Yadav's - Rokthok Lekhani News

मुंबई : नीट प्रदर्शन में रिया यादव का साहस, सोशल मीडिया पर छाईं
मुंबई : नीट पेपर लीक विवाद को लेकर देशभर में चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच मुंबई से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। मुंबई की रिया यादव इन दिनों चर्चा में हैं। भारी बारिश के बीच पुलिस वैन के सामने अकेले खड़े होकर प्रदर्शनकारियों के समर्थन में आवाज उठाने वाली रिया को सोशल मीडिया पर लोग ‘मुंबई की सुपरगर्ल’ कह रहे हैं। दरअसल, नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर से शुरू हुआ विरोध अब देश के कई हिस्सों तक पहुंच चुका है। इसी क्रम में बुधवार को मुंबई के दादर स्थित शिवाजी पार्क के पास छात्र और प्रदर्शनकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेना शुरू किया। पुलिसकर्मियों ने कुछ लोगों को पुलिस वैन में बैठाना शुरू किया। इसी दौरान रिया यादव नाम की महिला प्रदर्शनकारियों के समर्थन में आगे आईं। उन्होंने हुडी और कैप पहन रखी थी और तेज बारिश के बीच वह सीधे पुलिस वैन के सामने जाकर खड़ी हो गईं। रिया ने एक हाथ से इशारा करते हुए पुलिस वैन को आगे बढ़ने से रोक दिया। वह काफी देर तक वैन के सामने खड़ी रहीं और पुलिस कार्रवाई का विरोध करती रहीं। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिया के इस कदम के बाद कुछ हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को राहत मिली। उनके विरोध के चलते कुछ लोगों को पुलिस वैन से बाहर आने का मौका मिला। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने रिया के साहस की जमकर तारीफ की। वायरल वीडियो में रिया अपनी बात रखते हुए कहती नजर आ रही हैं कि पुलिस अपना काम कर रही है, लेकिन उसे जिम्मेदारी के साथ करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर जिम्मेदार लोग अपनी जिम्मेदारी सही तरीके से नहीं निभाएंगे तो आम नागरिकों को आगे आकर अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।

रिया ने कहा कि वह किसी विशेष वर्ग या समुदाय से जुड़ी नहीं हैं, लेकिन छात्रों के साथ होने वाली किसी भी गलत कार्रवाई का विरोध करेंगी। उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि छात्रों के साथ जो हुआ वह गलत था। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था और नीट विवाद को लेकर भी अपनी नाराजगी जाहिर की। रिया ने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को छात्रों से बात करनी चाहिए और उनकी चिंताओं को सुनना चाहिए। उन्होंने मांग की कि छात्रों के भविष्य से जुड़े इस मुद्दे पर सरकार को जवाबदेही दिखानी चाहिए।

रिया यादव के इस कदम के बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई लोग उनके साहस और विरोध के तरीके की तारीफ कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग प्रदर्शन के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने की जरूरत की बात कर रहे हैं। नीट पेपर लीक विवाद को लेकर देशभर में छात्रों और विपक्षी दलों की ओर से विरोध जारी है। छात्र निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग कर रहे हैं। मुंबई में रिया यादव का यह विरोध प्रदर्शन अब इस आंदोलन की चर्चित तस्वीरों में शामिल हो गया है।