CBI raids - Rokthok Lekhani News

सीबीआई की 19 स्थानों पर छापेमारी, नागपुर, मुंबई और अहमदाबाद से दस्तावेज जब्त
Rokthok Lekhani

नागपुर : केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने हानिकारक सड़ी सुपारी के  आयात में सीमा शुल्क की चोरी की जांच के सिलसिले में 19 स्थानों पर छापेमारी की है. बताया जाता है कि एक साथ नागपुर, अहमदाबाद और मुंबई में छापे मारे गए हैं और प्रकरण से जुड़े दस्तावेज और कम्प्यूटर की हार्ड डिस्क भी जब्त की है. सीबीआई की इस कार्रवाई से सुपारी कारोबारियों में हड़कंप मच गया है. सूत्रों के मुताबिक मुंबई में 10, नागपुर में 5 और अहमदाबाद में 2 ठिकानों पर तलाशी ली गई. सुपारी के निर्यात में कर की चोरी कर सरकार को भारी नुकसान पहुंचाया गया है.

विदेशों से आने वाली सड़ी सुपारी का सालाना व्यापार करीब 15,000 करोड़ का है. डॉ. चिमथानवाला की याचिका पर 25 फरवरी को मुंबई उच्च न्यायालय की नागपुर बेंच द्वारा इस मामले की सीबीआई जांच के निर्देश दिए गए थे. आदेश के बाद सीबीआई ने सीमा शुल्क अधिकारियों और निजी व्यक्तियों के खिलाफ 5 मार्च को मामला दर्ज किया था. इसी संबंध में यह छापेमारी हुई है.

याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया गया था कि तस्कर खतरनाक सुपारी को अवैध तरीके से आयात करके उसे दक्षेस देशों से आयात किया दिखाकर सीमा शुल्क से बच रहे थे. सूत्रों ने बताया कि दक्षेस देशों से आयात पर कम सीमा शुल्क लगता है जबकि वास्तविक आयात दक्षेस क्षेत्र के बाहर से थे. इस घोटाले को कथित तौर पर सीमा शुल्क अधिकारियों की मिलीभगत से फर्जी प्रमाणपत्रों, फर्जी और कम कीमत वाले बिलों या चालानों के आधार पर अंजाम दिया गया.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीबीआई ने नागपुर में 5 जगहों पर छापेमारी कर प्रकरण से जुड़े दस्तावेज और सामग्री जब्त की. शहर के बड़े सुपारी व्यापारियों में गिने जाने वाले मोहम्मद रजा अब्दुल गनी तवर के ताज मंजिल भावसार चौक पर स्थित कार्यालय और रामनगर स्थित घर पर तलाशी ली गई.

इसके अलावा एसएचएम ट्रेडर के संचालक गुरु महिमा, चिखली लेआउट निवासी हिमांशु भद्र के घर और वर्धमाननगर स्थित गोदाम पर भी छापा मारा. इस पूरे सिंडीकेट का सरगना वाशी, मुंबई निवासी गुलाम फारुख नूरानी है. सीबीआई ने मुंबई स्थित नूरानी के गोदाम और कार्यालय पर भी छापेमारी की. उसके लिए नागपुर का काम देखने वाले बुरहान अख्तर सवानी के शांतिनगर स्थित घर की तलाशी ली गई. नूरानी सड़ी सुपारी अहमदाबाद की नयन ट्रेडिंग कंपनी के संचालक प्रकाश शाह से मंगवाता है, इसीलिए अहमदाबाद में शाह के घर और कार्यालयों पर भी छापेमारी की गई.

सीबीआई की एफआईआर के अनुसार प्रयोगशाला में जांच से बचने के लिए काजू के छिलके बताकर सुपारी का भारत में आयात किया गया था. 2017 में राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी करके बड़े पैमाने पर सड़ी सुपारी जब्त की थी. मामले भी डीआरआई द्वारा दर्ज किए गए थे जिनमें नागपुर के मेसर्स एस.ए. इंटरप्राइजेज से 106 मीट्रिक टन. इसके बाद  नागपुर के ही नयन ट्रेडिंग कंपनी और एसएचएम ट्रेडर के गोदाम से 109 मेट्रिक टन.
इसके बाद नागपुर और गोंदिया से 81 मीट्रिक टन माल जब्त किया गया.  इसी दौरान 2 ट्रकों में नागपुर लाई जा रही 40 मीट्रिक टन सुपारी मोहम्मद रजा गनी तवर से जब्त की गई. डीआरआई ने मुंबई के जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट में रखे 8 कंटेनरों में इंडोनेशिया से आई सुपारी पकड़ी थी. इसका आयात लंका से बताया गया था, जबकि कंटेनर सिंगापुर से आए थे. इस प्रकरण में सिल्वर एक्सपोर्ट कंपनी को भी आरोपी बनाया गया था.