Hills - Rokthok Lekhani News

मुंबई: एल एंड टी से छिना मुंबई के पाली हिल्स का आलीशान हाई ट्रीज बंगला, सुप्रीम कोर्ट ने खत्म की 25 साल पुरानी लड़ाई
मुंबई: सुप्रीम कोर्ट ने एलएंडटी की एक स्पेशल लीव पिटीशन खारिज कर दी है। इसके साथ ही बांद्रा के पाली हिल रोड पर एक प्राइम रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी को लेकर चल रही लंबी कानूनी लड़ाई खत्म हो गई है। इस प्रॉपर्टी में कंपनी के पूर्व चेयरमैन और मौजूदा चेयरमैन एमेरिटस एएम नाइक पिछले 20 साल से ज़्यादा समय से रह रहे हैं। कंपनी ने दावा किया था कि वह इस प्रॉपर्टी की करीब 30% मालिक है। अब उसे 'हाई ट्रीज़' नाम का बंगला खाली करके उसका शांतिपूर्ण कब्ज़ा सौंपना होगा।  यह बंगला पाली हिल के पॉश रेजिडेंशियल इलाके में बची हुई कुछ हेरिटेज प्रॉपर्टीज़ में से एक है। इस पिटीशन के खारिज होने से बॉम्बे हाई कोर्ट ने पहले दिए गए बेदखली के आदेश की पुष्टि हो गई है।

1970 में खत्म हो गया था प्रॉपर्टी का पट्टा
यह विवाद 1961 में शुरू हुई एक किरायेदारी से जुड़ा है। इस प्रॉपर्टी का औपचारिक पट्टा 1970 में खत्म हो गया था। मकान मालिकों के ग्रुप में केसी कोठारी परिवार के सदस्य और अन्य सह-मालिक शामिल थे। किरायेदारी खत्म होने के बाद, उन्होंने 2001 में बांद्रा की स्मॉल कॉज़ेज़ कोर्ट में बेदखली की कार्यवाही शुरू की थी।
प्रॉपर्टी का 7 पर्सेंट एल एंड टी ने खरीदा था
बांद्रा के पाली हिल रोड पर एक प्राइम रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी को लेकर चल रहे लंबे कानूनी विवाद को खत्म करते हुए, सुप्रीम कोर्ट ने एल एंड टी द्वारा दायर स्पेशल लीव पिटीशन को खारिज कर दिया। मुकदमे के दौरान 2001 में एलएंडटी ने प्रॉपर्टी में 7% अविभाजित हिस्सा अमर मुनोट (जो अब दिवंगत हैं) से खरीदा था। अमर मुनोट प्रॉपर्टी के सह-मालिकों में से एक थे।
बाद में, कंपनी की हिस्सेदारी बढ़कर 29.5% हो गई। इसी आधार पर, 2017 के सुप्रीम कोर्ट के फैसले ('मंगल बिल्डर्स') का हवाला देते हुए, कंपनी ने तर्क दिया कि वह अब प्रॉपर्टी की सह-मालिक बन गई है और इसलिए उसके खिलाफ बेदखली की कार्यवाही जारी नहीं रह सकती। इसके अलावा, कंपनी ने यह भी तर्क दिया कि एलएंडटी सहित सभी सह-मालिकों के बीच प्रॉपर्टी के बंटवारे  का एक मुकदमा अभी भी लंबित है।

बॉम्बे हाई कोर्ट ने क्या कहा
27 मार्च, 2026 को दिए अपने फैसले में, बॉम्बे हाई कोर्ट के जज एम.एम. सथाये ने इस तर्क को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि बेदखली का मुकदमा चलने के दौरान, एक सह-मालिक द्वारा एल एंड टी को 7% हिस्सा बेचने पर की गई आपत्तियां किसी अन्य मकसद से प्रेरित लगती हैं और इसलिए वे मुकदमे की वैधता पर कोई बुरा असर नहीं डाल सकतीं।

हाई कोर्ट ने यह भी कहा कि 2010 में स्मॉल कॉज़ेज़ कोर्ट की अपीलीय बेंच द्वारा एल एंड टी को बेदखल करने का जो आदेश दिया गया था, उसमें कोई गलती नहीं है। इसमें यह माना गया कि किसी एक सह-मालिक का विरोध, खास तौर पर तब, जब उसका मकसद किसी किरायेदार को फ़ायदा पहुंचाना हो, बाकी सह-मालिकों के बेदखली के अधिकारों को खत्म नहीं कर सकता।

