NDRF - Rokthok Lekhani News

नागालैंड में आपदा का अलर्ट: भूस्खलन और बाढ़ से 8 लोगों की मौत, भारी तबाही
कोहिमा: नागालैंड में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में हुए भीषण भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ (flash floods) की घटनाओं में अब तक कम से कम 8 लोगों की जान चली गई है। प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आपदा का अलर्ट जारी किया है।

​त्रासदी का विवरण और बचाव कार्य

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) के अनुसार, भूस्खलन के कारण कई प्रमुख सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं, जिससे पहाड़ी इलाकों का संपर्क मुख्य शहरों से कट गया है। सबसे अधिक प्रभावित जिलों में राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और स्थानीय प्रशासन की टीमें तैनात की गई हैं।

​प्रशासनिक सतर्कता

​अलर्ट: सरकार ने सभी जिलों के उपायुक्तों को सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। निचले इलाकों में रहने वाले निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।

​मौसम का पूर्वानुमान: मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक नागालैंड के कई हिस्सों में भारी बारिश जारी रहने की चेतावनी दी है, जिसके चलते भूस्खलन का खतरा और बढ़ सकता है।

​नुकसान का आकलन: बाढ़ और भूस्खलन से घरों, फसलों और बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान का प्रारंभिक आकलन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और हर संभव सरकारी मदद का आश्वासन दिया है।

​यातायात और जन-जीवन पर असर

भारी बारिश के कारण राष्ट्रीय राजमार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ है, जिससे आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में भी बाधा आ रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे तब तक यात्रा न करें जब तक बहुत जरूरी न हो और आपदा प्रबंधन की गाइडलाइंस का पालन करें।

मुंबई: मालाड में नाले में गिरे युवक का शव तीन दिन बाद मिला, एनडीआरएफ ने चलाया सर्च ऑपरेशन
मुंबई: मुंबई में भारी बारिश और जलजमाव के बीच कई हादसे भी हुए। मालाड पूर्व स्थित कुरार गांव इलाके में नाले में गिरकर लापता हुए एक युवक का शव तीन दिन बाद बरामद कर किया गया। मृतक की पहचान 38 वर्षीय योगेश वर्मा के रूप में हुई है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अनुसार, 5 जुलाई की रात करीब 11 बजे मालाड पूर्व के कुरार विलेज स्थित जैन मंदिर के पास तानाजी नगर क्षेत्र में योगेश वर्मा नाले में गिर गया था। घटना की सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड और अन्य एजेंसियों ने खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया था।

लगातार तीन दिनों तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद बुधवार दोपहर करीब 1:31 बजे एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल) की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद नाले से योगेश वर्मा का शव बाहर निकाला। अधिकारियों के मुताबिक, पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश और नाले में तेज बहाव के कारण बचाव अभियान में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ और अन्य एजेंसियों ने संयुक्त रूप से तलाश अभियान जारी रखा।

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। बारिश के मौसम में मुंबई के कई इलाकों में जलभराव और नालों में तेज बहाव की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे बारिश के दौरान नालों, जलभराव वाले क्षेत्रों और जोखिम वाले स्थानों से दूर रहें। सीएम ने खुद भी लोगों से सुरक्षित रहने की अपील की है। वहीं, मुंबई से सटे पालघर जिले में लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त है। बिजली, पानी, मोबाइल नेटवर्क, और खाने-पीने के सामान जैसी बुनियादी चीजों के बिना लोग जीवन यापन करने पर मजबूर हैं। विरार, वसई, और नालासोपारा में हुए जलजमाव से लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव का असर ट्रेनों के संचालन पर भी पड़ रहा है। कई ट्रेनों को रद्द किया जा रहा है या शॉर्ट-टर्मिनेट करना पड़ा। ट्रैक पर पानी भरे होने के कारण लोकल ट्रेन के संचालन में व्यवधान उत्पन्न हुआ है।

मुंबई में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति को टालने के लिए एनडीआरएफ ने टीमें कीं तैनात...
मुंबई : मुंबई में भारी बारिश के कारण गंभीर जलभराव के बाद NDRF राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने मुंबई और आसपास के इलाकों में अपनी टीमें तैनात की हैं। संभावित बाढ़ जैसी स्थितियों की आशंका को देखते हुए, टीमों को तुरंत प्रतिक्रिया देने के लिए विभिन्न स्थानों पर तैनात किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले तीन घंटों में मुंबई में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान लगाया है।

एनडीआरएफ की टीमें ठाणे, वसई (पालघर), महाड (रायगढ़), चिपलून (रत्नागिरी), कोल्हापुर, सांगली, सतारा, घाटकोपर, कुर्ला और सिंधुदुर्ग में तैनात हैं। इसके अलावा, अंधेरी में तीन नियमित टीमें और नागपुर में एक टीम तैनात की गई है। इस तैनाती का उद्देश्य किसी भी अप्रिय घटना को रोकना और बाढ़ की किसी भी स्थिति में उचित प्रतिक्रिया प्रदान करना है।

