Curry - Rokthok Lekhani

मुंबई : नई ट्रेनें चलाने का खुलेगा रास्ता, करी रोड में बनेगा वेस्टर्न रेलवे का नया डिपो
मुंबई: शहर में रेलवे सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। मध्य रेलवे के कर्री रोड डिपो , जो लोअर परेल स्टेशन के पास स्थित है, को अब पश्चिम रेलवे की ओर से नए कोचिंग फैसिलिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस परियोजना की कुल लागत करीब 98 करोड़ रुपये है। मिली जानकारी के अनुसार, पिट लाइन के निर्माण कार्य को 31 मार्च 2026 को मंजूरी दी गई है और इसे लगभग 15 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं स्टेबलिंग लाइनों के निर्माण को भी मंजूरी प्रक्रिया में रखा गया है।

चल सकेंगी नई ट्रेन
इस नए डिपो में 2 पिट लाइन और 7 स्टेबलिंग लाइन बनाई जाएंगी। पिट लाइन वह जगह होती है जहां ट्रेनों की सफाई और मेंटेनेंस किया जाता है, जबकि स्टेबलिंग लाइन में ट्रेनों को खड़ा किया जाता है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद दादर और मुंबई सेंट्रल से नई लंबी दूरी की ट्रेनों की शुरुआत आसान हो जाएगी, जिससे यात्रियों को अधिक विकल्प और बेहतर सुविधा मिल सकेगी। एक नई स्टेट-ऑफ-द-आर्ट कोचिंग फैसिलिटी बनने से भविष्य की रेलवे सेवाओं को बड़ा सपोर्ट मिलेगा।

2 टर्मिनलों की जरूरतों को करेगा पूरा
वर्तमान मे दादर में नई पिट लाइन बनाने के लिए जगह नहीं है और मुंबई सेंट्रल पर पहले से ही काफी दबाव है। इसी कारण नई ट्रेनों की शुरुआत में दिक्कत आ रही थी। हालांकि अब इस फैसिलिटी के शुरू होने के बाद यह समस्या कम होने की उम्मीद लगाई जा रही है। लोअर परेल का यह नया कोचिंग डिपो रणनीतिक रूप से काफी अहम है। यह डिपो दादर से करीब 2.5 किलोमीटर और मुंबई सेंट्रल से 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जिससे यह दोनों टर्मिनलों की जरूरतों को पूरा करेगा।

अहम पॉइंट
- 31 मार्च 2026 को पिट लाइन बनाने का काम को मिली मंजूरी
- 15 महीनों में काम पूरा करने का लक्ष्य
- 2 नई पिट लाइन और 7 स्टेबलिंग लाइन बनाई जाएंगी।
- दादर से दूरी : 2.5 किमी
- मुंबई सेंट्रल से दूरी : 2 किमी
- आसान होगा ट्रेनों की सफाई, मेंटेनेंस और पार्किंग का काम