Mumbai Crime Update - Rokthok Lekhani News

भांडुप में अवैध गांजा खेती का भंडाफोड़, जामिल नगर में कार्रवाई के दौरान वीडियो वायरल
मुंबई के भांडुप इलाके में अवैध रूप से उगाई जा रही गांजा खेती का बड़ा खुलासा हुआ है। जामिल नगर क्षेत्र में प्रशासन और स्थानीय प्रतिनिधियों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर उगाए गए गांजा पौधों को नष्ट किया। इस पूरी कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इलाके में खाली जमीन और झाड़ियों के बीच बड़ी संख्या में संदिग्ध पौधे लगाए गए थे। सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन, पुलिस और नगरसेवक की मौजूदगी में अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पौधों की जांच की और बाद में उन्हें नष्ट कर दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ लोग पौधों को काटते और हटाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है। हालांकि पुलिस ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि इस मामले में किसी की गिरफ्तारी हुई है या नहीं।

अधिकारियों का कहना है कि जब्त किए गए पौधों के सैंपल फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे जाएंगे। जांच के बाद यह तय किया जाएगा कि पौधे प्रतिबंधित कैनाबिस श्रेणी में आते हैं या नहीं। मामले में आगे की कार्रवाई NDPS Act के तहत की जा सकती है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इलाके में निगरानी बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना है कि खाली पड़ी जमीनों का इस्तेमाल अवैध गतिविधियों के लिए किया जा रहा है, जिस पर सख्त कार्रवाई जरूरी है।

मुंबई: माहीम पुलिस ने जारी की वांटेड अपराधियों की सूची, सूचना देने पर तुरंत पुलिस को करें कॉल
मुंबई: मुंबई के माहीम पुलिस स्टेशन ने विभिन्न गंभीर आपराधिक मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों की सूची जारी की है। पुलिस के अनुसार ये आरोपी अदालत में सुनवाई के दौरान उपस्थित नहीं हो रहे हैं, जिसके कारण इनके खिलाफ कार्रवाई जारी है।
माहीम पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को इन आरोपियों के बारे में कोई जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दें, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

इन मामलों में आरोपी फरार
पुलिस के अनुसार गुन्हा नंबर 135/1991 के तहत IPC की धारा 392, 394 और 397 में दर्ज मामले का आरोपी सुरज रामनागिन यादव (निवासी: बांद्रा ब्रिज के नीचे, लालमट्टी, बांद्रा पश्चिम, मुंबई) अदालत में सुनवाई के लिए उपस्थित नहीं हो रहा है।

इसी तरह गुन्हा रजिस्टर नंबर 185/1991 में दर्ज मामले में वेंकटेश राजेश वडारी (निवासी: माहीम रेतीबंदर कटाळा फुटपाथ, माहीम, मुंबई-16) भी लंबे समय से फरार है और अदालत में पेश नहीं हो रहा है।

एक अन्य गंभीर मामले गु.र.क्र. 427/1990 में IPC की धारा 363, 366 और 376 के तहत आरोपी नौशाद निसार खान (निवासी: आझाद सोडा फैक्ट्री, गांधी मार्केट के सामने, सायन अस्पताल के पास, माटुंगा ईस्ट, मुंबई) भी अदालत की सुनवाई में उपस्थित नहीं हो रहा है|

इसके अलावा गु.र.क्र. 500/1996 में IPC की धारा 307 और 34 के तहत आरोपी शिवा रामलो धारावत (निवासी: राठी अण्णा माळी नगर झोपडपट्टी, आजाद नगर साइट, धारावी तथा सेनापती बापट मार्ग, मुंबई) भी फरार बताया गया है।

इसी आरोपी के खिलाफ एक अन्य मामला गु.र.क्र. 289/2001 में IPC की धारा 307, 387, 427, 432 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 4 और 27 के तहत भी दर्ज है और वह भी अदालत में पेश नहीं हो रहा है।

पुलिस ने नागरिकों से मांगी मदद
माहीम पुलिस स्टेशन के अनुसार यदि किसी व्यक्ति को इन आरोपियों के बारे में कोई जानकारी मिलती है, उनके ठिकाने का पता चलता है या वे कहीं दिखाई देते हैं, तो तुरंत माहीम पुलिस स्टेशन के फोन नंबर 022-24453833 पर संपर्क कर सूचना दें।
पुलिस ने कहा है कि जनता के सहयोग से ही फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जा सकता है और मामलों की सुनवाई आगे बढ़ाई जा सकेगी।