भारी बारिश ने मुंबई की सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को प्रभावित किया है। पश्चिमी रेलवे ने बताया है कि माटुंगा रोड और दादर के बीच ट्रैक के स्तर से ऊपर पानी जमा होने के कारण उपनगरीय ट्रेनें 10 मिनट तक देरी से चल रही हैं। रेलवे ट्रैक से पानी निकालने के लिए उच्च क्षमता वाले पानी के पंपों का इस्तेमाल किया जा रहा है, ताकि परिचालन को सुचारू बनाया जा सके।

भारी बारिश के कारण विले पार्ले के पास वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर यातायात भी प्रभावित हुआ है। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अनुसार, मुंबई शहर में रात 1 बजे से सुबह 7 बजे तक छह घंटे के भीतर विभिन्न स्थानों पर 300 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई। भारी बारिश के कारण मध्य रेलवे ने कुछ ट्रेनें रद्द कर दी हैं।

बीएमसी ने आश्वासन दिया है कि उसकी पूरी मशीनरी सक्रिय रूप से काम कर रही है। नागरिक निकाय ने निवासियों से अफवाहों पर विश्वास न करने का भी आग्रह किया है। कई निचले इलाकों में भारी बारिश के कारण जलभराव हो गया है और उपनगरीय ट्रेन सेवाएं बाधित हुई हैं। वर्ली, कुर्ला ईस्ट में बंटारा भवन, किंग्स सर्कल, दादर और विद्याविहार रेलवे स्टेशन जैसे इलाकों में जलभराव की खबरें खास तौर पर आई हैं।

किंग्स सर्कल में फंसे एक यात्री ने अपनी स्थिति साझा करते हुए कहा, "मेरी कार सड़क पर फंस गई है। बारिश के लिए सरकार को दोष देने का कोई मतलब नहीं है। सरकार अपना काम कर रही है।" बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) ने बताया कि जलभराव के कारण उसकी कई बसों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया, जिससे दैनिक आवागमन और सार्वजनिक परिवहन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा।

मुंबई उपनगर समेत महाराष्ट्र के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश... लोकल सेवा बाधित, बुलानी पड़ी NDRF
मुंबई : मुंबई उपनगर समेत महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई है। नवी मुंबई के साथ-साथ ठाणे, पनवेल के कई इलाकों में बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। मूसलाधार बारिश के कारण कई सड़कें नदियों में तब्दील हो गई हैं। जलभराव से अनेक इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ठाणे जिले के शाहपुर इलाके में रात से हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

इसका असार मुंबई लोकल ट्रेनों पर भी पड़ा। अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब साढ़े छह बजे भारी बारिश के कारण आटगांव और तानसेत के बीच पटरियों पर मिट्टी आ गई और वाशिंद स्टेशन के पास एक पेड़ गिरने से पटरियां ब्लॉक हो गईं। जिससे कल्याण-कसारा लाइन ठप पड़ गई। इसका असर लोकल ट्रेनों के अलावा लंबी दूरी की ट्रेनों पर भी पड़ा। हालांकि अब पटरियों से मिट्टी, पत्थर को हटा दिया गया हैं।

इसी तरह ओवरहेड वायर पर पेड़ गिरने से दो घंटे तक यातायात ठप रहा। वाशिंद के पास ओवरहेड वायर का एक खंभा झुक गया और एक ट्रेन का पेंटोग्राफ उसमें उलझ गया था। रेलवे प्रशासन ने युद्ध स्तर पर काम किया और ट्रेनों की आवाजाही शुरू की। वाशिंद के पास ‘ओवरहेड इक्विपमेंट’ (ट्रेन में विद्युत कर्षण के जरिए ऊर्जा संचारित करने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला उपकरण) का एक खंभा झुक गया और एक ट्रेन का ‘पेंटोग्राफ’ (विद्युतग्राही उपकरण) उसमें उलझ गया।

भातसा में 237 मिमी, खडवली में 192, पडघा में 169, सकुरली में 157, टिटवाला में 117, मुरबाड में 115, शेलावली में 102 और शाहपुर में 90 मिमी बारिश होने की जानकारी है। मूसलाधार बारिश से भारंगी नदी उफान पर है। ठाणे के शाहपुर के गुजरातीबाग, चिंतामननगर, ताडोबा और गुजरातीनगर परिसर में भारंगी नदी का पानी घुस गया।

इससे पांच से छह चार पहिया वाहन और बीस से पच्चीस दोपहिया वाहन बह गए। भारंगी नदी का पानी घरों में करीब तीन फीट तक चढ़ गया है। एनडीआरएफ की टीम शाहपुर पहुंच गई है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जा रही है।

नवी मुंबई समेत पनवेल में भारी बारिश के कारण कई इलाके जलमग्न हो गए। अदाई, सुकापुर क्षेत्र के गांवों में पानी भरने की सूचना है। सड़कों के बाद अब रहवासी इमारतों में भी भारी मात्रा में पानी जमा हो गया है। कलंबोली इलाके में सड़कें पानी में डूब गई हैं। कमर तक पानी भर गया है। कई गाड़ियां सड़क पर फंसी हुई हैं।