tree; a - Rokthok Lekhani News

मुंबई में 10वीं मंजिल से कूदी महिला पेड़ पर अटकी, टहनियों से लटकने का वीडियो आया साम
मुंबई : फायर ब्रिगेड ने एक 26 साल की महिला को बड़ी मुश्किल से बचाया। मुंबई की इस महिला ने उपनगरीय भांडुप इलाके की एक बिल्डिंग की 10वीं मंज़िल से छलांग लगा दी थी। कूदने के बाद वह जमीन पर गिरने के बजाय पास के एक पेड़ पर जा गिरी। वह पेड़ से लटकने लगी। उसके चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग और सोसायटी में रहनेवाले लोग जमा हो गए। फायर बिग्रेड की सूचना दी गई। घंटों की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने महिला को रेस्क्यू किया। उसकी जान बच गई, हालांकि महिला के पांव में चोट आई है। महिला की शादी 4 महीने पहले ही हुई थी।

महिला का नाम प्रतीक्षा हिवराले है। पुलिस ने बताया कि महिला लेक रोड पर स्थित सनशाइन बिल्डिंग में रहती है। कुछ उस समय पहले ही शादी हुई थी। वह अपने फ्लैट की खिड़की से नीचे कूदी थी। वह एक पेड़ पर गिरी और ज़मीन से करीब 20-25 फ़ीट ऊपर लटकी हुई मिली।

भांडुप इलाके में हुई घटना
यह घटना भांडुप वेस्ट के तुलशेतपाडा में सनशाइन को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में हुई। सुबह करीब 9:32 बजे फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, जिसके बाद कर्मचारी महिला को बचाने के लिए तुरंत मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने हुक वाली सीढ़ी का इस्तेमाल करके प्रतीक्षा हिवराले तक पहुंचकर उसे सुरक्षित रूप से पेड़ से नीचे उतारा। इसके बाद उसे एक प्राइवेट एम्बुलेंस से प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया।

सायन अस्पताल में भर्ती महिला
डॉक्टरों ने बताया कि उनके बाएं पैर में चोट आई है। एक सिविक अधिकारी ने बताया कि बाद में उन्हें सर्जरी के लिए सायन अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक प्रतीक्षा हिवराले की शादी सिर्फ चार महीने पहले हुई थी। वह अभी सायन अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

होश में आने पर महिला के बयान दर्ज करेगी पुलिस
उनकी हालत की वजह से पुलिस अभी तक उनका बयान दर्ज नहीं कर पाई है और इस बारे में मेडिकल रिपोर्ट ले ली है। घटना के बारे में उनके मायके में परिवार वालों को जानकारी दे दी गई है। पुलिस ने कहा कि प्रतीक्षा हिवराले के होश में आने और उनका बयान दर्ज कर पाने के बाद वे आगे की कानूनी कार्रवाई करेंगे। कूदने के बाद एक पेड़ पर जा गिरी।