Thane city - Rokthok Lekhani News

ठाणे शहर में वन कर्मियों के साथ मारपीट... पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे शहर में पुलिस ने वन अधिकारियों के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह घटना सोमवार और मंगलवार के बीच रात को संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान की है। आरोपी तीन मोटरसाइकिलों पर आए थे, जहां वन अधिकारियों ने उन्हें येऊर प्रवेश द्वार पर रोक दिया था। वर्तक नगर थाने के थाना प्रभारी ने बताया कि यहां स्थानीय निवासियों, सरकारी अधिकारियों और विशेष अनुमति वाले लोगों को छोड़कर अन्य लोगों को शाम से सुबह तक इस जंगल में पवेश की अनुमति नहीं है।

जब आरोपियों को जंगल के भीतर जाने की अनुमति नहीं मिली तो वे वन कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट करने लगे। उन्होंने कर्मियों को जान से मारने की धमकी भी दी थी। वन कर्मियों ने बताया कि मारपीट करने के बाद वे  पहरेदारों को भगाकर जंगल में घुस गए। पांचों आरोपियों की पहचान नीलेश बादल, सूदन अली, प्रकाश सऊद, पवन लोखंडे और रोहित केदारे के तौर पर हुई है। इस मामले में फिलहाल अभी तक किसी के भी गिरफ्तार नहीं किया गया है।

ठाणे शहर में शिंदे गुट और बीजेपी ने ठाणे में निकाली सावरकर गौरव यात्रा... भगवा लुक में नजर आए कार्यकर्ता
महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को ठाणे शहर में ‘सावरकर गौरव यात्रा’ की अगुवाई की जिसमें हिंदुत्व विचारक दिवंगत वी डी सावरकर को सम्मान देने के लिए सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।

भाजपा और शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना ने पिछले महीने घोषणा की थी कि देश में सावरकर के योगदान को सम्मान देने तथा उनके खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आलोचना का जवाब देने के लिए महाराष्ट्र के प्रत्येक जिले में सावरकर गौरव यात्रा निकाली जाएगी। रविवार को लोगों ने भगवा टोपियां पहनकर यात्रा में भाग लिया जिन पर ‘मी सावरकर’ (मैं सावरकर हूं) तथा अन्य संदेश लिखे थे। उन्होंने ठाणे शहर में राम गणेश गडकरी रंगायतन सभागार में सावरकर को पुष्पांजलि अर्पित की, जहां से यात्रा आरंभ हुई थी।

शिंदे तथा सत्तारूढ़ शिवसेना-भाजपा गठबंधन के कुछ अन्य नेताओं ने एक अस्थायी रथ पर सवार होकर यात्रा में भाग लिया और शहर के चार विधानसभा क्षेत्रों से गुजरने वाली यात्रा के दौरान नागरिकों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। यात्रा में भाग लेने वाले लोगों पर फूलों की बरसात की गयी। इनमें से कई लोग 200 से अधिक मोटरसाइकिल और करीब 100 ऑटो रिक्शा पर सवार होकर यात्रा में शामिल हुए।

भाजपा नेता डॉ. विनय सहस्रबुद्धे, ठाणे से विधायक संजय केलकर, ठाणे भाजपा प्रमुख और विधान परिषद सदस्य निरंजन देवखरे, पूर्व महापौर नरेश म्हास्के, शिवसेना विधायक प्रताप सरनाइक और सत्तारूढ़ गठबंधन के कई अन्य स्थानीय नेताओं ने यात्रा में भाग लिया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी यात्रा में भाग लिया।

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में अज्ञात व्यक्तियों ने 48 वर्षीय एक हॉकर की हत्या की
ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे शहर में अज्ञात लोगों ने 48 वर्षीय एक हॉकर की कथित रूप से हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। ठाणे नगर पुलिस थाना के वरिष्ठ निरीक्षक जे एन राणावरे ने कहा कि घटना मंगलवार रात को ठाणे स्टेशन मार्ग पर हुई और आशंका है कि पुरानी रंजिश के कारण हत्या को अंजाम दिया गया।

अधिकारी ने कहा कि पीड़ित की पहचान रवींद्र परदेशी के तौर पर हुई है और उस पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। उसने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है। राणावरे के मुताबिक, इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में गोदाम में आग लगने से पैकेजिंग सामग्री नष्ट...
ठाणे : ठाणे शहर में एक गोदाम में आग लगने से वहां रखी पैकेजिंग सामग्री जलकर नष्ट हो गई। नगर निगम के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख अविनाश सावंत ने बताया कि आग सोमवार को रात करीब 11 बजे लीग थी और इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि गोदाम ठाणे स्टेशन के पास मुख्य बाजार में स्थित है।
सावंत के मुताबिक, सूचना मिलने पर स्थानीय दमकलकर्मी और आरडीएमसी की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची।

उन्होंने बताया कि आग बुझाने के लिए दमकल की दो गाड़ियां भेजी गईं और मंगलवार तड़के साढ़े तीन बजे तक इस पर काबू पा लिया गया। अधिकारी ने कहा कि आग में गोदाम में रखी प्लास्टिक और पैकेजिंग सामग्री पूरी तरह से नष्ट हो गई। उन्होंने बताया कि दमकल विभाग आग लगने की वजहों का पता लगाने के लिए जांच कर रहा है। फ़िलहाल इस आगजनी में कोई जनहानि नहीं हुई है।