Vadodara - Rokthok Lekhani News

मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे 31 अगस्त को खुलेगा,सिर्फ चार घंटे में पूरा होगा सफर, बुलेट ट्रेन से पहले बड़े गुड न्यूज
मुंबई: 31 अगस्त से गुजरात और महाराष्ट्र का फासला घटकर सिर्फ चार घंटे का रह जाएगी। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे का वडोदरा-मुंबई हिस्सा खुलने से लोगों सिर्फ आधे समय में ही सफर को पूर कर सकेंगे। सूत्रों का कहना है कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का मुंबई-वडोदरा सेक्शन 31 अगस्त को आम लोगों के लिए खुलने की उम्मीद है, जिससे दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय 8 घंटे से घटकर सिर्फ 4 घंटे रह जाएगा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि महाराष्ट्र में पूरे हिस्से को 31 अगस्त, 2026 तक ट्रैफिक के लिए खोलने की योजना है। इस हिस्से के खुलने का इंतजार काफी समय से हो रहा है।

पांच पैकेज हो चुके हैं पूरे
मुंबई वडोदरा एक्सप्रेस पर देश के सबसे लंबे दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे का एक भाग है। ताजा अपडेट के अनुसार 157 किलोमीटर का मुंबई-वडोदरा सेक्शन लगभग 24,000 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है। फडणवीस ने बताया कि इस हिस्से पर सात में से पांच कंस्ट्रक्शन पैकेज पूरे हो चुके हैं और ट्रैफिक के लिए तैयार हैं। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे एक 8-लेन वाला 1,400 किलोमीटर लंबा एक्सेस-कंट्रोल्ड हाईवे है जो पांच राज्यों को कनेक्टिविटी देता है। इसमें हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र शामिल हैं। यह दिल्ली-NCR, गुजरात और महाराष्ट्र के इंडस्ट्रियल हब को जवाहरलाल नेहरू पोर्ट अथॉरिटी से सीधी कनेक्टिविटी देता है। इस एक्सप्रेसवे के पूरा खुलने पर मुंबई से दिल्ली का सफर सड़क मार्ग से सिर्फ 12 घंटे में पूरा होगा। यह पीएम नरेंद्र मोदी के बड़े ड्रीम और इंफ्रा प्रोजेक्ट में शामिल है। इसके काम में देरी हुई है।

सिर्फ चार घंटे में तय हो जाएगी दूरी
राज्य लीडरशिप के अपडेट के मुताबिक, वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे का पूरा महाराष्ट्र हिस्सा 31 अगस्त, 2026 तक खुलने का प्लान है। अभी की स्थिति में कुछ हिस्से खुले हैं। गुजरात में कुछ सेक्शन और हिस्से (जैसे वडोदरा से भरूच) पहले से ही खुल चुका है। यह चालू है। महाराष्ट्र में सात में से पांच कंस्ट्रक्शन पैकेज पूरे हो चुके हैं। बाकी का काम पूरा होने वाला है ताकि पूरा ट्रैफिक चल सके। इस हिस्से के खुलने पर एक्सप्रेसवे वडोदरा और मुंबई के बीच यात्रा का समय लगभग 4 घंटे कम कर देगा, हालांकि अभी केंद्र सरकार के आधीन आने वाले NHAI ने अंतिम तारीख का ऐलान नहीं किया है।

गुरुग्राम : अब गुरुग्राम टू वडोदरा सिर्फ 10 घंटे में... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर देश की पहली 8 लेन टनल तैयार
गुरुग्राम : लंबे इंतजार के बाद आखिरकार राजस्थान के कोटा में सुरंग का निर्माण कार्य पूरा हो गया। अगले महीने से इसे चालू करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। यह देश की पहली आठ लेन वाली सुरंग है और इसके चालू होने के बाद गुरुग्राम से वडोदरा 20 से 22 घंटे की बजाय केवल 10 से 12 घंटे में पहुंच सकेंगे। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली एवं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के बीच कनेक्टिविटी बेहतर करने के उद्देश्य से 1380 किलोमीटर लंबे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है।

आठ लेन का एक्सेस कंट्रोल्ड ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे
यह आठ लेन का एक्सेस कंट्रोल्ड ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे है। इसे कई हिस्सों में बांटकर बनाया जा रहा है। एक्सप्रेसवे की शुरुआत सोहना के नजदीक गांव अलीपुर से हो रही है। कोटा से पहले एवं कोटा से आगे वडोदरा तक एक्सप्रेसवे का निर्माण कई महीने पहले पूरा हो चुका है। कोटा में मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व है। इसमें काफी संख्या में वन्यजीव हैं। इसे देखते हुए 4.9 किलोमीटर लंबी सुरंग बनाई गई है। वन्यजीव परेशान न हों, इस वजह से निर्माण कार्य के दौरान काफी सावधानी बरती गई। इस वजह से निर्माण में समय अधिक लग गया।

बताया जाता है कि टनल की पूरी तरह जांच करने के बाद चालू कर दिया जाएगा। बाद में इसका विधिवत शुभारंभ कराया जाएगा। टनल चालू होने के बाद कोटा के नजदीक लगभग 25 किलोमीटर घुमावदार रास्ताें से निजात मिल जाएगी।

जून तक मुंबई तक का प्रोजेक्ट हो सकता है पूरा
वडोदरा से मुंबई के बीच कुछ हिस्से का निर्माण बचा है। उम्मीद की जा रही है कि इस साल जून तक बाकी हिस्से का निर्माण पूरा हो जाएगा। इसके बाद गुरुग्राम से मुंबई 24 घंटे की बजाय 12 घंटे में पहुंच जाएंगे। बता दें कि इस एक्सप्रेसवे पर वाहन 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से चल रहे हैं।
कई बार 200 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से भी वाहनों के चलने की शिकायत सामने आ चुकी है। फिलहाल प्रतिदिन औसतन 25 से 30 हजार वाहन एक्सप्रेसवे से निकल रहे हैं।

इन शहरों से गुजरेगा
बता दें कि यह एक्सप्रेसवे दिल्ली एवं गुरुग्राम के अलावा अलवर, जयपुर, दौसा, किशनगढ़, अजमेर, रणथंभोर, सवाई माधोपुर, लालसोट, कोटा, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, भोपाल, उज्जैन, रतलाम, इंदौर, अहमदाबाद, वडोदरा एवं सूरत जैसे शहरों के नजदीक से होकर गुजर रहा है।
इससे उम्मीद की जा रही है कि दिल्ली एवं मुंबई के साथ ही हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश एवं गुजरात का विकास और तेजी से होगा।

वाहनों का दबाव बढ़ने पर लेन बढ़ाना आसान
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) के परियाेजना निदेशक पीके कौशिक का कहना है कि वाहनों की संख्या बढ़ने के बाद एक्सप्रेसवे को 12 लेन तक आसानी से किया जा सकता है क्योंकि 21 मीटर चौड़ा मीडियन है।

दोनों तरफ आसानी से लेन बढ़ाई जा सकती है। देश के बेहतर एक्सप्रेसवे में से एक दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे है। बहुत ही बेहतर तरीके से इसे तैयार किया गया है। आसपास सुविधाओं के ऊपर भी ध्यान दिया गया है ताकि लोगों को परेशानी न हो। टनल के चालू हाेते ही वडोदरा तक का सफर 10 से 12 घंटे में पूरा किया जा सकेगा।