Mathura - Rokthok Lekhani News

मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर संतों का बड़ा ऐलान, कारसेवा की तैयारी तेज
मथुरा: श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद को लेकर संतों और साधु-संतों की सक्रियता एक बार फिर बढ़ गई है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति की मांग को लेकर संतों ने कारसेवा का आह्वान किया है। रिपोर्टों के अनुसार, देशभर के साधु-संतों को इस अभियान से जुड़ने की अपील की जा रही है। इस अभियान को अयोध्या के राम जन्मभूमि आंदोलन की तर्ज पर आगे बढ़ाने की बात भी सामने आई है।

चित्रगुप्त पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के लिए संत समाज को एकजुट करने की बात कही है। हालिया जानकारी के मुताबिक, 8 अगस्त को गोवर्धन में पूजन के बाद 9 अगस्त को कारसेवा के कार्यक्रम का ऐलान किए जाने की योजना बताई गई थी। इसको लेकर मथुरा प्रशासन की ओर से भी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह से जुड़ा विवाद लंबे समय से अदालतों में विचाराधीन है। ऐसे में संतों द्वारा कारसेवा के आह्वान के बाद इस मुद्दे पर राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक स्तर पर चर्चा तेज होने की संभावना है।

नोट: श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद से जुड़े दावे और कानूनी पहलू अलग-अलग पक्षों के दावों तथा न्यायालय में लंबित मामलों से संबंधित हैं। पाठकों को किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले आधिकारिक न्यायिक एवं प्रशासनिक जानकारी को आधार बनाना चाहिए।

मथुरा : कभी मुंबई पुलिस की मुखबिर थी, आज बन गई जासूस'; मीरा ठाकुर के पति ने खाेले ऐसे राज जिसे सुनकर हर कोई हैरान
मथुरा : जासूसी करने के आरोप में कौशांबी पुलिस द्वारा पकड़ी गई मीरा प्रजापति उर्फ मीरा ठाकुर उर्फ हरिया के पति ने चौंकाने वाली जानकारी दी है। माना जा रहा है कि मीरा मुंबई पुलिस की मुखबिर थी। पति का कहना है कि मुंबई के दो युवकों के संपर्क में मीरा कई वर्षों से थी। उनके दोनों युवकों के साथ मीरा के फोटो भी उनके पास हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि वह जासूसी गिरोह में इन्हीं दोनों युवकों के संपर्क में आई है।

मीरा के पति ने कहा, दोनों युवकों के साथ हैं मीरा के फोटो
मीरा के पति मुकेश हलवाई का काम करते हैं। जागरण से फोन पर हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि मीरा से उनका कई वर्षों से विवाद चल रहा है। पहले मुकेश की मां उनके साथ रहती थी। उन पर दो बार मीरा ने जानलेवा हमला कराया। बाहरी युवकों से मुकेश की भी पिटाई कराई। इससे परेशान होकर पहले भी मुकेश ने घर छोड़ दिया था। इधर भी वह मीरा से काफी समय से अलग रह रहे हैं।

अपनी सास पर भी मीरा ने दो बार किया था हमला, पति रहने लगा अलग
वह बताते हैं कि मीरा शराब और जुएं की लती है। अक्सर नशे में उसके साथ मारपीट करती थी। मुकेश का दावा है कि मुंबई के दो युवक मीरा के संपर्क में कई वर्षों से थे। उन लोगों ने कई बार मीरा को कीमती तोहफे भी दिए। फोटो भी उन युवकों के साथ हैं। मुकेश का दावा है कि मीरा कई बार मुंबई गई है। ऐसे में यह आशंका जताई जा रही है कि मीरा इन्हीं दोनों युवकों के जरिए पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह से जुड़ी है। अगर पति मुकेश के दावे सही हैं तो मीरा बड़े गिरोह की सरगना है।