CJP - Rokthok Lekhani News

नई दिल्ली : अभिजीत दिपके की कॉकरोच पार्टी में पड़ गई फूट, अब बन गई सीजेपी-डी, इसके फाउंडर मनीष ब्रह्मभट्ट कौन?
नई दिल्ली : कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके को बड़ा झटका लगा है. दो महीने पहले ही लाइमलाइट में आई कॉकरोच जनता पार्टी में फूट पड़ गई है. सीजेपी का हिस्सा रहे और जंतर-मंतर आंदोलन में भूमिका निभाने वाले मनीष ब्रह्मभट्ट ने अपनी अलग कॉकरोच जनता पार्टी डेमोक्रेटिक बना ली है. इससे सीजेपी में मौजूद जेन-जी का एक बड़ा धड़ा अब सीजेपी-डी की तरफ होने की संभावना बन रही है.

कौन हैं मनीष ब्रह्मभट्ट?
मनीष ब्रह्मभट्ट ने 2022 के गुजरात विधानसभा चुनाव में पालनपुर सीट से स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था, हालांकि उन्हें सिर्फ 964 वोट मिले (कुल वोटों का 0.53%). इस दौरान वे पांचवें नंबर पर रहे. उस सीट पर भाजपा के अनिकेत गिरीशभाई ठाकर जीते थे, जिन्हें 95,588 वोट मिले थे. इन पर 4 आपराधिक मामले भी दर्ज हैं.

मनीष ब्रह्मभट्ट की उम्र करीब 41 साल है. ये एक मैनेजमेंट कंसल्टेंट हैं और इन्होंने हेमचंद्राचार्य नॉर्थ गुजरात यूनिवर्सिटी से बी कॉम और एफवाई एलएलबी की पढ़ाई की है. 2022 में चुनावी हलफनामे में दी गई जानकारी के मुताबिक इनके पास कुल 44.42 लाख रुपये की संपत्ति है और कोई कर्ज नहीं है.

हालांकि इनके खिलाफ 4 आपराधिक मामले दर्ज बताए गए थे, जिनमें गंभीर चोट पहुंचाने और गलत बयानबाजी जैसे आरोप शामिल हैं. उनके चुनावी हलफनामे में चार लंबित आपराधिक मामले बताए गए हैं. इनमें आईपीसी की धारा 325 (गंभीर चोट पहुंचाना), 505(2) (समूहों के बीच दुश्मनी फैलाने वाले बयान), 114 (अपराध के समय मदद करने वाला मौजूद होना), 323 (साधारण चोट पहुंचाना), 153 (दंगा भड़काने की कोशिश), 501 (मानहानिकारक चीज छापना) और 502 (मानहानिकारक चीज बेचना) के आरोप शामिल हैं.

सीजेपी आंदोलन में शामिल होने का दावा
मनीष ब्रह्मभट्ट का कहना है कि वे जंतर-मंतर पर हुए सीजेपी के छात्र आंदोलन का हिस्सा थे. उन्होंने खुद को स्वयंसेवक और कोऑर्डिनेटर बताया है. अगस्त में वे गुजरात से छत्रपति संभाजीनगर गए, जहां सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके कोर टीम की मीटिंग कर रहे थे. ब्रह्मभट्ट और उनके साथी राहुल पांड्या ने दिपके के घर के बाहर प्रदर्शन किया. उनका आरोप था कि आंदोलन को खड़ा करने वाले आम कार्यकर्ताओं को भविष्य के फैसलों से बाहर रखा जा रहा है.

मनीष ने आरोप लगाया कि जंतर मंतर आंदोलन से करीब 450 कोऑर्डिनेटर जुड़े थे, लेकिन नई लीडरशिप में न तो उन्हें पूछा जा रहा है और न ही उनका कोई प्रतिनिधित्व है. सीजेपी छात्र आंदोलन में शुरू में “बिना चेहरे के शुरू हुआ था. इसके लिए सैकड़ों स्वयंसेवकों ने जमीनी स्तर पर काम किया था, लेकिन अब जब यह सफल हो गया तो इस संगठन का भविष्य कुछ चुने हुए लोगों के हाथ में जा रहा है, जो नहीं होना चाहिए.

