Sonali - Rokthok Lekhani News

मुंबई-पुणे रूट पर 5 घंटे तक ट्रैफिक जाम में फंसी एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी मुंबई से पुणे जा रही थीं, तभी भारी ट्रैफिक जाम में फंसकर पांच घंटे से अधिक समय तक एक ही जगह पर खड़ी रहीं। जिससे भयावह अनुभव का सामना करना पड़ा। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की और इसे अत्यंत डरावना बताया। कार से बाहर निकलकर उन्होंने एक वीडियो शूट किया और अपनी परेशानी लोगों के साथ साझा की। वीडियो में लंबी-लंबी गाड़ियों की कतारें नजर आ रही थीं, जो पूरी तरह स्थिर थीं। इससे साफ पता चल रहा था कि ट्रैफिक पूरी तरह जाम हो चुका था।

मंखुर्ड ब्रिज पर 5 घंटे से फंसी सोनाली
सोनाली कुलकर्णी ने वीडियो में बताया कि वे मुंबई से पुणे जा रही थीं, लेकिन मंखुर्ड ब्रिज पर ट्रैफिक जाम में फंस गईं। उन्होंने कहा कि नमस्ते, मैं अभी मंखुर्ड ब्रिज पर हूं। ठीक पांच घंटे हो गए हैं कि हम यहां फंसे हुए हैं। मैं पुणे की ओर जा रही थी। आप मेरे पीछे और आगे देख सकते हैं, कितना ट्रैफिक है। हमने ट्रैफिक कंट्रोल टीम को फोन किया, वे कह रहे हैं कि धैर्य रखें।

हम पूरी तरह फंस गए हैं, न आगे जा सकते हैं, न पीछे
सोनाली ने आगे बताया कि जाम बेहद भयानक है और उन्हें भी पता नहीं कि यह कब सुधरेगा। हम आगे नहीं निकल पा रहे हैं और पीछे मुड़ भी नहीं सकते। हम पूरी तरह फंस गए हैं। हम सबके लिए प्रार्थना करें। अगर पुलिस को कुछ पता हो या वे दूसरी तरफ से आकर हमें कोई अपडेट दे सकें तो कृपया करें।
उन्होंने कहा, “हम अब भूख का भी एहसास नहीं कर पा रहे हैं, यह उससे भी आगे की स्थिति है। मैं जानती हूं कि कई लोगों ने इससे भी बदतर स्थितियों का सामना किया होगा, लेकिन पांच घंटे तक एक ही जगह पर फंसे रहना वाकई बहुत डरावना है।”