'School - Rokthok Lekhani News

पुणे: छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में आदिवासी छात्रों के उठे मुद्दे
पुणे: महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान एक महिला ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सामने छात्रों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। महिला ने बताया कि वह तेज बुखार के बावजूद कार्यक्रम में पहुंची है और उसका उद्देश्य केवल अपनी नहीं बल्कि देशभर के आदिवासी छात्रों की समस्याओं को सामने रखना है। कार्यक्रम के दौरान महिला ने राहुल गांधी से बातचीत करते हुए कहा कि उसे सुबह से तेज बुखार था, लेकिन वह पुणे के मांजरी इलाके से आई है, जहां पिछले 10 दिनों से छात्र अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उसने कहा कि वहां उसके कई भाई-बहन शिक्षा से जुड़े अधिकारों और सुविधाओं की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।

महिला ने कहा कि उनकी सबसे बड़ी मांग शिक्षा को लेकर है। उन्होंने राहुल गांधी से कहा कि यह केवल किसी एक व्यक्ति या एक छात्र की समस्या नहीं है, बल्कि यह महाराष्ट्र समेत पूरे देश के आदिवासी छात्रों से जुड़ा मुद्दा है। महिला ने कार्यक्रम में मराठी भाषा में अपनी बात रखने की इच्छा भी जताई। उसने कहा कि वह मराठी में अपनी बात इसलिए रखना चाहती है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह केवल निशा की चिंता नहीं है, बल्कि सभी आदिवासी विद्यार्थियों और पूरे समाज की चिंता है।

कार्यक्रम में छात्र हितों, शिक्षा व्यवस्था और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान छात्रों और युवाओं ने अपनी समस्याओं और मांगों को सामने रखा। आदिवासी छात्रों ने शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं, समान अवसर और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता जैसे विषयों पर ध्यान आकर्षित किया। महिला ने भूख हड़ताल कर रहे छात्रों का जिक्र करते हुए कहा कि लंबे समय से आंदोलन जारी रहने के बावजूद उनकी मांगों पर ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने छात्रों की आवाज को सरकार और संबंधित संस्थानों तक पहुंचाने की अपील की।

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को युवाओं और विद्यार्थियों से संवाद के मंच के रूप में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में शिक्षा, रोजगार और छात्रों के अधिकारों से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई। राहुल गांधी के सामने उठाए गए इस मुद्दे के बाद आदिवासी छात्रों की शिक्षा संबंधी समस्याएं एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। छात्रों का कहना है कि शिक्षा तक बेहतर पहुंच और सुविधाएं मिलने से उनके भविष्य को नई दिशा मिल सकती है। फिलहाल मांजरी में चल रहे भूख हड़ताल और छात्रों की मांगों को लेकर आगे की स्थिति पर सभी की नजर बनी हुई है।

मुंबई में अब 'स्कूल जिहाद'! किरीट सोमैया ने लगाए गंभीर आरोप
मुंबई : बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने अब 'स्कूल जिहाद' नाम के नए शब्द का जिक्र किया है. उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शहर में 164 स्कूल पूरी तरह अवैध रूप से चल रहे हैं. उनका कहना है कि 152 स्कूल मुस्लिम बहुल इलाके में हैं. बच्चों के नाम पर ये लोग लैंड जिहाद कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाते हुए ये भी कहा कि इसमें इंटरनेशनल साजिश हो सकती है. लैंड माफिया सरकारी जमीन को हड़प रहे हैं और बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं.
किरीट सोमैया ने दावा करते हुए कहा, ''हमने खुद इन स्कूलों का दौरा किया और वीडियो जारी कर बताया कि कई जगह पर तो स्कूल के नाम पर बिल्डिंग बनाई गई है और बाद में वहां मस्जिद खड़ी कर दी गई. कहीं मंदिर की जगह हड़प कर भी ऐसे स्कूल बनाए गए और इसके नाम पर स्कूल जिहाद किया.

किरीट सोमैया ने की तुरंत कार्रवाई की मांग
किरीट सोमैया ने महानगरपालिका प्रशासन से मांग अवैध स्कूलों को तुरंत बंद किए जाने और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है. सोमैया ने बताया, ''बीएमसी में अब बीजेपी की सत्ता आई है इसलिए तत्परता से कार्रवाई होगी. लिस्ट सामने आने के बाद बीएमसी मेयर ने तुरंत कार्रवाई की बात कही है. अगर ये कार्रवाई नहीं करेंगे तो मैं खुद बीएमसी दफ्तर के सामने खड़ा मिलूंगा.''

किन इलाके के स्कूलों में किरीट सोमैया ने किया दौरा?
उन्होंने आगे बताया, ''इन स्कूलों में 145 इंग्लिश स्कूल है, 4 हिंदी और 4 मराठी हैं. 11 तो उर्दू मीडियम के स्कूल हैं. इन सभी को मुस्लिम लैंड माफिया ने जमीन पर कब्जा करने के लिए इसे स्कूल का नाम दिया है. किरीट सोमैया के मुताबिक उन्होंने जिन स्कूलों का दौरा किया है जो मानखुर्द, गोवंडी, कुर्ला, मालवणी में हैं जो बहुल मुस्लिम इलाका है. बीजेपी नेता सोमैया ने कहा, ''बच्चों के नाम से ये लोग लैंड जिहाद कर रहे हैं. इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को पास के स्कूल में शिफ्ट किया जाएगा.''