managers - Rokthok Lekhani News

मुंबई : एमएसीटी ने दिलाया 21,00,00,000 रूपयों का मुआवाजा, एचयूएल मैनेजरों की मुंबई हाइवे दुर्घटना में हुई थी मौत, जानिए लीगल एंगल
मुंबई  : किसी भी परिवार के मुखिया की यदि सड़क हादसे में जान चली जाए, तो उसकी दुख वही परिवार जानता है। किसी कमाऊ सदस्य की मौत का असर केवल उसकी तत्काल आय के खत्म होने तक सीमित नहीं होता। परिवार की शिक्षा, आवास, बचत और भविष्य की आर्थिक सुरक्षा भी प्रभावित होती है। इसी पहलू को मुंबई एमएसीटी ने एचयूएल के दो मैनेजरों की मौत से जुड़े मामले में महत्वपूर्ण माना है। मृतक की कमाई परिवार के जीवन स्तर और आर्थिक सुरक्षा में योगदान करती थी।

2018 में हुआ हादसा और विवाद की शुरुआत
हादसा 1 जुलाई 2018 को मुंबई-गोवा नेशनल हाईवे 66 पर रत्नागिरी जिले के खेड़ तालुका में डाभिल स्कूल के पास हुआ था। गिरिश बारवे और राजेश वाडलकर दो अन्य सहकर्मियों के साथ कार में यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे टैंकर से कार की आमने-सामने टक्कर हो गई।

ट्रिब्यूनल के सामने पेश रिकॉर्ड के अनुसार टैंकर तेज गति से आ रहा था और वह अपनी लेन छोड़कर कार की दिशा वाली लेन में आ गया था। टक्कर के बाद टैंकर चालक मौके से चला गया और हादसे की सूचना नहीं दी।

बारवे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाडलकर को पहले स्थानीय स्तर पर उपचार मिला और बाद में मुंबई के अस्पताल ले जाया गया। कई दिनों के इलाज के बावजूद 11 जुलाई 2018 को उनकी भी मौत हो गई।

बाद में बीमा क्लेम के समय ट्रिब्यूनल के समक्ष परिवारों ने बताया कि दोनों मृतक उच्च शिक्षित और अपने-अपने क्षेत्र में सफल पेशेवर थे तथा उनके करियर की संभावनाएं भी मजबूत थीं। इसी कारण मुआवजे की गणना में केवल उस समय की आय नहीं, बल्कि भविष्य की आर्थिक संभावनाओं का पहलू भी महत्वपूर्ण बना।
लेकिन बीमा कंपनी की ओर से मृतकों की पत्नियों की अपनी नौकरी और आय को मुआवजे में कटौती का आधार बनाने की कोशिश की गई।

एमएसीटी में मुआवजे का फैसला औऱ बीमा कंपनी की आपत्ति
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार गिरिश बारवे की सकल वार्षिक आय करीब ₹95 लाख थी, जबकि राजेश वाडलकर की वार्षिक आय करीब ₹42 लाख बताई गई। इसी आय और आश्रित परिवार की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए एमएसीटी में मुआवजे की गणना की गई।

बीमा पक्ष की ओर से यह तर्क दिया गया कि मृतकों की पत्नियां स्वयं कमाती थीं, इसलिए परिवार की वास्तविक आर्थिक निर्भरता कम मानी जानी चाहिए। लेकिन ट्रिब्यूनल ने इस सोच को खारिज कर दिया।

मुंबई : रणवीर सिंह-रोहित शेट्टी के मैनेजर्स के बयान हुए दर्ज, एक्शन मोड में मुंबई पुलिस, रीक्रिएट किया गया क्राइम सीन
मुंबई : रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग ने पूरी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है और अब मुंबई पुलिस इस मामले में एक्शन मोड में आ गई है. वहीं, रणवीर सिंह को मिली धमकी के मामले में भी पुलिस ने बड़े कदम उठाए हैं. इन हाई-प्रोफाइल केस की गुत्थी सुलझाने के लिए जांच की रफ्तार बढ़ा दी गई है. मामले की गंभीरता को देखते हुएपुलिस ने न सिर्फ रोहित शेट्टी बल्कि एक्टर रणवीर सिंह के मैनेजर का भी बयान दर्ज किया है. पुलिस यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि रोहित शेट्टी फायरिंग केस के पीछे कोई बड़ी साजिश है या इसके तार कहीं और से जुड़े हैं.

क्राइम ब्रांच की टीम रोहित शेट्टी फायरिंग केस के चारों आरोपियों स्वप्निल साकट, आदित्य गायकवाड़, सिद्धार्थ येनपुरे और समर्थ पोमाजी को साथ लेकर उस जगह पहुंची, जहां यह वारदात हुई थी. पुलिस ने पूरी घटना का रीक्रिएशन किया यानी यह समझने की कोशिश की कि आखिर उस दिन क्या-क्या हुआ था. जांच टीम ने पुणे से स्कूटी खरीदने से लेकर, उसे सड़क के रास्ते मुंबई लाने और विले पार्ले स्टेशन के बाहर पार्क करने तक के पूरे सफर को फिर से दोहराया.

पुलिस ने रीक्रिएट किया क्राइम सीन
इस दौरान पुलिस ने आरोपियों के बयानों का उनके एक्शन से मिलान किया और कोर्ट में सबूत के तौर पर पेश करने के लिए इस पूरी कार्रवाई की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की. सूत्रों का कहना है कि आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है ताकि सच सामने आ सके.
पुलिस सूत्रों से यह भी पता चला है कि रणवीर सिंह को एक धमकी भरा वॉयस नोट मिला था, जिसमें खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का बताने वाले शख्स ने पैसों की मांग की थी. जैसे ही रणवीर ने इसकी जानकारी सीनियर पुलिस अधिकारियों को दी, जांच में तेजी आ गई. इसी कड़ी में रोहित शेट्टी के मैनेजर ने भी पुलिस को अपना बयान दर्ज कराया है ताकि जांच में मदद मिल सके.
पुलिस सूत्रों के हवाले से खबर सामने आई कि रणवीर सिंह को एक धमकी भरा वॉयस नोट मिला था. इसमें खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताने वाले एक शख्स ने उनसे पैसों की डिमांड की थी. इस धमकी के बाद रणवीर ने तुरंत पुलिस के आला अधिकारियों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद जांच में तेजी आई और क्राइम सीन को दोबारा रीक्रिएट किया गया. इस मामले में रोहित शेट्टी के मैनेजर ने भी पुलिस को अपना बयान दर्ज कराया है.
पैसों के लेन-देन से जुड़ी नई जानकारियां मिली
सीन रीक्रिएशन के दौरान पुलिस के हाथ पैसों के लेन-देन से जुड़ी कुछ नई जानकारियां भी लगी हैं. आरोपियों ने खुलासा किया है कि मुंबई में स्कूटी पहुंचाने के बाद मुख्य आरोपी शुभम लोनकर ने उन्हें 11000 रुपये अलग से दिए थे. पहले खबर आई थी कि उन्हें 40000 रुपये मिले थे, लेकिन अब पता चला है कि कुल 51,000 रुपये का लेन-देन हुआ था. इसमें से 30,000 रुपये स्कूटी खरीदने में खर्च हुए और बाकी के 21000 रुपये उन्होंने दूसरी चीजों पर खर्च किए.