Company - Rokthok Lekhani News

मुंबई : मल्टिनैशल कंपनी का अशरफ सिद्दीकी गिरफ्तार, हिंदू लड़कियों को टारगेट करने का आरोप
मुंबई : महाराष्ट्र के नासिक में कथित धर्मांतरण और यौन शोषण, फिर अमरावती में सेक्स स्कैंडल के खुलासे के बाद मुंबई से नया मामला सामने आया है। आरोप है कि एक अशरफ नाम का युवक कथित तौर पर कंपनी में साथ काम करने वाली हिंदू लड़कियों को टारगेट करता था।

आरोपों के बाद मुंबई पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। एक लड़की ने आरोप लगाया कि आरोपी उसके साथ अश्लील बात करता था। वह धर्म से जुड़ी हुई बातें भी करता था।

मुंबई पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी और पीड़िता जिस कंपनी में काम करते थे, वो कंपनी बंद हो गई है। आरोपी कंपनी में किसी बड़े पोस्ट पर नहीं था, बल्कि वह एक सहकर्मी था।

मुंबई : अदाणी इलेक्ट्रिसिटी लगातार दूसरे साल बनी देश की नंबर-1 बिजली वितरण कंपनी
मुंबई : अदाणी ग्रुप की प्रमुख कंपनी अदाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड (अदाणी इलेक्ट्रिसिटी) ने लगातार दूसरे साल भारत की सबसे शीर्ष बिजली वितरण कंपनी का स्थान बरकरार रखा है। कंपनी को 92.5 स्कोर मिले हैं, जो इसके बेहतर प्रदर्शन को दर्शाते हैं। कंपनी के बयान के अनुसार, देश भर की 66 बिजली वितरण कंपनियों के आकलन में उसे ए+ रेटिंग मिली है। यह रेटिंग बेहतर बिजली सप्लाई, सही बिलिंग और शिकायतों के तेज समाधान जैसे मानकों पर दी गई है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी कंदर्प पटेल ने कहा कि लगातार दूसरी बार नंबर-1 स्थान बनाए रखना उनकी टीम की मेहनत और अनुशासन को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उपभोक्ताओं के भरोसे को भी दिखाती है। उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी मुंबई में अपने उपभोक्ताओं को बिना रुकावट, भरोसेमंद और बेहतर बिजली सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध है। देश का बिजली वितरण क्षेत्र अब प्रदर्शन आधारित मॉडल की ओर बढ़ रहा है, जहां संचालन क्षमता, वित्तीय अनुशासन और उपभोक्ता सेवाओं में सुधार देखा जा रहा है। यह बदलाव हाल ही में जारी 'डिस्ट्रिब्यूशन यूटिलिटीज रैंकिंग (डीयूआर)' और 'कंज्यूमर सर्विस रेटिंग ऑफ डिस्कॉम्स (सीएसआरडी)' रिपोर्ट में भी दिखा है, जिसे केंद्रीय विद्युत मंत्रालय और आरईसी लिमिटेड ने मिलकर जारी किया है।

रिपोर्ट के अनुसार, उपभोक्ता सेवा के मामले में पूरे सेक्टर में सुधार हुआ है। इस बार 6 कंपनियों को ए+ रेटिंग मिली, जबकि कोई भी कंपनी सबसे निचले स्तर पर नहीं रही। अदाणी इलेक्ट्रिसिटी का प्रदर्शन वित्तीय मजबूती, संचालन क्षमता, संसाधनों के बेहतर उपयोग, सप्लाई प्लानिंग और डिजिटल तकनीक जैसे स्मार्ट मीटर और डेटा विश्लेषण के कारण मजबूत रहा है। मुंबई में 30 लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं को सेवा देने वाली यह कंपनी अपने काम में भरोसे, पारदर्शिता और तेजी को प्राथमिकता देती है।

रैंकिंग में निजी और सरकारी दोनों तरह की कंपनियां शामिल हैं, जिनमें टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड, नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड, दक्षिण गुजरात विज कंपनी लिमिटेड और बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग जैसी कंपनियां भी टॉप परफॉर्मर्स में शामिल हैं। इससे यह साफ होता है कि अब बिजली वितरण क्षेत्र में बेहतर प्रबंधन, तकनीक और काम के नतीजों के आधार पर प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है।

मुंबई: डायमंड कारोबार में ₹34.75 करोड़ की ठगी, कंपनी और डायरेक्टर के खिलाफ मामला दर्ज
मुंबई : मुंबई में हीरा कारोबार से जुड़ा एक सनसनीखेज धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सोलिटेरियो लैब ग्रोन प्राइवेट लिमिटेड और उसके डायरेक्टर रिकी वासंदानी समेत अन्य सहयोगियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. आरोप है कि आरोपियों ने साजिश रचकर एक कारोबारी से करीब ₹34,75,00,736 (करीब ₹34.75 करोड़) मूल्य के लैब ग्रोन डायमंड्स हड़प लिए.

