Crown - Rokthok Lekhani News

मुंबई : 250 करोड़ की जमीन, 128 फ्लैट और वीआईपी मालिक... मुंबई के रुस्तमजी क्राउन क्यों चला हथौड़ा
मुंबई : मुंबई की सिविक बॉडी ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की है। बीएमसी ने सोमवार को प्रभादेवी स्थित लग्जरी रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स 'रुस्तमजी क्राउन' के कुछ फ्लैट्स में कथित तौर पर बिना मंजूर के किए गए बदलावों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है. खास बात तो ये है कि यह कार्रवाई आरटीआई एक्टिविस्ट संतोष डौंडकर की शिकायतों के बाद की गई. डौंडकर का आरोप था कि कुछ निवासियों ने कॉमन एरिया पर कब्जा करके उस एरिया को अपने फ्लैट में मिला लिया है.

साथ ही, एफएसआई की गणना में जो जगह शामिल नहीं है, उनका भी कथित तौर पर गलत इस्तेमाल किया गया. डौंडकर का कहना है कि कुछ फ्लैट्स में 450 से 800 वर्ग फीट की कॉमन जगह को भी शामिल किया गया है. इसकी बाजार में मौजूदा कीमत लगभग 2.25 करोड़ से 2.50 करोड़ तक है. बीएमसी की टीम ने इन शिकायतों पर संज्ञान लिया. और सोमवार को पुलिस सुरक्षा के बीच तीन फ्लैट्स में तोड़फोड़ की गई. इस कार्रवाई के लिए 15 मजदूरों और बीएमसी के 10 अधिकारियों-कर्मचारियों की टीम को तैनात किया गया था. यह अभियान अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है.

म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन एक्ट की धारा 354ए और महाराष्ट्र रीजनल एंड टाउन प्लानिंग एक्ट की धारा 53(1) के तहत जारी किए गए. बीएमसी का कहना है कि आगे की कार्रवाई तय प्रक्रिया के तहत होगी. इसमें सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी. रुस्तमजी क्राउन के ए और बी विंग बनकर तैयार हो गए हैं और दोनों में ही 63 मंजिलें हैं. जबकि सी विंग का निर्माण कार्य अभी चल रहा है. सी विंग में 65 मंजिलें होने की उम्मीद हैं. कॉम्प्लेक्स में 3-5 बेडरूम वाले अपार्टमेंट हैं. इनका आकार 1335 से 3072 वर्ग फीट तक है.

डौंडकर ने अपनी शिकायत में यह भी दावा किया है कि इस कॉम्प्लेक्स में राजनेताओं, व्यापारियों, विदेशी वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों और वरिष्ठ कॉर्पोरेट अधिकारियों के भी फ्लैट हैं.