला पुलिस के लिए चैलेंजिंग हो गया था. हालांकि पुलिस ने कड़ी से कड़ी मिलाते हुए तफ्तीश की और दो आरोपियों को पकड़ लिया. पुलिस ने जब आरोपियों से पूछताछ की तो पूरी कहानी सामने आ गई.

दरअसल, यह मामला सीबीडी बेलापुर पुलिस स्टेशन क्षेत्र का है. जहां कुछ समय पहले एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था. शुरुआत में मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी. इसके बाद सीबीडी बेलापुर पुलिस थाने में हत्या का केस दर्ज किया गया था. मृतक की शिनाख्त न हो पाने की वजह से पुलिस के सामने बड़ी चुनौती थी.
हालांकि, पुलिस ने तकनीकी जांच, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से मामले की पड़ताल की. इस दौरान पुलिस को कुछ सुराग मिले, जिनके आधार पर दो संदिग्धों को पकड़ा गया.

पूछताछ में दोनों ने हत्या में अपनी संलिप्तता की बात मान ली. इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों में 29 वर्षीय सुमाग छन्नूलाल धुर्वे निवासी है, जो मूल रूप से अमरावती का रहने वाला है. वहीं दूसरा आरोपी 35 वर्षीय अरविंद बोला कटकम उर्फ राजा निवासी पुणे है.

पुलिस का कहना है कि हत्या आपसी विवाद के चलते की गई थी. घटना के बाद आरोपी अलग-अलग स्थानों पर छिपकर रह रहे थे, लेकिन पुलिस ने जांच में पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया. इस पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस अन्य संभावित पहलुओं को भी खंगाल रही है. नवी मुंबई पुलिस ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि क्राइम पर प्रभावी तरीके से कंट्रोल किया जा सके.

मुंबई : ‘कौन ज्यादा लड़कियां फंसाएगा’ की शर्त ने तबाह की कई जिंदगियां, आपसी झगड़े ने खोला खौफनाक राज
मुंबई : महाराष्ट्र के अमरावती में चल रहे हाई-प्रोफाइल ब्लैकमेलिंग और शोषण कांड में आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। दरअसल, पुलिसिया जांच में सामने आया है कि इस पूरे कांड की जड़ दो मुख्य आरोपियों, आयान अहमद और उजर खान के बीच लगी एक 'शर्त' थी। दोनों के बीच इस बात की होड़ लगी थी कि कौन ज्यादा लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसा सकता है। आरोप है कि इसी शर्त के चक्कर में कई लड़कियों का जीवन खराब हो गया। शुरुआत में यह महज लड़कियों को फंसाने की एक घिनौनी होड़ थी, लेकिन जल्द ही यह संगठित अपराध में बदल गया। आरोपियों ने लड़कियों के साथ बिताए निजी पलों को रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी आयान अहमद के पास से 18 वीडियो और 39 अश्लील तस्वीरें मिली हैं, जिनका इस्तेमाल लड़कियों को ब्लैकमेल करने और उन्हें देह व्यापार या पैसों के लिए मजबूर करने में किया जाता था।

पैसों के विवाद ने फोड़ा 'पाप का घड़ा'
जानकारी के अनुसार, यह कांड शायद कभी सामने नहीं आता, अगर आयान और उजर के बीच पैसों और लड़कियों को लेकर अनबन न हुई होती। दोनों के बीच बढ़ते विवाद के बाद, उजर खान ने गुस्से में आकर कुछ वीडियो वायरल कर दिए। वीडियो के सोशल मीडिया पर फैलते ही हड़कंप मच गया और पुलिस ने मामले की गहराई से जांच शुरू की, जिससे इस बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ।

राजनीतिक कनेक्शन और रसूख
मुख्य आरोपी आयान अहमद अचलपुर कॉलेज का छात्र है और पूर्व में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी से जुड़ा रहा था, जहाँ वह सोशल मीडिया का काम संभालता था। स्थानीय पार्षद मुजीब राशिद ने बताया कि वीडियो वायरल होने पर उन्होंने आयान को चेतावनी भी दी थी, जिस पर उसने माफी मांगकर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की थी।

जांच के घेरे में 'सट्टा' और 'फंडिंग'
पुलिस ने अब तक 8 पीड़ित लड़कियों की पहचान की है, जो अलग-अलग शहरों से यहाँ पढ़ाई करने आई थीं। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि एक कॉलेज छात्र होने के बावजूद आयान के पास ऐशो-आराम के लिए पैसे कहाँ से आ रहे थे। कुछ स्थानीय सूत्रों ने उसके 'सट्टेबाजी' में शामिल होने का भी अंदेशा जताया है। महाराष्ट्र राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने इस मामले में 'लव जिहाद' के दावों को खारिज करते हुए इसे एक गंभीर आपराधिक और ब्लैकमेलिंग सिंडिकेट बताया है। पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में कुछ और बड़ी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।