कैसे शुरू हुआ ठगी का यह खेल?
शिकायतकर्ता, क्यूपिड डायमंड्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर निमेष पीयूष मेहता (58) के अनुसार, यह पूरी साजिश बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित भारत डायमंड बोर्स के टॉवर BC में रची गई. आरोपी रिकी वासंदानी ने शिकायतकर्ता को अपनी नई कंपनी में 15% हिस्सेदारी देने का झांसा दिया. भरोसे में लेकर एक 'शेयर सब्सक्रिप्शन एग्रीमेंट' साइन कराया गया, जो बाद में जांच के दौरान कानूनी रूप से कमजोर और अधूरा पाया गया. इसी कथित साझेदारी के आधार पर क्यूपिड डायमंड्स ने बड़ी मात्रा में कीमती लैब ग्रोन डायमंड्स आरोपियों को सौंप दिए.

भुगतान से बचने के लिए अपनाए शातिर हथकंडे
जब भुगतान का समय आया, तो आरोपियों ने कथित तौर पर योजनाबद्ध तरीके से पैसे देने से इनकार कर दिया. पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने भुगतान के लिए पोस्ट डेटेड चेक दिए, लेकिन बाद में बैंक को 'स्टॉप पेमेंट' के निर्देश दे दिए. कुछ चैक पर जानबूझकर गलत हस्ताक्षर किए गए ताकि वे बाउंस हो जाएं. आरोप है कि कंपनी के डायरेक्टर मिलन शाह के फर्जी हस्ताक्षर तैयार किए गए और कंपनी का नकली लोगो व स्टैंप बनाया गया. जब डायमंड्स वापस करने का नाटक किया गया, तो पार्सल में मूल डायमंड्स के बजाय कम क्वालिटी और अलग स्पेसिफिकेशन वाले हीरे लौटाए गए.

धोखेबाजी और जालसाजी का गंभीर आरोप
ईओडब्ल्यू ने इस मामले को देखते हुए इसे बीकेसी पुलिस स्टेशन से अपना पास ट्रांसफर कर लिया है। अब इसे सी.आर. नंबर 39/2026 के तहत दोबारा दर्ज किया गया है. आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4): धोखाधड़ी, धारा 336(2) और (3): जालसाजी, धारा 340(2): फर्जी दस्तावेज का इस्तेमाल और धारा 61(2): आपराधिक साजिश लगाई गई हैं.

आर्थिक अपराध शाखा वर्तमान में सभी वित्तीय लेन-देन, बैंक दस्तावेजों और शेयर एग्रीमेंट की बारीकी से जांच कर रही है. पुलिस सूत्रों का कहना है कि करोड़ों रुपये के इस घोटाले में शामिल अन्य कड़ियों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी संभव है.

मुंबई: रेशमा केवलरामानी बनीं TIME ‘वुमन ऑफ द ईयर 2026’, 11 लाख करोड़ की बायोटेक कंपनी की संभाल रही कमान
मुंबई:  डॉक्टर से ग्लोबल CEO तक का सफर; भारतीय मूल की महिला ने दुनिया के हेल्थकेयर सेक्टर में बनाया नया मुकाम !मुंबई में जन्मी भारतीय मूल की वैज्ञानिक और कॉर्पोरेट लीडर Reshma Kewalramani आज वैश्विक हेल्थकेयर और बायोटेक उद्योग की सबसे प्रभावशाली हस्तियों में गिनी जा रही हैं। हाल ही में प्रतिष्ठित अमेरिकी पत्रिका TIME Magazine ने उन्हें “Woman of the Year 2026” के सम्मान से नवाजा है।

₹11 लाख करोड़ की कंपनी की CEO रेशमा केवलरामानी
रेशमा केवलरामानी वर्तमान में दुनिया की अग्रणी बायोटेक कंपनियों में से एक Vertex Pharmaceuticals की अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) हैं। उनकी अगुवाई में कंपनी का बाजार मूल्य लगभग ₹11 लाख करोड़ तक पहुंच गया है। उनकी सफलता की कहानी डॉक्टर से लेकर वैश्विक कॉर्पोरेट नेतृत्व तक की प्रेरणादायक यात्रा को दर्शाती है।

मुंबई से अमेरिका तक की पढ़ाई
रेशमा केवलरामानी का जन्म भारत के महानगर Mumbai में हुआ। बचपन में ही उनका परिवार बेहतर शिक्षा और अवसरों की तलाश में United States चला गया। उन्होंने Boston University के संयुक्त मेडिकल प्रोग्राम से एमडी (डॉक्टरी की डिग्री) हासिल की। इसके बाद उन्होंने बोस्टन के प्रसिद्ध अस्पताल Massachusetts General Hospital में प्रशिक्षण प्राप्त किया और किडनी रोग विशेषज्ञता (नेफ्रोलॉजी) में काम किया। मेडिकल क्षेत्र में अनुभव प्राप्त करने के बाद उन्होंने बिजनेस प्रबंधन की पढ़ाई के लिए Harvard Business School के जनरल मैनेजमेंट प्रोग्राम में भी भाग लिया।