'Bharat - Rokthok Lekhani News

मुंबई : गोराई में ‘भारत मंडपम’ की तर्ज पर बनेगा कन्वेंशन सेंटर, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश
मुंबई : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रशासन को निर्देश दिया कि मुंबई के गोराई, बोरीवली क्षेत्र में दिल्ली के ‘भारत मंडपम’ की तर्ज पर एक आधुनिक कन्वेंशन सेंटर विकसित करने के लिए विस्तृत योजना तैयार की जाए। यह प्रस्तावित केंद्र कमर्शियल उपयोग और बेहतर संचालन क्षमता को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जाएगा। यह निर्देश मुंबई उत्तर लोकसभा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों और मुद्दों पर आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक के दौरान दिए गए। बैठक में क्षेत्रीय विकास, बुनियादी ढांचे और भूमि उपयोग से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने स्पष्ट किया कि गोराई में बनने वाले इस प्रस्तावित कन्वेंशन सेंटर की योजना केवल निर्माण तक सीमित न रहे, बल्कि इसे आर्थिक रूप से व्यवहारिक और दीर्घकालिक उपयोग के दृष्टिकोण से तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि इस परियोजना का उद्देश्य क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं विकसित करना और मुंबई को वैश्विक इवेंट डेस्टिनेशन के रूप में और मजबूत करना होना चाहिए। इस बैठक में मुंबई उत्तर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल भी उपस्थित थे। चर्चा के दौरान क्षेत्रीय विकास से जुड़े कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री ने मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन में चल रहे विभिन्न इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स से प्रभावित लोगों के पुनर्वास से जुड़े मुद्दे पर भी ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के लिए बनाए गए घरों के उचित और प्रभावी उपयोग के लिए एक स्पष्ट नीति तैयार की जानी चाहिए, ताकि संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित हो सके। इसके अलावा, फडणवीस ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि भूमि विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी आवश्यकताओं के लिए केंद्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित किया जाए। उन्होंने कहा कि एक संयुक्त सर्वे किया जाए ताकि विकास कार्यों के लिए उपयुक्त भूमि की पहचान की जा सके और परियोजनाओं में तेजी लाई जा सके।

सरकार का मानना है कि इस तरह की योजनाओं से मुंबई में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को नई दिशा मिलेगी और शहरी विकास को अधिक व्यवस्थित और प्रभावी बनाया जा सकेगा। प्रस्तावित कन्वेंशन सेंटर को लेकर अब प्रशासन विस्तृत योजना तैयार करेगा, जिसमें डिजाइन, उपयोग, निवेश और व्यावसायिक संभावनाओं का पूरा खाका शामिल होगा। इस परियोजना को मुंबई के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।

मुंबई :‘भारत टैक्सी’ की हुई शुरुआत, कमीशन का खेल खत्म, पीयूष गोयल बोले- ड्राइवर बनेंगे मालिक
मुंबई : ‘भारत टैक्सी’ ऑटो और कैब ड्राइवर ऑनबोर्डिंग प्रोग्राम और ऐप की शुरुआत की गई। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने इसका उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘सहकार से समृद्धि’ विजन पहल को केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने फरवरी में लॉन्च किया था। इस योजना का उद्देश्य ड्राइवरों को सिर्फ कामगार नहीं, बल्कि भागीदार और मालिक बनाना है। भारत टैक्सी के मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) विवेक पांडे ने इस कार्यक्रम के महत्व को समझाते हुए कहा, 'मुंबई हमारे लिए एक बड़ा अवसर है। काले और पीले रंग की टैक्सी ड्राइवरों का समर्थन हमारे लिए महत्वपूर्ण है।'

ड्राइवरों के लिए बड़ा मौका
कांदिवली वेस्ट में आयोजित इस कार्यक्रम में 200 से 300 ऑटो और कैब ड्राइवरों ने हिस्सा लिया। इसके साथ ही ट्रांसपोर्ट और सहकारी संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और यूनियन नेताओं की भी भागीदारी रही। इस अवसर पर म्युनिसिपल मजदूर यूनियन के अध्यक्ष शशांक राव के साथ विधायक योगेश सागर और संजय उपाध्याय भी उपस्थित थे।
100% कमाई ड्राइवर के खाते में
‘भारत टैक्सी’ का सबसे बड़ा आकर्षण इसका जीरो कमीशन मॉडल है। कंपनी का दावा है कि ड्राइवरों की 100% कमाई सीधे उनके बैंक खाते में UPI के जरिए जाएगी। इसके साथ ही लाभ में पूरी हिस्सेदारी, पारदर्शिता और कोई छुपा चार्ज नहीं होगा।
इंश्योरेंस से लेकर 24/7 सपोर्ट तक की सुविधा
प्लेटफॉर्म ड्राइवरों को बीमा, मेडिकल सहायता और सरकारी योजनाओं से जोड़ने का भी वादा करता है। साथ ही 24/7 ड्राइवर सपोर्ट की सुविधा दी जाएगी, जिससे ड्राइवरों को सुरक्षा और भरोसा दोनों मिल सके।
देशभर में तेजी से बढ़ता नेटवर्क
‘भारत टैक्सी’ के मुताबिक अब तक 5.17 लाख से ज्यादा ड्राइवर प्लेटफॉर्म से जुड़ चुके हैं, जबकि 50 लाख से अधिक ग्राहक इस सेवा का उपयोग कर रहे हैं। दिल्ली-NCR, गुजरात, चंडीगढ़, लखनऊ और मुंबई जैसे बड़े शहरों में इसका विस्तार हो चुका है।
उबर-रैपिडो को टक्कर देने की तैयारी
पीयूष गोयल ने भरोसा जताया कि ‘भारत टैक्सी’ भविष्य में Uber और Rapido जैसे प्लेटफॉर्म्स को कड़ी टक्कर दे सकती है। उनका कहना है कि यह मॉडल ड्राइवरों की कमाई बढ़ाने और अनावश्यक खर्चों को कम करने पर केंद्रित है, जिससे यह प्लेटफॉर्म ड्राइवरों के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित होगा।