हाई कोर्ट ने कहा कि उसके सामने सवाल यह था कि क्या कोई सह-मालिक किसी किरायेदार को बेदखल करने के लिए मुक़दमा दायर कर सकता है, अगर कोई दूसरा सह-मालिक इस पर आपत्ति जताता है, और वह आपत्ति इसलिए है क्योंकि प्रॉपर्टी के शेयर किरायेदार के पक्ष में बेच दिए गए हैं।

मुंबई : हजारों कुटुंब एक ही अस्पताल पर निर्भर; -सेवन हिल्स को दोबारा पैनल में लेने की मांग
मुंबई : २४ घंटे ड्यूटी पर तैनात रहने वाले पुलिसकर्मी आज अपनी ही स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए इंतजार करने को मजबूर हैं। हजारों पुलिस परिवार इलाज के लिए सिर्फ एक ही अस्पताल पर निर्भर हैं, जिससे गंभीर बीमारी की स्थिति में भारी परेशानी खड़ी हो रही है। पश्चिमी उपनगर में सेवाएं देने वाले पुलिसकर्मियों के लिए सेवन हिल्स अस्पताल को पैनल से बाहर किए जाने के बाद संकट और गहरा गया है। ऐसे में सेवन हिल्स को दोबारा पैनल में शामिल करने की मांग शिवसेना विधायक अनंत (बाला) नर ने कल विधानसभा में की, ताकि वर्दीधारियों एवं उनके परिवारों को समय पर और बेहतर इलाज मिल सके।

पूरक मांगों पर चर्चा के दौरान अनंत नर ने जोगेश्वरी-पूर्व क्षेत्र में खाद्य व नागरिक आपूर्ति और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की ओर सदन का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने जोगेश्वरी-पूर्व के बिंबिसार नगर में राशन वितरण कार्यालय उपलब्ध कराने, राशन दुकानों में वरिष्ठ नागरिकों के अंगूठे के निशान मशीन पर न आने की समस्या का समाधान करने, जोगेश्वरी के सर्वोदय नगर स्थित बंद पड़े दवाखाने की मरम्मत करने, राजमार्ग के किनारे ईसाई कब्रिस्तान के लिए दी गई जमीन पर जल्द निर्माण कराने तथा जोगेश्वरी लिंक रोड से प्रभावित प्रताप नगर श्मशानभूमि की जगह पर आसपास के झोपड़पट्टीवासियों का पुनर्वास कर वहां श्मशानभूमि विकसित करने की मांग भी की।

आईसीयू की भारी कमी
जोगेश्वरी के ट्रॉमा अस्पताल में तीन में से दो आईसीयू, अस्पताल शुरू होने के दो साल बाद ही बंद हो गए थे और अब तक शुरू नहीं हुए हैं। वहां पर्याप्त मानवबल भी नहीं है। कुछ डॉक्टर केवल उपस्थिति दर्ज कर अन्यत्र काम करते हैं। इसकी जांच की जाए। इस तरह की मांग भी नर ने की। कोरोना काल के बाद उपनगरों में फेफड़ों के रोग बढ़े हैं, लेकिन आईसीयू की कमी है। इसलिए ट्रॉमा अस्पताल के बंद पड़े आईसीयू को तत्काल शुरू किया जाए, यह आग्रह भी उन्होंने किया। साथ ही नाट्यगृह, पुस्तकालय और अग्निशमन विभाग से जुड़े मुद्दे भी उन्होंने उठाए।

शिवसेना विधायक ने उठाई आवाज
जोगेश्वरी और आस-पास के क्षेत्रों में कई पुलिस कॉलोनियों में हजारों पुलिस परिवार रहते हैं। फिलहाल, इलाज के लिए पैनल में केवल वॉकहार्ट अस्पताल उपलब्ध है। विधायक (बाला) नर ने कहा कि सेवन हिल्स अस्पताल पहले पैनल में था, लेकिन अब हटाए जाने के कारण पुलिसकर्मियों को केवल वॉकहार्ट अस्पताल पर निर्भर रहना पड़ता है, जिससे उन्हें गंभीर परेशानी होती है।