Ulhasnagar News - Rokthok Lekhani News

उल्हासनगर में शिंदे गुट को बड़ा झटका, जाति प्रमाणपत्र अमान्य होने पर नगरसेवक अयोग्य घोषित
उल्हासनगर की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। शिवसेना (शिंदे गुट) के नगरसेवक विकी दर्शन सिंह लबाना को उनके जाति प्रमाणपत्र को अमान्य घोषित किए जाने के बाद पद से अयोग्य ठहरा दिया गया है। यह फैसला नाशिक जिला जाति प्रमाणपत्र सत्यापन समिति की रिपोर्ट के आधार पर लिया गया।

उल्हासनगर महानगरपालिका चुनाव में वार्ड 6-A से Other Backward Classes (OBC) आरक्षित सीट पर चुनाव लड़ा था। उन्होंने खुद को ‘बंजारा’ समुदाय से संबंधित बताते हुए जाति प्रमाणपत्र जमा किया था। बाद में प्रमाणपत्र की जांच के दौरान समिति ने इसे अमान्य घोषित कर दिया।

उल्हासनगर महानगरपालिका आयुक्त मनीषा आव्हाले ने महाराष्ट्र महानगरपालिका अधिनियम की धारा 10(1-A) के तहत 22 मई को नगरसेवक पद रद्द करने का आदेश जारी किया, जो 23 मई से प्रभावी हो गया।

इस फैसले को शिंदे गुट के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है। हाल ही में उल्हासनगर महानगरपालिका में सत्ता संतुलन को लेकर भाजपा और शिंदे गुट के बीच राजनीतिक संघर्ष तेज रहा था। कुछ महीने पहले ही शिंदे गुट ने बहुमत का आंकड़ा पार कर निगम में अपनी स्थिति मजबूत की थी।

स्थानीय राजनीतिक हलकों में इस फैसले के बाद हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि अब संबंधित वार्ड में दोबारा चुनाव कराए जा सकते हैं। विपक्षी दलों ने इस मामले को लेकर शिंदे गुट पर निशाना साधना शुरू कर दिया है।

महाराष्ट्र में आरक्षित सीटों पर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के जाति प्रमाणपत्रों की जांच को लेकर पहले भी कई विवाद सामने आ चुके हैं। नियमों के मुताबिक, यदि किसी निर्वाचित प्रतिनिधि का जाति प्रमाणपत्र अमान्य पाया जाता है तो उसका चुनाव स्वतः रद्द किया जा सकता है।

फिलहाल विकी लबाना या शिंदे गुट की ओर से इस फैसले पर विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह मामला आगे अदालत तक भी पहुंच सकता है।

उल्हासनगर सरकारी अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने की तोड़फोड़
महाराष्ट्र के उल्हासनगर स्थित सरकारी सेंट्रल अस्पताल में एक मरीज की मौत के बाद भारी हंगामा देखने को मिला। मृतक के परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ की और कथित तौर पर मेडिकल स्टाफ के साथ धक्का-मुक्की भी की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, 45 वर्षीय भगवान निम्बोरे को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था। बताया जा रहा है कि उन्हें लीवर से जुड़ी गंभीर बीमारी थी। इलाज के दौरान कुछ घंटों बाद उनकी मौत हो गई। मरीज की मौत की खबर मिलते ही परिवार के सदस्य गुस्से में आ गए और अस्पताल के वार्ड में जमकर हंगामा किया।

वायरल वीडियो में मरीज की पत्नी और बेटा अस्पताल के उपकरणों को नुकसान पहुंचाते और डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप लगाते दिखाई दे रहे हैं। परिवार का आरोप है कि समय पर सही इलाज नहीं मिलने के कारण मरीज की जान गई। वहीं अस्पताल प्रशासन ने इन आरोपों से इनकार किया है।

अस्पताल के डीन डॉ. मनोहर बनसोडे ने कहा कि मरीज पहले से ही बेहद गंभीर स्थिति में था और डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की। उन्होंने अस्पताल में बढ़ती हिंसक घटनाओं पर चिंता जताई और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की।

घटना के विरोध में डॉक्टरों और अस्पताल कर्मचारियों ने कुछ समय के लिए काम बंद आंदोलन भी शुरू किया। बाद में पुलिस और प्रशासन के आश्वासन के बाद आंदोलन वापस लिया गया। पुलिस ने मामले में तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।