BJP bulldozer threat - Rokthok Lekhani News

​'बुलडोजर के डर से कांप रहे थे यूसुफ पठान', सांसद रुहुल्लाह मेहदी के दावे पर महुआ मोइत्रा ने खोला राज
नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बागी सांसद और पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान इन दिनों अपनी ही पार्टी के निशाने पर हैं। उनके बागी खेमे में जाने के बाद अब उन्हें लेकर एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (JKNC) के श्रीनगर से सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी ने दावा किया है कि संसद के अंदर यूसुफ पठान को उनके घर पर 'बुलडोजर' चलाने का डर दिखाया गया था। वहीं, तेजतर्रार टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने भी इस घटना की पुष्टि करते हुए दावा किया है कि पठान को चेतावनी देने वाले नेता एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी थे।

​क्या है 'बुलडोजर' वाली धमकी का पूरा मामला?

श्रीनगर के सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (X) पर एक पोस्ट के जरिए संसद के पिछले शीतकालीन सत्र की घटना का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उस वक्त पूरा विपक्ष 'एसआईआर' (SIR) और अन्य मुद्दों पर सदन के वेल में आकर निडरता से सरकार का विरोध कर रहा था, जिसमें टीएमसी सांसद सबसे आगे थे।

​मेहदी ने लिखा, "मैं वहां मौजूद था और मैंने एक प्रमुख मुस्लिम सांसद (जो टीएमसी से नहीं थे) को यूसुफ पठान पर चिल्लाते और उन्हें विरोध से हटने के लिए कहते हुए सुना। इसके बाद यूसुफ सच में वहां से हट गए और अपनी सीट पर लौट आए। मैंने उनके चेहरे का रंग बदलते देखा; वे लगभग कांप रहे थे।"

​'गुजरात में तुम्हारा घर गिरा देंगे'

मेहदी के अनुसार, जब उन्होंने यूसुफ पठान के पास जाकर उनके डरने का कारण पूछा, तो पठान ने बताया कि उस सांसद ने उन्हें बीजेपी के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन न करने की चेतावनी दी है। मेहदी के मुताबिक यूसुफ ने बताया कि उस नेता ने उनसे कहा था, "तुम्हें क्या हो गया है? तुम बीजेपी के खिलाफ विरोध क्यों कर रहे हो? खुद को दुश्मन क्यों बना रहे हो? वे गुजरात में तुम्हारा घर बुलडोजर से गिरा देंगे।"

​महुआ मोइत्रा ने लिया ओवैसी का नाम, पठान को बताया 'गद्दार'

रुहुल्लाह मेहदी ने आगे बताया कि उस वक्त महुआ मोइत्रा ने यूसुफ को ढांढस बंधाया था और कहा था कि पूरी पार्टी उनके साथ खड़ी है, कोई उन्हें या उनके परिवार को छूने की हिम्मत नहीं करेगा। लेकिन अब यूसुफ के टीएमसी से बगावत करने पर मेहदी ने महुआ के लिए अफसोस जताते हुए लिखा कि 'उन्होंने (यूसुफ) आपकी पीठ में छुरा घोंपा है।'

​मेहदी की इसी पोस्ट का रिप्लाई करते हुए महुआ मोइत्रा ने उस नेता का नाम सार्वजनिक कर दिया। महुआ ने लिखा, "हां सर, याद है, वह असदुद्दीन ओवैसी थे जो यूसुफ पठान को चेतावनी दे रहे थे। कितने दुख की बात है कि मैंने एक ऐसे गद्दार के लिए लड़ाई लड़ी जिसमें कोई हिम्मत नहीं है। इससे अच्छा तो वह कमेंट्री ही कर रहे थे!"

​बता दें कि यूसुफ पठान हाल ही में टीएमसी के बागी गुट में शामिल हो गए हैं, जिसके बाद से पार्टी के नेता उन पर हमलावर हैं। फिलहाल, महुआ मोइत्रा और आगा सैयद रूहुल्लाह मेहदी के इन गंभीर दावों पर यूसुफ पठान या असदुद्दीन ओवैसी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।