collapsed - Rokthok Lekhani News

मुंबई : मदनपुरा इलाके में स्थित फानूसवाला बिल्डिंग हिस्सा अचानक ढह गया; 7 लोगों के घायल होने की खबर
मुंबई : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक पुरानी आवासीय इमारत का एक हिस्सा अचानक ढह गया है। इसके मलबे में दबने से 7 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। राहत-बचाव कार्य अभी जारी है। हादसे में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना मध्य मुंबई के मदनपुरा इलाके में स्थित एक मंजिला फानूसवाला बिल्डिंग की है। बुधवार दोपहर करीब 12.48 बजे इस आवासीय इमारत का एक हिस्सा गिर गया, जिसकी चपेट में आने सात लोग घायल हो गए। इन सभी लोगों को दो अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और मलबा हटाने का कार्य शुरू किया गया।

विरार : रामाबाई अपार्टमेंट का एक हिस्सा अचानक ढह गया; 3 लोगों की मौत, कई लोग घायल
विरार : विरार ईस्ट स्थित रामाबाई अपार्टमेंट का एक हिस्सा अचानक ढह गया। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ और एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंच गईं और बचाव अभियान शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि दो विंग वाले इस भवन में से एक विंग पूरी तरह ढह गया। जिस हिस्से में यह हादसा हुआ, वहां चौथी मंजिल पर एक साल की बच्ची का जन्मदिन समारोह चल रहा था। इस वजह से आशंका जताई जा रही है कि पीड़ितों की संख्या और बढ़ सकती है। प्रशासन ने एहतियातन इमारत के दूसरे विंग को भी खाली करा लिया है। मौके पर राहत-बचाव कार्य जारी है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। ये बिल्डिंग 10 साल पुरानी बताई जा रही है।

लोगों में डर का माहौल
डीडीएमओ ने बताया कि रामबाई अपार्टमेंट का जो हिस्सा गिरा, वह चार मंजिला था। यह हादसा बहुत ही दुखद है। बचाव दल पूरी कोशिश कर रहे हैं कि फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकाला जा सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि इमारत काफी पुरानी थी। इसकी मरम्मत की जरूरत थी। नगर निगम ने पहले ही इसे खतरनाक घोषित कर दिया था। लेकिन, इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। लोग डरे हुए हैं। वे अपने घरों को छोड़ने को मजबूर हैं।

घायलों का चल रहा इलाज
प्रशासन लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम कर रहा है। डीडीएमओ के अनुसार, इमारत का पिछला हिस्सा ढह गया। यह हिस्सा चामुंडा नगर और विजय नगर के बीच नारंगी रोड पर स्थित था। यह घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रशासन हर संभव मदद करने की कोशिश कर रहा है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज चल रहा है।

मुंबई : चीरा बाज़ार में टल गया बड़ा हादसा; दो मंजिला पुरानी इमारत की सीढ़ियां अचानक ढह गईं
मुंबई : दक्षिण मुंबई के भीड़भाड़ वाले इलाके चीरा बाज़ार में रविवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया. शाम करीब 7:30 बजे प्रभु गली स्थित दो मंजिला पुरानी इमारत की सीढ़ियां अचानक ढह गईं. इस इमारत में कुल 17 किरायेदार अपने परिवारों के साथ रहते हैं. गनीमत रही कि समय रहते सभी निवासियों को दमकल विभाग और स्थानीय नागरिकों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. सूचना मिलते ही शाखा प्रमुख निलेश भोईटे, प्रभाग प्रमुख दिलीप नाइक, युवा सेना कार्यकारिणी सदस्य रुचि वाडकर और उप-शाखा प्रमुख कार्तिक नंदोला तुरंत मौके पर पहुंचे.

उन्होंने निवासियों को आश्वस्त करते हुए भरोसा दिलाया कि प्रशासनिक स्तर पर हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी. इमारत की जर्जर स्थिति को देखते हुए, म्हाडा के कार्यकारी अभियंता बिराजदार के साथ चर्चा की गई और सभी प्रभावित परिवारों के लिए संक्रमणकालीन शिविर में रहने की व्यवस्था करने का अनुरोध किया गया है. यह व्यवस्था सोमवार सुबह से लागू होने की संभावना है.

स्थानीय आरटीआई कार्यकर्ता जीतेंद्र दगड़े, जो स्वयं दक्षिण मुंबई की एक पगड़ी इमारत में रहते हैं, ने भी मौके पर आकर निवासियों को सहयोग दिया. उन्होंने बताया कि यह इमारत चार दशक से अधिक पुरानी है और लंबे समय से जर्जर हालत में है.

बावजूद इसके, रखरखाव और मरम्मत के अभाव में लोग यहाँ रहने को मजबूर हैं. उन्होंने कहा कि मुंबई में हजारों पगड़ी और चॉल टाइप इमारतें हैं जो इसी तरह खस्ताहाल स्थिति में खड़ी हैं और किसी बड़े हादसे का इंतज़ार कर रही हैं. इस घटना ने एक बार फिर दक्षिण मुंबई की पुरानी इमारतों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. हर साल मॉनसून में कई जर्जर इमारतें ढहने या दरारें आने की घटनाएँ सामने आती हैं.

बीएमसी और म्हाडा समय-समय पर नोटिस जारी करती हैं, लेकिन किरायेदार और मालिकों के बीच कानूनी विवाद, पुनर्विकास की धीमी प्रक्रिया और वैकल्पिक व्यवस्था की कमी के चलते समस्या जस की तस बनी रहती है. हालांकि, राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई. लेकिन निवासियों ने प्रशासन से अपील की है कि जल्द से जल्द उनके लिए स्थायी और सुरक्षित पुनर्विकास की योजना पर काम शुरू किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएँ दोबारा न हों.

नागपुर : महालक्ष्मी जगदंबा देवस्थान मंदिर के निर्माणाधीन द्वार का एक स्लैब गिरने से 17 मजदूर घायल
नागपुर : महाराष्ट्र के नागपुर के कोराडी में महालक्ष्मी जगदंबा देवस्थान मंदिर के निर्माणाधीन द्वार का एक स्लैब गिरने से 17 मजदूर घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना रात 8 बजे हुई। अधिकारियों ने कहा, "17 मजदूर घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस, दमकल विभाग और आसपास के लोगों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू कर दिया। एनडीआरएफ के जवान भी मौके पर मौजूद हैं।

जिलाधिकारी विपिन इटनकर और पुलिस उपायुक्त निकेतन कदम अभियान की निगरानी कर रहे हैं।" उन्होंने कहा कि स्लैब गिरने का कारण अभी पता नहीं चला है। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ कुछ देर में घटनास्थल का निरीक्षण करेंगे। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बचाव अभियान में मदद के लिए कई स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे। फिलहाल पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है।