Devi - Rokthok Lekhani News

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर 5 की जलकर मौत, आग का गोला बनी गाड़ी; वैष्णो देवी से लौट रहा था परिवार
मुंबई : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बुधवार रात दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार अचानक आग की चपेट में आ गई। कार में सवार पांचों लोगों की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई जबकि ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचा ली। सभी मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं जो वैष्णो देवी से अपने घर लौट रहे थे। न्यूज18 इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सभी मृतक मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के रहने वाले थे। हालांकि अब तक उनकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस भी हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

हादसा कैसे हुआ?
बताया जा रहा है कि हादसे के समय कार की रफ्तार काफी ज्यादा थी। इसी वजह से जब गाड़ी में अचानक आग लगी, तो परिवार के सदस्य खुद को बचा नहीं सके। काफी मशक्कत के बाद ड्राइवर ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें कार आग का गोला बनी नजर आ रही है। हादसे के चलते यातायात भी प्रभावित हुआ।

तकनीकी खराबी या लापरवाही?
यह कोई पहला मामला नहीं है, जब चलती गाड़ी में इस तरह आग लगी हो। इससे पहले भी ऐसे हादसे हो चुके हैं, जिनमें कई लोगों ने अपनी जान गंवाई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि चलती कार में अचानक आग कैसे लगी-क्या यह तकनीकी खराबी थी या फिर किसी स्तर पर लापरवाही।

मुंब्रा बायपास के समीप स्थित देवी गांव के पास पहाड़ी क्षेत्र में भीषण आग, इलाके में अफरा-तफरी
ठाणे : ठाणे जिले में मुंब्रा बायपास के समीप स्थित देवी गांव के पास पहाड़ी क्षेत्र में मंगलवार को भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह है कि दूर-दूर से इसकी लपटें और धुएं का गुबार साफ नजर आ रहा है। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुंब्रा बायपास से सटे पहाड़ी क्षेत्र में अचानक आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते बड़े इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। आग मुख्य रूप से सूखी घास, झाड़ियों और जंगलनुमा क्षेत्र में फैली है, जिससे उसे काबू में करने में दिक्कतें आ रही हैं। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैलने की आशंका भी जताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग बुझाने का काम जारी है। स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौके पर मौजूद हैं। एहतियात के तौर पर आसपास के गांवों और बस्तियों पर नजर रखी जा रही है, ताकि आग रिहायशी इलाकों तक न पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के बाद पहाड़ी से उठता धुआं मुंब्रा बायपास और आसपास के इलाकों में फैल गया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

वन विभाग को भी अलर्ट कर दिया गया है, क्योंकि आग जंगल क्षेत्र में फैलने की संभावना है। प्रशासन का कहना है कि आग पर काबू पाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों और नुकसान के आकलन को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है। अधिकारियों का कहना है कि आग पूरी तरह बुझने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।