Interim bail - Rokthok Lekhani News

सुप्रीम कोर्ट ने प्रदीप शर्मा की अंतरिम जमानत 4 सप्ताह के लिए बढ़ाई, मनसुख हिरेन मर्डर केस में हुई थी गिरफ्तारी
उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास 'एंटीलिया' के बाहर एक गाड़ी में विस्फोटक मिलने और कारोबारी मनसुख हिरेन की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार मुंबई पुलिस के पूर्व अधिकारी और एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा को दी गयी अंतरिम जमानत सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को चार सप्ताह के लिए बढ़ा दी। न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना और न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा की अवकाशकालीन पीठ ने इस महीने की शुरुआत में शर्मा को दी गयी राहत को बढ़ा दिया। इससे पहले शर्मा की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ दवे ने कहा था कि उनकी पत्नी की सर्जरी इसलिए नहीं हो सकी क्योंकि संबंधित डॉक्टर भारत में नहीं हैं।मुंबई पुलिस के पूर्व एनकाउंटर विशेषज्ञ शर्मा को दी गयी अंतरिम जमानत को बढ़ाने के लिए पीठ से अनुरोध करते हुए दवे ने कहा, 'डॉक्टर पूरे जून महीने में बाहर रहने वाले हैं। अब वह जुलाई के पहले सप्ताह में भारत लौटेंगे जिसके बाद सर्जरी की जाएगी...SC extends the interim bail of Pradeep Sharma for 4 weeks...

अतिरिक्त सॉलिसीटर जनरल के.एम. नटराज ने अंतरिम जमानत को बढ़ाने के आवेदन का विरोध करते हुए कहा कि सर्जरी की कोई विशिष्ट तारीख का उल्लेख नहीं किया गया है और इस तरह तो शर्मा फिर से जमानत बढ़ाने का अनुरोध करेंगे। उन्होंने कहा, 'यह गंभीर मामला है और महत्वपूर्ण गवाहों से पूछताछ की जानी है। बार-बार जमानत नहीं बढ़ाई जा सकती।' न्यायमूर्ति बोपन्ना ने कहा कि ये छोटे मुद्दे हैं और चूंकि डॉक्टर देश में नहीं हैं, इसलिए सर्जरी नहीं हो सकती।....SC extends the interim bail of Pradeep Sharma for 4 weeks...

पीठ ने पिछले आदेश और डॉक्टर की रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद अंतरिम जमानत चार सप्ताह के लिए बढ़ा दी और मामले को चार सप्ताह बाद सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया। शीर्ष अदालत ने पांच जून को शर्मा को तीन सप्ताह की अंतरिम जमानत दी थी। शर्मा की पत्नी की होने वाली सर्जरी की जानकारी का संज्ञान लेने के बाद अदालत ने यह निर्णय लिया था...SC extends the interim bail of Pradeep Sharma for 4 weeks...

सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि शर्मा को निचली अदालत द्वारा लागू शर्तों का पालन करने पर अंतरिम जमानत पर रिहा किया....SC extends the interim bail of Pradeep Sharma for 4 weeks...

महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मामले में जैकलीन फर्नांडीज की अंतरिम जमानत 10 नवंबर तक बढ़ी...
मुंबई: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसी बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस लगातार इस केस के चलते चर्चा में बनी हुई है। पिछले दिनों ही अभिनेत्री को बड़ी राहत मिली थी। कोर्ट ने इस मामले पर फैसला सुनाते हुए पिछले दिनों अभिनेत्री को राहत दी थी।

इसके बाद अब पटियाला हाउस कोर्ट ने आज यानी 22 नवंबर को जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए अभिनेत्री की अंतरिम जमानत 10 नवंबर तक बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इसकी पुष्टि की है। इस फैसले के दौरान जैकलीन फर्नांडिस खुद कोर्ट में मौजूद दिखाई दी।

इस दौरान लिया हुआ एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट हुआ है। बता दें कि ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ी 200 करोड़ के ठगी मामले में जैकलीन सह आरोपी हैं। इस पूरे मामले की जांच ईडी कर रही है। दरअसल इस मामले में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा जैकलीन से करीब 5 घंटे तक पूछताछ की थी।

इसके बाद यह साबित हुआ था कि ठग सुकेश चंद्रशेखर से अभिनेत्री के अच्छे रिश्ते थे। दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। सुकेश ने अभिनेत्री ने गिफ्ट में कई महंगे तोहफे दिए थे। यही वजह है कि इस मामले में जैकलीन से लगातार पूछताछ की जा रही है। जैकलीन के अलावा अभिनेत्री नोरा फतेही का भी नाम सामने आया है।

यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर की पत्नी, बेटी को अंतरिम जमानत
Rokthok Lekhani

मुंबई: एक विशेष सीबीआई अदालत ने शनिवार को यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर की पत्नी और बेटी को ऋणदाता डीएचएफएल से जुड़े एक मामले में अंतरिम जमानत दे दी।

कपूर की पत्नी बिंदू और बेटी राधा को हाल ही में केंद्रीय जांच ब्यूरो की तरफ से दायर पूरक आरोप पत्र में आरोपी के तौर पर नामित किया गया था, हालांकि इस मामले में दोनों को कभी गिरफ्तार नहीं किया गया था।

अदालत ने आरोप-पत्र पर संज्ञान लेते हुए आरोपियों को तलब किया था और दोनों शनिवार को अदालत के समक्ष पेश हुईं।

इसके बाद उन्होंने अपने वकील विजय अग्रवाल और राहुल अग्रवाल के माध्यम से जमानत के लिये आवेदन करते हुए दलील दी कि उनकी गिरफ्तारी की आवश्यकता नहीं है क्योंकि सीबीआई ने जांच के दौरान उन्हें गिरफ्तार किए बिना आरोप-पत्र भी दायर किया था।

जब जांच एजेंसी ने याचिकाओं पर जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा, तब दोनों ने अंतरिम जमानत के लिए अनुरोध किया जिसे विशेष न्यायाधीश एस यू वडगांवकर ने स्वीकार कर लिया।

सीबीआई के मुताबिक कपूर और उनके परिवार को डीएचएफएल के ऋणपत्र में यस बैंक द्वारा 3,700 करोड़ रुपये के निवेश के लिये रिश्वत मिली थी। कपूर एक संबंधित मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद से न्यायिक हिरासत में हैं।

सीबीआई का दावा है कि दीवान हाउसिंग फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (डीएचएफएल) ने बदले में कपूर को ऋण के तौर पर 600 करोड़ रुपये की घूस दी। घूस की यह रकम उनकी पत्नी और बेटियों द्वारा नियंत्रित एक फर्म को ऋण के रूप में दी गई।