जंतर-मंतर सीजन 2 की तैयारी? CJP संस्थापक अभिजीत दिपके का दावा- दिल्ली के वेन्यू पर बनाया जा रहा दबाव
नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन और जनआंदोलनों को लेकर एक बार फिर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने दावा किया है कि दिल्ली में प्रस्तावित एक कार्यक्रम के लिए वेन्यू उपलब्ध कराने को लेकर कथित तौर पर दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने इसे “Jantar Mantar Season 2” की संभावित शुरुआत से जोड़ते हुए सवाल उठाए हैं।

अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो/बयान के जरिए दिल्ली में कार्यक्रम आयोजित करने की कोशिशों के दौरान सामने आई कथित परिस्थितियों पर चिंता जताई। उनका आरोप है कि कुछ स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर दबाव की स्थिति बनाई जा रही है।

दिल्ली में कार्यक्रम को लेकर बढ़ी हलचल
दिपके के मुताबिक, प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर आयोजन स्थल की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान कुछ वेन्यू को लेकर कथित तौर पर ऐसी स्थिति सामने आई, जिसके बाद आयोजकों को वैकल्पिक स्थानों पर विचार करना पड़ रहा है।

उन्होंने इस घटनाक्रम को दिल्ली में सार्वजनिक विरोध और नागरिक आंदोलनों के लिए उपलब्ध स्थानों से जोड़ते हुए सवाल उठाया कि क्या प्रशासन या अन्य प्रभावशाली पक्षों की ओर से कार्यक्रमों को लेकर दबाव बनाया जा रहा है।

‘जंतर-मंतर सीजन 2’ की चर्चा क्यों?
अभिजीत दिपके के बयान में “Jantar Mantar Season 2” का जिक्र खास तौर पर चर्चा में आया है। जंतर-मंतर लंबे समय से विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और नागरिक मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन का प्रमुख स्थल रहा है।

दिपके के बयान का संकेत इस ओर है कि यदि किसी कार्यक्रम के लिए निर्धारित स्थान उपलब्ध नहीं कराया जाता या आयोजन पर दबाव की स्थिति बनती है, तो आंदोलन का स्वरूप और स्थान बदल सकता है। हालांकि, “Season 2” का इस्तेमाल उन्होंने एक राजनीतिक-सामाजिक संदर्भ के रूप में किया है।

वेन्यू पर दबाव के आरोप
दिपके ने दावा किया कि दिल्ली में कार्यक्रम के लिए संभावित वेन्यू को लेकर दबाव की स्थिति पैदा हुई। हालांकि, इन आरोपों के संबंध में संबंधित प्रशासन या वेन्यू प्रबंधन की ओर से किसी आधिकारिक प्रतिक्रिया की जानकारी सामने नहीं आई है।

ऐसे में इस पूरे मामले में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है। आयोजन से जुड़े लोगों की ओर से आगे की जानकारी सामने आने के बाद तस्वीर और स्पष्ट हो सकती है।

अभिव्यक्ति और प्रदर्शन के अधिकार पर फिर बहस
यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब देश में सार्वजनिक स्थानों पर प्रदर्शन, नागरिक असहमति और शांतिपूर्ण विरोध के अधिकार को लेकर लगातार बहस होती रही है। किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम या प्रदर्शन के लिए स्थानीय प्रशासन की अनुमति और निर्धारित नियमों का पालन जरूरी होता है।

वहीं, सामाजिक संगठनों और आंदोलनकारियों का तर्क रहता है कि शांतिपूर्ण विरोध के लिए उपयुक्त सार्वजनिक स्थान उपलब्ध होना लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
अभिजीत दिपके के बयान के बाद अब यह देखना अहम होगा कि प्रस्तावित कार्यक्रम कहां आयोजित होता है और क्या आयोजकों को दिल्ली में अपना कार्यक्रम करने के लिए कोई वैकल्पिक स्थान मिलता है।

झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: छात्रों के प्रदर्शन के समर्थन में उतरी CJP, CBI जांच की मांग
रांची: झारखंड में JPSC और JSSC-CGL समेत विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों और नौकरी के अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी बीच Cockroach Janta Party (CJP) ने आंदोलनरत छात्रों के समर्थन का ऐलान किया है। CJP का एक प्रतिनिधिमंडल रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचा और प्रदर्शन कर रहे छात्रों एवं अभ्यर्थियों से मुलाकात कर अपना समर्थन जताया।

प्रदर्शनकारी अभ्यर्थी कथित पेपर लीक और परीक्षा में अनियमितताओं को लेकर संबंधित परीक्षाओं को रद्द करने, भर्ती प्रक्रिया में संरचनात्मक सुधार करने और पूरे मामले की CBI जांच कराने की मांग कर रहे हैं। छात्रों का धरना जुलाई के अंत से जारी है। वहीं, राज्य सरकार की ओर से प्रदर्शनकारियों से बातचीत की कोशिश भी की गई है, लेकिन छात्रों की सभी मांगों पर सहमति नहीं बन सकी है।

CJP के राष्ट्रीय समन्वयक अक्षय शिंदे और मुकेश के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने प्रदर्शन स्थल पर पहुंचकर छात्रों को समर्थन दिया। CJP संस्थापक अभिजीत दिपके ने कहा कि संगठन छात्र आंदोलन का राजनीतिक नेतृत्व करने के बजाय एक बाहरी जन-दबाव समूह के रूप में छात्रों की मांगों के समर्थन में काम करेगा। संगठन की ओर से प्रदर्शनकारियों, विशेषकर भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों को नैतिक और अन्य आवश्यक सहयोग देने की बात कही गई है।

इस बीच अभिनेता-गायक पीयूष मिश्रा ने भी रांची स्थित प्रदर्शन स्थल का दौरा कर छात्रों के प्रति समर्थन जताया और प्रदर्शनकारियों के बीच अपना लोकप्रिय गीत ‘आरंभ है प्रचंड’ प्रस्तुत किया। झारखंड में परीक्षा और भर्ती प्रक्रिया को लेकर जारी यह आंदोलन अब लगातार राजनीतिक और सामाजिक चर्चा का विषय बनता जा रहा है।

मुंबई : सीजेपी के समर्थन में मुंबई, पुणे और नागपुर में भी हुए विरोध प्रदर्शन, एफटीआईआई छात्र संघ भी साथ
मुंबई : सोशल मीडिया पर शुरू हुई मुहिम- कॉकरोच जनता पार्टी के चलो संसद मार्च के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थकों पर दिल्ली में लाठीचार्ज के विरोध में मुंबई, पुणे और नागपुर सहित महाराष्ट्र के कई जिलों में विरोध प्रदर्शन हुआ। वहीं, भारतीय फिल्म और टेलिविजन संस्थान (एफटीआईआई) पुणे के छात्र संघ ने भी कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को अपना समर्थन दिया।

एफटीआईआई के छात्रों ने शिक्षा क्षेत्र में अनियमितताओं और परीक्षा प्रश्नपत्र लीक होने के मामलों को लेकर सोमवार को संस्थान परिसर में सीजेपी के ''संसद चलो'' मार्च के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, मुंबई में दादर, कालीना, ठाणे, नासिक, पुणे, नागपुर, छत्रपति संभाजी नगर सहित अन्य स्थानों पर सीजेपी के सदस्यों, छात्रों के साथ समाज के विभिन्न लोगों ने प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। दादर के चैत्य भूमि के आसपास बड़ी संख्या में इकठ्ठा हुए लोगों को पुलिस ने तितर-बितर कर दिया और कहा कि इस प्रदर्शन की इजाजत नहीं है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उन्हें हिरासत में लेने से पहले पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया।